एक्सप्लोरर

पीएम मोदी और स्वीडन के प्रधानमंत्री ने की बैठक, द्विपक्षीय सहयोग पर हुई बातचीत

पीएम मोदी पांच दिन की विदेश यात्रा के पहले चरण में स्वीडन पहुंचे हैं. वह ब्रिटेन जाएंगे जहां राष्ट्रकुल के शासनाध्यक्षों (चोगम) की बैठक में शामिल होंगे.

स्टॉकहोम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज स्वीडन के प्रधानमंत्री स्टीफन लोफवेन के साथ बैठक में द्विपक्षीय सहयोग पर बातचीत की. इसके साथ ही पीएम मोदी ने स्वीडन नरेश कार्ल 16 गुस्ताफ से भी मुलाकात की. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि दोनों देशों के संबंध समय के साथ प्रगाढ़ हुए हैं. कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘समय के साथ ये संबंध अधिक प्रगाढ़ हुए हैं और इनमें व्यापक संभावनाएं हैं. प्रधानमंत्री ने स्वीडन के प्रधानमंत्री लोफवेन के साथ मुलाकात की.’’

कुमार ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर फलदायक बातचीत की. इससे पहले मोदी ने नरेश गुस्ताफ से भी मुलाकात की और विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की. पीएम मोदी कल स्वीडन की यात्रा पर यहां पहुंचे. उत्तरी यूरोप के इस देश में यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की 30 साल में पहली द्विपक्षीय यात्रा है. स्वीडन के प्रधानमंत्री लोफवेन ने हवाई अड्डे पर पीएम मोदी की अगवानी की. दोनों नेता एक ही कार से होटल गए.

पीएम मोदी उत्तरी यूरोप के चार अन्य देशों फिनलैंड, नॉर्वे, डेनमार्क और आइसलैंड के नेताओं के साथ भी बैठक करेंगे. कुमार ने ट्वीट कर जानकारी दी कि 10 घंटे में मोदी के 10 कार्यक्रम हैं. सबसे पहले वह स्वीडन नरेश से मिले. उन्होंने स्वीडन के प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक की. वह चार अन्य उत्तरी यूरोप के देशों के नेताओं से भी मिलेंगे. स्वीडन की कंपनियों के मुख्य कार्यकारियों के साथ गोलमेज में शामिल होंगे. विपक्ष के नेता से मिलेंगे. भारत-उत्तर यूरोपीय देशों के शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे. भारतीय समुदाय के लोगों के कार्यक्रम में भाग लेंगे.

पीएम मोदी यहां पांच दिन की विदेश यात्रा के पहले चरण में पहुंचे हैं. वह ब्रिटेन जाएंगे जहां राष्ट्रकुल के शासनाध्यक्षों (चोगम) की बैठक में शामिल होंगे. अपनी स्वीडन यात्रा से पहले मोदी ने नयी दिल्ली में कहा था कि वह दोनों देशों के साथ व्यापार, निवेश और स्वच्छ ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करेंगे. उन्होंने कहा था कि वह और लोफवेन दोनों देशों के उद्योग जगत के नेताओं के साथ चर्चा करेंगे और व्यापार और निवेश, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, स्वच्छ ऊर्जा और स्मार्ट शहर जैसे क्षेत्रों में सहयोग की रूपरेखा बनाएंगे.

भारत और स्वीडन आज स्टॉकहोम में संयुक्त रूप से भारत-नार्डिक (उत्तर यूरोपीय) सम्मेलन का आयोजन करेंगे. इस सम्मेलन में फिनलैंड, नॉर्वे, डेनमार्क और आइसलैंड के प्रधानमंत्री भी भाग लेंगे. स्वीडन से आज रात मोदी ब्रिटेन के लिए रवाना होंगे, जहां वह चोगम की बैठक में शामिल होंगे. वह ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरिजा मे के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. वह स्वदेश वापसी से पहले 20 मई को बर्लिन, जर्मनी में भी कुछ समय के लिए रुकेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget