एक्सप्लोरर

PM Modi in Austria: 'सीना तानकर कहते हैं हमने दुनिया को युद्ध नहीं, बुद्ध दिए', ऑस्ट्रिया में बोले PM मोदी

PM Modi Austria Visit: रूस का दौरा संपन्न कर ऑस्ट्रिया पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने वहां भारतीय समुदाय को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने बताया कि भारत ने दुनिया को शांति का संदेश दिया है.

PM Modi in Austria: दो दिवसीय ऑस्ट्रिया दौरे पर गए प्रधानमंत्री मोदी दूसरे दिन वियना में एक सामुदायिक कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने भारतीय समुदाय को संबोधित भी किया और बताया कि भारत ने दुनिया को युद्ध नहीं बल्कि बुद्ध दिए हैं. वियना में हुए इस सामुदायिक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे ही मंच पर पहुंचे वैसे ही लोग 'मोदी, मोदी' के नारे लगाने लगे.

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "ऑस्ट्रिया का ये मेरा पहला दौरा है जो उत्साह, उमंग मैं यहां देख रहा हूं वो अद्भूत है. 41 साल बाद भारत के किसी पीएम का यहां आना हुआ है." उन्होंने आगे कहा, "ये इंतजार एक ऐतिहासिक अवसर पर खत्म हुआ है. भारत और ऑस्ट्रिया अपनी दोस्ती के 75 वर्ष मना रहा हैं."

'भारत-ऑस्ट्रिया अलग-अलग छोर पर फिर भी कई समानताएं'

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि भौगोलिक दृष्टि से भारत और ऑस्ट्रिया दो अलग-अलग छोर पर हैं, लेकिन हम दोनों के बीच अनेक समानताएं हैं. पीएम मोदी ने आगे कहा कि लोकतंत्र हम दोनों देशों को जोड़ता है. स्वतंत्रता, समानता, बहुलवाद और कानून शासन का आदर ​हमारी साझा मूल्य हैं. हम दोनों समाज बहु संवर्धित और बहुभाषी हैं.

'सीना तानकर दुनिया से कह सकते हैं कि हमने युद्ध नहीं बुद्ध दिए'

भारत और ऑस्ट्रिया की साझा विरासत का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि लगभग 200 साल पहले वियाना यूनिवर्सिटी में संस्कृत पढ़ाई जाती थी. 1880 में इसे और बल मिला. पीएम मोदी ने बताया कि आज भी वो कई विचारकों से मिले जो भारत में काफी रुचि रखते हैं. इसी दौरान पीएम मोदी ने कहा, "हजारों सालों से हम दुनिया के साथ ज्ञान साझा करते रहते हैं. हमने युद्ध नहीं दिए. हम सीना तानकर दुनिया से कह सकते हैं कि हमने युद्ध नहीं बुद्ध दिए हैं."

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रिया में किया लोकसभा चुनाव का जिक्र

ऑस्ट्रिया में प्रधानमंत्री मोदी ने भारत में हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव का भी जिक्र किया. पीएम मोदी ने कहा कि पूरी दुनिया भारत में हुए चुनावों के बारे में सुनकर हैरान हैं. 65 करोड़ से ज्यादा लोगों ने वोट डाला है. इतना बड़ा चुनाव हुआ और कुछ घंटों में ही चुनाव के नतीजे साफ हो जाते हैं. ये भारत की इलेक्टोरल मशीनरी और हमारे लोकतंत्र की ताकत है.

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी ने दिखाई लोको पायलट की 'दुर्दशा' तो अश्विनी वैष्णव बोले- वो फैला रहे हैं फेक न्यूज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
Pralhad Joshi Education Minister: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
Dharmendra Pradhan Resign: धर्मेंद्र प्रधान ने खुद की थी दो बार इस्तीफे की पेशकश? सरकार ने नहीं किया मंजूर, क्या है सच
धर्मेंद्र प्रधान ने खुद की थी इस्तीफे की पेशकश? सरकार ने नहीं किया मंजूर, क्या है सच

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
इस्तीफे के बाद क्या धर्मेंद्र प्रधान को बंगला भी खाली करना होगा?
इस्तीफे के बाद क्या धर्मेंद्र प्रधान को बंगला भी खाली करना होगा?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget