एक्सप्लोरर

मई से जुलाई तक 7 देशों का दौरा करेंगे PM मोदी, श्रीलंका के 'वेसाक दिवस' कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगले महीने यानी मई से जुलाई तक कई देशों के दौरे पर जाएंगे. पीएम मोदी का यह दौरा श्रीलंका की यात्रा से शुरू होगा. अधिकारियों ने बताया कि श्रीलंका के अलावा प्रधानमंत्री अमेरिका, इजरायल, रूस, जर्मनी, स्पेन और कजाकिस्तान जाएंगे. मोदी अगले महीने के दूसरे सप्ताह में श्रीलंका जायेंगे और बौद्ध कैलेंडर के महत्वपूर्ण अवसर माने जाने वाले 'वेसाक दिवस' कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.

भारतीय प्रधानमंत्री ने की यात्रा पर आने की पुष्टि: राजपक्षे

अंतरराष्ट्रीय वेसाक दिवस कोलंबो में 12 से 14 मई तक आयोजित किया जायेगा जिसमें अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन भी शामिल है जिसमें 100 से अधिक देशों के 400 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे. कोलंबो में श्रीलंका के न्याय मंत्री विजयदास राजपक्षे ने आज कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री ने यात्रा पर आने की पुष्टि की है.

अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री बनने के बाद श्रीलंका की अपनी दूसरी यात्रा पर मोदी जाफना और कैंडी जा सकते हैं. मोदी ने इससे पहले 2015 में श्रीलंका की यात्रा की थी. श्रीलंका के बाद प्रधानमंत्री रूस के सेंट पीटर्सबर्ग जायेंगे जहां वे 1 से 3 जून तक सेंट पीटर्सबर्ग इंटरनेशनल इकोनामिक फोरम की बैठक में हिस्सा लेंगे. अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री द्विपक्षीय यात्रा पर जर्मनी और स्पेन भी जा सकते हैं.

अस्ताना में 7 से 8 जून को होने वाली बैठक में लेंगे हिस्सा

प्रधानमंत्री का इसके बाद कजाकिस्तान जाने का कार्यक्रम हैं जहां वे शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की अस्ताना में 7 से 8 जून को होने वाली बैठक में हिस्सा लेंगे. इस बैठक यह महत्वपूर्ण है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ भी इसमें हिस्सा लेने आ रहे हैं. एससीओ समूह में रूस, चीन, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, तजाकिस्तान और उज्बेकिस्तान शामिल हैं.

कजाखिस्तान के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी20 की बैठक में हिस्सा लेने जर्मनी के हैम्बर्ग जायेंगे. यह बैठक 7 से 8 जुलाई को होगी. अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री अमेरिका और इजरायल भी जायेंगे लेकिन इसके बारे में अभी तिथि तय नहीं हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget