एक्सप्लोरर

अब पीएम मोदी के इस बयान से फेमस हो रहा है बाहुबली का 'भल्लालदेव', जानें क्या है पूरा मामला

पीएम मोदी ने नायडू की तुलना बाहुबली के खलनायक भल्लालदेव से की. मोदी ने कहा कि वह किसी भी तरह से सत्ता अपने परिवार के पास रखने की कोशिश में हैं.

राजामुंद्री: दक्षिण भारत की मशहूर फिल्म बाहुबली एक बार फिर चर्चा में है. बाहुबली इस बार भल्लालदेव देव की वजह से चर्चा में है. दरअसल बाहुबली के भल्लालदेव देव का जिक्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को लेकर किया है. पीएम मोदी ने नायडू की तुलना बाहुबली के खलनायक भल्लालदेव से की. मोदी ने कहा कि वह किसी भी तरह से सत्ता अपने परिवार के पास रखने की कोशिश में हैं. पीएम मोदी ने नायडू को कहा 'यू-टर्न बाबू' पीएम मोदी ने बीजेपी की एक रैली को संबोधित करते हुए तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) प्रमुख को बार-बार 'यू-टर्न बाबू' कहा और तेदेपा पर लोगों का डाटा चुराने में संलिप्त होने का आरोप लगाया. मोदी ने कहा, "मुझे बताया गया कि तेदेपा ने एक नया काम शुरू किया है जो सेवा मित्र एप के जरिए साइबर अपराध से जुड़ा है. सेवा मित्र न तो कोई सेवा करता है और न ही मित्र है, बदले में यह लोगों का डाटा चोरी कर रहा है." मोदी ने यह बात तेदेपा को सेवा प्रदान करने वाली एक आईटी कंपनी के खिलाफ तेलंगाना में मार्च में दर्ज डाटा चोरी के एक मामले के संदर्भ में कही. उन्होंने कहा कि झूठ, हताशा और यू-टर्न तेदेपा सरकार की पहचान बन गई है. उन्होंने कहा, "दो साल पहले दिए बयान को देखें और आज वह (नायडू) जो कह रहे हैं, उसको देखें. वह कुछ नहीं कर सकते हैं, लेकिन दूसरों पर आरोप लगा सकते हैं. लोग ऐसे नेतृत्व पर भरोसा नहीं कर सकते." आंध्र की विरासत की रक्षा करना चाहती है बीजेपी- मोदी मोदी ने दावा किया कि बीजेपी आंध्र प्रदेश की विरासत की रक्षा करना चाहती है 'जिस पर यू-टर्न बाबू का खतरा बना हुआ है.' उन्होंने चंद्रबाबू नायडू के बारे में कहा, "उनको अपनी विरासत (हेरिटेज) की चिंता है." मोदी का सीधा संकेत नायडू परिवार की डेयरी कंपनी हेरिटेज फूड की ओर था. प्रधानमंत्री ने कहा, "वादा आंध्र प्रदेश की विरासत का है लेकिन यू-टर्न बाबू की विरासत विश्वासघात है. आंध्र प्रदेश की विरासत ईमानदारी और पारदर्शिता है लेकिन यू-टर्न बाबू की विरासत बेईमानी और भ्रष्टाचार है." उन्होंने आरोप लगाया कि पोलावरम परियोजना तेदेपा सरकार के लिए 'एटीएम' बन गई है जो परियोजना की लागत लगातार बढ़ाए जा रही है. उन्होंने कहा कि परियोजना चार दशकों से लटकी हुई है और पूर्व की सरकारें और वर्तमान तेदेपा अपराध में साझेदार हैं. तेदेपा सरकार की मंशा परियोजना को पूरा करने की नहीं  मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने मंत्रिमंडल की पहली ही बैठक में पोलावरम को राष्ट्रीय परियोजना घोषित किया. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने सभी बाधाएं दूर कर दीं और अब तक 7,000 करोड़ रुपये जारी किए हैं, लेकिन तेदेपा सरकार की मंशा इस परियोजना को पूरा करने की नहीं है. पिछले पांच साल में केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने पांच लाख रुपये तक की आय वालों के लिए आयकर शून्य कर दिया है जो सोमवार से लागू हो गया है. उन्होंने लोगों से आंध्र प्रदेश और केंद्र दोनों में बीजेपी को सत्ता में लाने की अपील की ताकि अच्छे काम को जारी रखा जा सके. आंध्र प्रदेश की 175 विधानसभा सीटों के साथ-साथ प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों के लिए 11 अप्रैल को मतदान होगा. यह भी पढ़ें- तेज प्रताप की खुली धमकी, नहीं मिली दो सीटें तो अपना मोर्चा बनाकर 20 सीटों पर उतारूंगा अपने उम्मीदवार वायनाड सीट पर राहुल गांधी के खिलाफ तुषार वेल्लापल्ली होंगे उम्मीदवार, अमित शाह ने की घोषणा गिरिराज के बिगड़े बोल- कन्हैया-तनवीर को कहा नाग और सांप, बोले- कुचल दिया जाएगा फन राबड़ी देवी का पीएम मोदी पर हमला, कहा- बिहार आने से पहले 2014-2015 के भाषण वाला वीडियो देख लीजिएगा वीडियो देखें-
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: 'सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि को बाल पकड़कर खींचा', CJP का बड़ा दावा, कहा- जब तक सरकार...
LIVE: 'सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि को बाल पकड़कर खींचा', CJP का दावा, कहा- जब तक सरकार...
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... प्रदर्शनकारियों के खिलाफ होगा सख्त एक्शन, CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... CJP प्रोटेस्ट में बवाल करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
Embed widget