एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से फोन पर की बात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

India Saudi Arabia Relations: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से फोन पर क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की है.

PM Modi Talks To Mohammed bin Salman: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ फोन पर बातचीत की है. इस बारे में पीएम मोदी ने गुरुवार (8 जून) को ट्वीट कर जानकारी दी. 

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ''सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम एचआरएच प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से बात की. कनेक्टिविटी, ऊर्जा, रक्षा, व्यापार और निवेश में संबंधों को बढ़ावा देने पर चर्चा की और क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया. सूडान से भारतीयों की सुरक्षित निकासी और हज के लिए उनके समर्थन की सराहना की.''

पुराने हैं भारत और सऊदी अरब के संबंध

बता दें कि भारत और सऊदी अरब दशकों से आर्थिक और सामाजिक-सांस्कृतिक स्तर पर मैत्रीपूर्ण संबंध साझा करते हैं. फरवरी 2019 में मोहम्मद बिन सलमान ने भारत का दो दिवसीय दौरा किया था. उस दौरान प्रिंस सलमान ने कहा था, ''हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि दोनों देशों की खातिर यह संबंध बना रहे और इसमें सुधार हो. मुझे यकीन है कि राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हम सऊदी अरब और भारत के लिए अच्छी चीजें कर सकते हैं.''

अक्टूबर 2019 में पीएम मोदी ने की थी सऊदी अरब की यात्रा

उसी वर्ष (29 अक्टूबर 2019 को) पीएम मोदी ने सऊदी अरब की दो दिवसीय यात्रा की थी. दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से और सऊदी किंग सलमान बिन अब्दुलअजीज अल सऊद के निमंत्रण पर वह सऊदी अरब पहुंचे थे. रियाद में किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत गार्ड ऑफ ऑनर के साथ किया गया था. 

2019 में सऊदी की यात्रा से पहले पीएम मोदी ने एक बयान में कहा था कि वह एफआईआई फोरम में अपनी भागीदारी के लिए उत्सुक हैं जहां भारत में वैश्विक निवेशकों के लिए बढ़ते व्यापार और निवेश के अवसरों के बारे में बात करेंगे क्योंकि देश 2024 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर है.

यह भी पढे़ं- S Jaishankar: अफगानिस्तान से भारत आए सिखों से मुलाकात के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले, 'अगर CAA नहीं होता तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भूख हड़ताल खत्म...', अनशन के बाद सोनम वांगचुक का आया बयान, जानें अब क्या कहा
'भूख हड़ताल खत्म...', अनशन के बाद सोनम वांगचुक का आया बयान, जानें अब क्या कहा
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद खत्म हो जाएगा आंदोलन? अभिजीत दीपके ने दिया जवाब, बोले- 'मुझे खुशी है कि...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद खत्म हो जाएगा आंदोलन? अभिजीत दीपके ने दिया जवाब, बोले- 'मुझे खुशी है कि...'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
ओटीटी पर होगी विराट कर्णा-नभा नटेश की 'नागबंधम' की एंट्री, जानें- कब और कहां देखें ये फैंटेसी कहानी
ओटीटी पर होगी विराट कर्णा-नभा नटेश की 'नागबंधम' की एंट्री, जानें- कब और कहां देखें ये फैंटेसी कहानी
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
UP Weather: यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
Embed widget