एक्सप्लोरर

पीएम मोदी 17 जुलाई को यूएन की अहम बैठक को करेंगे संबोधित, बहुपक्षीय प्रणाली और व्यवस्था में सुधार प्राथमिकता

सुरक्षा परिषद की अस्थाई सीट पर भारत के निर्वाचन के बाद यह पहला मौका होगा जब प्रधानमंत्री यूएन बैठक में शरीक होंगे. बैठक 17 जुलाई को भारतीय समयानुसार शाम करीब 7:15 पर शुरू होगी.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद (ईसीओएसओसी) की एक उच्च-स्तरीय बैठक को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करेंगे. सुरक्षा परिषद की अस्थाई सीट पर भारत के निर्वाचन के बाद यह पहला मौका होगा जब प्रधानमंत्री यूएन बैठक में शरीक होंगे.

न्यूयॉर्क भारत के स्थाई यूएन मिशन के मुताबिक अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा करने के लिए 17 जुलाई को बुलाई गई संयुक्त राष्ट्र ECOSOC की बैठक को बतौर मुख्य वक्ता सम्बोधित करेंगे. बैठक के समापन सत्र में पीएम मोदी के साथ ही नॉर्वे की प्रधानमंत्री एर्ना सोल्डबर्ग भी सम्बोधित करेंगी. साथ ही संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतरेज़ भी इस बैठक में शामिल होंगे. बैठक 17 जुलाई को भारतीय समयानुसार शाम करीब 7:15 पर शुरू होगी.

संयुक्त राष्ट्र में भारी के स्थाई प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि सँयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में गत माह अस्थाई सदस्य के तौर पर निर्वाचित होने के बाद यह पहला मौका होगा जब पीएम यूएन को सम्बोधित करेंगे. गौरतलब है कि पीएम ने इससे पहले 22 जनवरी 2016 को हुई ECOSOC की 70 वीं सालगिरह पर मुख्य भाषण दिया था.

महत्वपूर्ण है कि इस उच्च स्तरीय बैठक का विषय कोरोना संकट के बाद बहुपक्षीय प्रणाली और सँयुक्त राष्ट्र की भावी व्यवस्था पर मंथन है. बहुपक्षीय प्रणाली में सुधार को भारत ने सुरक्षा परिषद सदस्य के तौर पर सुधारों को अपनी प्राथमिकता के तौर पर रखा है. सँयुक्त राष्ट्र की 75वीं सालगिरह के साल में भारत समेत कई मुल्क यूएन व्यवस्था में सुधार की माँग कर रहे थे.

बदलते अंतर्राष्ट्रीय परिदृश्य और COVID-19 महामारी की पृष्ठभूमि में यूएन की यह अहम बैठक बहुपक्षीयता और बहुराष्ट्रीय सहयोगबको तय करने वाली ताकतों पर ध्यान केंद्रित करेगी. साथ ही मजबूत बहुपक्षीय नेतृत्व, अंतरराष्ट्रीय संस्थानों की प्रभावी भागीदारी के लिए एक व्यापक एजेंडा बनाने के तरीके भी तलाशेगी.

हर साल ECOSOC उच्च स्तरीय बैठक आयोजित करता है और सरकार, निजी क्षेत्र, नागरिक समाज और शिक्षा प्रतिनिधियों को बुलाता है. भारत में ECOSOC के साथ घनिष्ठ संबंध की लंबी परंपरा रही है. उल्लेखनीय है कि भारत के सर रामास्वामी मुदलियार ने 1946 में ECOSOC का उद्घाटन किया था. भारत 1946 में गठित ECOSOC का पहला अध्यक्ष भी था.

ध्यान रहे कि ECOSOC को संयुक्त राष्ट्र के छह प्रमुख अंगों में से एक के रूप में स्थापित किया गया था. अंतरराष्ट्रीय आर्थिक और सामाजिक सहयोग को आगे बढ़ाने के साथ-साथ संयुक्त राष्ट्र की आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का निर्देशन और समन्वय भी इस संगठन के दायरे में है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget