एक्सप्लोरर

PM मोदी आज गुजरात के भरूच में लाभार्थियों से सीधा करेंगे संवाद, शाम को कोविड शिखर बैठक में लेंगे हिस्सा

Pm Program: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. पहले गुजरात के भरूच में उत्कर्ष पहल कार्यक्रम को संबोधित करेंगे फिर वैश्विक कोविड शिखर बैठक को भी संबोधित करेंगे.

Utkarsh Pahal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के भरूच इलाके में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उत्कर्ष पहल कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. उनका ये कार्यक्रम सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा. इस कार्यक्रम में चार सरकारी योजनाओं को शत प्रतिशन लाभार्थियों तक पहुंचाने को रेखांकित किया जाएगा. इस बात की जानकारी अधिकारियों ने दी है. दरअसल उत्कर्ष पहल के तहत विधवाओं, बुजुर्गों और निराश्रित लोगों को आर्थिक सहायता देने वाली 4 सरकारी योजनाओं के तहत करीब 13 हजार लाभार्थियों को चिन्हित किया गया था.

कौन-कौन सी हैं वो चार योजनाएं-

  • विधवाओं के लिए गंगा स्वरूपा वित्तीय सहायता योजना
  • इंदिरा गांधी वृद्धावस्था पेंशन योजना
  • वृद्ध एवं निराश्रित लोगों के लिए पेंशन योजना
  • राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना

बात करने पर एक अधिकारी ने बताया कि इस उपलब्धि पर हमने 12 मई को भरूच में उत्कर्ष समारोह आयोजित किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंस से सभा को संबोधित करेंगे. जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पिछले साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्र को दिये अपने संबोधन में अधिकारियों से अपील की थी कि अनेक सरकारी योजनाओं में शत प्रतिशत कवरेज के लक्ष्य को प्राप्त किया जाए और प्रधानमंत्री के आह्वान से प्रेरित होकर हमने चार योजनाएं चुनीं और जनवरी में सभी पात्र लाभार्थियों तक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से उत्कर्ष पहल शुरू की. 3 महीने में हमने इन चारों योजनाओं के कवरेज को शत प्रतिशत पहुंचा दिया और जिले में एक भी विधवा, निराश्रित या वृद्ध जन अछूता नहीं रहा है.

PM मोदी आज गुजरात के भरूच में लाभार्थियों से सीधा करेंगे संवाद, शाम को कोविड शिखर बैठक में लेंगे हिस्सा

प्रधानमंत्री आज को वैश्विक कोविड शिखर बैठक में लेंगे हिस्सा

तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मई यानी आज दूसरी डिजिटल वैश्विक कोविड शिखर बैठक में हिस्सा लेंगे. इस बात की जानकारी विदेश मंत्रालय ने बुधवार को दी. ये बैठक शाम 6 बजकर 30 मिनट से लेकर 7 बजकर 45 मिनट तक होगी. मंत्रालय के बयान के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी इस बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के निमंत्रण पर हिस्सा लेंगे. इस बैठक में कोविड महामारी की चुनौतियों से निपटने के नये कदमों और मजबूत वैश्विक स्वास्थ्य सुरक्षा ढांचा तैयार करने के बारे में चर्चा होगी. बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री इस शिखर बैठक के उद्घाटन सत्र में ‘महामारी के तनाव की रोकथाम एवं तैयारियों को प्राथमिकता’ विषय पर संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली वैश्विक कोविड शिखर बैठक में 22 मई 2021 को हिस्सा लिया था जिसकी मेजबानी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने की थी.

ये भी पढ़ें: किताब के विमोचन पर Amit Shah बोले- PM Modi से अच्छा श्रोता मैंने आजतक नहीं देखा, वे बेहद संवेदनशील व्यक्ति हैं

ये भी पढ़ें: PM Kisan Scheme: यूपी में पीएम किसान सम्मान निधि में सामने आया फर्जीवाड़ा, गलत तरीके से योजना का लाभ उठा रहे थे 3 लाख किसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
'असामाजिक तत्व शामिल थे', CJP प्रोटेस्ट लाठीचार्ज पर पुलिस का SC में हलफनामा
'असामाजिक तत्व शामिल थे', CJP प्रोटेस्ट लाठीचार्ज पर पुलिस का SC में हलफनामा
स्वास्थ मंत्री जेपी नड्डा की एंजियोप्लास्टी, जानिए हेल्थ अपडेट
स्वास्थ मंत्री जेपी नड्डा की एंजियोप्लास्टी, जानिए हेल्थ अपडेट
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget