एक्सप्लोरर

लाल किले से प्रधानमंत्री का संदेश- आत्मनिर्भर भारत शब्द नहीं, 130 करोड़ भारतीयों के लिए मंत्र बन गया है

प्रधानमंत्री ने कहा, सिर्फ कुछ महीना पहले तक N-95 मास्क, PPE किट, वेंटिलेटर ये सब हम विदेशों से मंगाते थे. आज इन सभी में भारत, न सिर्फ अपनी जरूरतें खुद पूरी कर रहा है, बल्कि दूसरे देशों की मदद के लिए भी आगे आया है.

नई दिल्ली: 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को आत्मनिर्भर भारत बनाने पर जोर दिया. पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना महामारी के बीच 130 करोड़ देशवासियों ने आत्मनिर्भर बनने का संकल्प लिया. आत्मनिर्भर भारत देशवासियों के मन-मस्तिष्क में छाया है. ये आज सिर्फ शब्द नहीं रहा, बल्कि 130 करोड़ देशवासियों के लिए मंत्र बन गया है. अब हमें आत्मनिर्भर बनना होगा लेकिन अब दूसरों पर निर्भरता खत्म करनी होगी. जब तक हम इंपोर्ट करते रहेंगे तब तक हम अपनी स्किल को नहीं बढ़ा पाएंगें.

प्रधानमंत्री ने कहा, आत्मनिर्भर भारत के सामने लाखों चुनौतियां हैं. लेकिन अगर देश के सामने लाखों चुनौतियां है तो देश के पास करोड़ों समाधान देने वाली शक्ति भी हैं, देशवासी भी हैं जो समाधान का सामर्थ्य देते हैं. कोरोना संकट काल में हमें बहुत चीजें दुनिया से लाने की जरूरत है, लेकिन दुनिया दे नहीं पा रही है. ऐसे में हमारे देश के उद्योग जगत के लोगों ने जिम्मेदारी उठाई. पहले एन-95 मास्क देश में नहीं बनता था अब बनने लगे. पीपीई, वेटिंलेटर नहीं बनते थे अब बनने लगे हैं. देश के आवश्यकताओं की पूर्ति हुई, साथ ही दुनिया में एक्सपोर्ट करने की हमारी ताकत बढ़ गई. आत्मनिर्भर भारत कैसे दुनिया की मदद कर सकता है, आज आप ये देख सकते हैं.

"देश आज 110 जिले काफी पीछे" पीएम ने कहा कि देश आज 110 जिले काफी पीछे हैं और हमारा लक्ष्य है कि वे सभी जिले आत्मनिर्भर भारत की विकास यात्रा में आगे बढ़ें. मुझे विश्वास है कि भारत आत्मनिर्भर जरूर बनेगा. मुझे अपने देश की श्रमशक्ति के साथ-साथ प्रतिभा और सामर्थ्य पर पूरा भरोसा है.

पीएम ने कहा कि पूरी दुनिया भारत के परिवर्तन को देख रही है. इसी का कारण है कि एफडीआई ने अबतक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. अब एफडीआई में 18 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. अब हमें मेक इन इंडिया के साथ-साथ मेक फॉरवर्ड की तरफ बढ़ना है.

ये भी पढ़ें- 74वां स्वतंत्रता दिवस: प्रधानमंत्री मोदी ने 7वीं बार लाल किले पर फहराया तिरंगा, बना नया रिकॉर्ड प्रधानमंत्री मोदी के नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज, स्वतंत्र भारत के इतिहास में चुनी हुई सरकार के मुखिया रहने वाले पहले नेता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी नवमी की शुभकामनाएं, राहुल गांधी, अमित शाह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी नवमी की शुभकामनाएं, राहुल गांधी, अमित शाह ने क्या कहा?
एलके आडवाणी को मिली अस्पताल से छुट्टी, डॉक्टरों ने क्या बताया
एलके आडवाणी को मिली अस्पताल से छुट्टी, डॉक्टरों ने क्या बताया
'टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर गोलियां चलना...', अभिषेक मनु सिंघवी का वार, क्या बोले अठावले?
'टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर गोलियां चलना...', अभिषेक मनु सिंघवी का वार, क्या बोले अठावले?
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
'अब बाबा बैठ के सुन रहे होंगे...', आजम के गढ़ में दहाड़े ओवैसी
'अब बाबा बैठ के सुन रहे होंगे...', आजम के गढ़ में दहाड़े ओवैसी
Embed widget