एक्सप्लोरर

PM रविवार को 14 लेन वाले NH-24, एक्‍सप्रेसवे का करेंगे उद्घाटन, 7KM लंबा रोड शो भी होगा

मेरठ दिल्ली हाई वे के पहले चरण का काम पूरा हो चुका है. इस चरण के पूरा होने से दिल्ली गाज़ियाबाद के बीच रोज़ यात्रा करने वाले मुसाफिरों को तो बड़ी राहत मिलेगी ही, साथ ही साथ दिल्ली- मेरठ के बीच यात्रा करने वालो को भी राहत मिलेगी.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 मई को दिल्ली और मेरठ के बीच एनएच 24 और इस्‍टर्न पेरीफेरल एक्‍सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे. साथ ही प्रगति मैदान से यूपी गेट तक पीएम रोड शो करेंगे. पीएम का रोड शो 7 किलोमीटर लम्बा होगा. प्रगति मैदान से ग़ाज़ीपुर (यूपी गेट) तक दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का पहला चरण बन कर तैयार है इस पर ही पीएम मोदी खुली जीप में 7 किलोमीटर लम्बा रोड शो करेंगे.

गाजीपुर से हेलीकॉप्टर में सवार होकर पीएम मोदी और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे जायेंगे. ईस्टर्न एक्सप्रेस वे पहुंच कर, पीएम मोदी दिल्ली के फेफड़े कहे जाने वाले ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करेंगे. नितिन गडकरी, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री ने बताया कि पीएम मोदी बागपत के खेखडा में 1 लाख लोगों की रैली को संबोधित करेगे. 15 दिन पहले सुप्रीम कोर्ट ईपीई के शुरू होने में देरी पर नाराजगी जताई थी. 26 मई को मोदी सरकार चार साल पूरे कर रही है. उसके ठीक एक दिन बाद पीएम मोदी दिल्ली -एनसीआर में मेगा शो करेगें.

क्या है एनएच 24 की खासियत?

मेरठ दिल्ली हाई वे के पहले चरण का काम पूरा हो चुका है. इस चरण के पूरा होने से दिल्ली गाज़ियाबाद के बीच रोज़ यात्रा करने वाले मुसाफिरों को तो बड़ी राहत मिलेगी ही, साथ ही साथ दिल्ली- मेरठ के बीच यात्रा करने वालो को भी राहत मिलेगी. ये दिल्ली मेरठ हाइवे दिल्ली से डासना तक 14 लेन का है. जबकि डासना से मेरठ तक 6 लेन का होगा. दिल्ली मेरठ हाई वे का काम रिकॉर्ड 15 महीने में पूरा किया गया जबकि इसे पूरा करने के लिए 30 महीने का टारगेट रखा गया था. हाई वे के दोनों तरफ वर्टिकल गार्डन विकसित किया गया है साथ ही सड़क के दोनों तरफ ढाई मीटर का साईकल पथ भी बनाया गया है. सोलर सिस्टम से लैस इस हाई वे पर कुतुब मीनार, अशोक स्तंभ जैसे पुरातत्व विरासत को स्मारक चिह्न भी स्थापित किये गए हैं.

प्रदूषण से मिलेगी राहत

दिल्ली के ट्रैफिक जाम और प्रदूषण से राहत दिलाने के लिए तैयार किये गए 6 लेन वाला 135 किलोमीटर लंबा ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे हरियाणा के कुंडली से शुरू होकर गाजियाबाद और नोएडा होते हुए पलवल से मिलेगा. इसके बनने से कुंडली से पलवल के बीच जाने-आने वालों को दिल्ली में एंट्री करने की जरूरत नहीं होगी. यही नहीं ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे के चालू होने पर कोलकाता से सीधे जालंधर,अमृतसर और जम्मू जाने-आने वाले वाहनों, खासकर ट्रकों को सबसे ज्यादा फायदा होगा.

10वें दिन भी बढ़े दाम: दिल्ली में पेट्रोल 77.17 रुपए तो डीजल 68.34 रुपए प्रति लीटर पहुंचा

यह देश का पहला ऐसा एक्सप्रेस वे है जिसमें बगीचे बने, सोलर सिस्टम से लैस लाइट लगाई गयी हैं, एक्सप्रेस वे पर सोलर सिस्टम से 4 मेगावाट बिजली पैदा की जा सकेगी. ईस्टर्न एक्सप्रेस वे पर वाहनों की गति सीमा 120 किमी प्रतिघंटा तय की गई है. यानि कि इस स्पीड से अगर आप चले तो 135 किमी की दूरी 70 मिनट में तय की जा सकती है. सरकार का मानना है कि इस एक्सप्रेस वे के चालू होने से 50 फीसदी तक दिल्ली के प्रदूषण में कमी आएगी और ट्रेफिक जाम की समस्या कम हो जाएगी.

क्या है चुनावी एंगल?

इस बीच कैराना लोकसभा और नूरपुर विधानसभा में उपचुनाव भी हो रहे हैं. ये चुनाव 28 मई को होने हैं. हालांकि मंत्रालय के सूत्रों का दावा है कि यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन नहीं है.

अब हवाई यात्रा टिकट बुकिंग के 24 घंटे के भीतर रद्द कराने पर कोई चार्ज नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget