एक्सप्लोरर

स्वच्छता अभियान के तहत पीएम मोदी ने किया श्रमदान, '75 डे हार्ड चैलेंज' पूरा करने वाले अंकित बैयनपुरिया संग की सफाई

Swachh Bharat Mission: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अक्टूबर, 2014 को गांधी जयंती के मौके पर स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत की थी. इस मौके पर उन्होंने एक वीडियो जारी किया है.

Swachh Bharat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (1 अक्टूबर) को स्वच्छता अभियान पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में उन्हें स्वच्छता अभियान के तहत श्रमदान करते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में '75 डे हार्ड चैलेंज' पूरा करने वाले हरियाणा के अंकित बैयनपुरिया भी हैं, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हैं. दोनों ही लोगों को सफाई करते हुए और झाड़ू लगाते हुए देखा जा सकता है. 

पीएम मोदी जब 2014 में पहली बार प्रधानमंत्री बने थे, तो उन्होंने उस साल 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की. इस अभियान के तहत लोगों से अपने आस-पास की जगहों को साफ रखने को कहा जाता है. लोगों से अपील की जाती है कि वे न सिर्फ अपने आस-पास की जगह को साफ रखें, बल्कि पर्यावरण की सुरक्षा भी करें. हर साल गांधी जयंती के मौके पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत कई कार्यक्रम भी आयोजित होते हैं.

प्रधानमंत्री ने की स्वच्छ और स्वस्थ भारत की बात

वहीं, पीएम मोदी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'आज जब देश स्वच्छता पर ध्यान दे रहा है, तो इस मौके पर मैंने और अंकित बैयनपुरिया ने भी ऐसा ही किया. स्वच्छता के अलावा, हमने इसमें फिटनेस और खुशहाली को भी शामिल किया है. यह सब स्वच्छ और स्वस्थ भारत की भावना के बारे में है!' वीडियो में पीएम मोदी को गमछा लपेटे हुए भी देखा सकता है. एक्स पर शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक एक लाख से ज्यादा लोग देख हुए हैं. 

वीडियो में क्या है?

वीडियो की शुरुआत में पीएम मोदी कहते हैं, 'राम-राम सारयाने.' फिर वह अंकित का हालचाल लेते हैं और कहते हैं कि आज हम आपसे कुछ सीखेंगे. वीडियो में दोनों सफाई करते हुए देखा जा सकता है. पीएम मोदी अंकित से पूछते हैं, 'फिटनेस के लिए आप इतनी मेहनत करते हैं. उसमें ये स्वच्छता अभियान कैसे मदद करेगा?' इसके जवाब में अंकित कहते हैं, 'वातावरण को स्वच्छ रखना हमारा कर्तव्य है. अगर वातावरण स्वच्छ रहेगा, तभी हम स्वस्थ रहेंगे.'

पीएम मोदी अंकित से पूछते हैं कि सोनीपत के गांवों में स्वच्छता को लेकर लोगों का रवैया कैसा है. इस पर अंकित बताते हैं कि अब लोगों ने इस पर ध्यान देना शुरू कर दिया है. पीएम अंकित से उनकी फिजिकल एक्टिविटी को लेकर भी सवाल पूछते हैं. प्रधानमंत्री मोदी पूछते हैं कि आप अपनी फिजिकल एक्टिविटी के लिए कितना समय देते हैं. इसके जवाब में अंकित ने बताया कि वह दिन में चार से पांच घंटे एक्सरसाइज करते हैं. उन्होंने पीएम को बताया कि वह उनसे भी प्रेरित हैं.

इस पर पीएम मोदी ने बताया कि वह एक्ससाइज से ज्यादा अनुशासन पर ध्यान देते हैं. लेकिन इन दिनों वह दो चीजों में अनुशासन लाने से जूझ रहे हैं. इसमें से पहला खाने की टाइमिंग है और दूसरा सोने के लिए सही समय. इस पर अंकित कहते हैं कि पूरे देश को सुलाने के लिए आपको जागना पड़ता है. पीएम मोदी ने अंकित से कहा कि आपने सोशल मीडिया का पॉजिटिव तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है, ये आपने दिखाया है. वीडियो में दोनों को आगे सेल्फी लेते हुए देखा गया है.

यह भी पढ़ें: स्वच्छ भारत अभियान और भारत के गांवों-शहरों की बदलती तस्वीर, रेलवे स्टेशन से सड़कों और गलियों तक दिख रहा है असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PAK सेना से बदला लेने की साजिश? TTP समर्थक संदिग्ध गिरफ्तार
PAK सेना से बदला लेने की साजिश? TTP समर्थक संदिग्ध गिरफ्तार
Xप्लेन: भारतीय मार्केट के लिए Gen Z आबादी कितनी बड़ी संपत्ति है?
भारतीय मार्केट के लिए Gen Z कितनी बड़ी संपत्ति है?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget