एक्सप्लोरर

राहुल गांधी ने दिखाई लोको पायलट की 'दुर्दशा' तो अश्विनी वैष्णव बोले- वो फैला रहे हैं फेक न्यूज

Loco Pilot Row: हाल ही में नेता विपक्ष राहुल गांधी लोको पायलट से मिलने पहुंचे थे और उन्होंने उनसे वादा किया था कि वो उनकी समस्याओं को संसद में उठाएंगे. इसपर अब रेल मंत्री वैष्णव ने पलटवार किया है.

Loco Pilot Row: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि ‘लोको पायलट’ रेलवे परिवार के महत्वपूर्ण सदस्य हैं लेकिन विपक्ष उनका मनोबल गिराने के लिए काफी दुष्प्रचार और नाटक कर रहा है. वैष्णव ने ‘एक्स’ पर ट्रेन चालकों की कार्यदशा सुधारने के लिए रेलवे द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों के बारे में विस्तार से बताया.

उन्होंने कहा, ‘‘लोको पायलट की ड्यूटी के घंटे पर सावधानीपूर्वक नजर रखी जाती है. यात्राओं (फेरों) के बाद ध्यानपूर्वक उन्हें आराम प्रदान किया जाता है. ड्यूटी के औसत घंटे निर्धारित घंटों (समय सीमा) के अंदर बनाकर रखे जाते हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस साल जून महीने में (ड्यूटी की) औसत अवधि आठ घंटे से कम रही. आकस्मिक परिस्थितियों में यात्रा अवधि निर्धारित घंटों से अधिक हो जाती है.’’

लोको पायलट से मिले थे राहुल गांधी, संसद में मुद्दा उठाने का किया वादा

पिछले सप्ताह लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ‘लोको पायलट’ के एक समूह के साथ बैठक की थी. इन ‘लोको पायलट’ ने ‘‘कम कर्मियों की वजह से पर्याप्त आराम नहीं मिलने’’ की शिकायत की थी. राहुल गांधी ने उन्हें आश्वासन दिया था कि वह संसद में उनके मुद्दे उठायेंगे. वैष्णव के अनुसार ये ‘पायलट’ ‘लोको कैब’ से अपना इंजन (लोकोमोटिव) चलाते हैं और 2014 से पहले ये ‘कैब’ बहुत बुरी दशा में थे.

उन्होंने कहा, ‘‘2014 के बाद ‘आरामदायक सीट’ के साथ इन ‘कैब’ में सुधार किया गया. अभी 7000 से अधिक ‘लोको कैब’ वातानुकूलित हैं. नए इंजन एसी कैब के साथ बनाये जाते हैं.’’ ड्यूटी के बाद सुविधा (केंद्रों) की चर्चा करते हुए रेल मंत्री ने कहा, ‘‘जब पायलट एक फेरा पूरा कर लेते हैं तब वे मुख्यालय से बाहर रहने की स्थिति में आराम करने के लिए रनिंग रूम (एक प्रकार का आराम कक्ष) आते हैं. 2014 से पहले रनिंग रूम बहुत बुरी दशा में थे. अब करीब-करीब सभी (558) रनिंग रूम वातानुकूलित हैं.’’

'रनिंग रूम मे होते हैं फुट मसाजर, लोको पायलट को मिलती है मसाज'

उन्होंने कहा, ‘‘कुछ रनिंग रूम में ‘फुट मसाजर’ (पैरों की मालिश सबंधी) की सुविधा भी प्रदान की जाती है. संयोग से, कांग्रेस ने लोको पायलट की कार्यदशा को समझे बिना ही इसकी आलोचना कर डाली.’’ उन्होंने भर्ती प्रक्रिया पर बल देते हुए दावा किया कि पिछले कुछ सालों में बड़े पैमाने पर भर्ती प्रक्रिया पूरी की गई और 34,000 ‘रनिंग स्टाफ’ (ट्रेन चालक, गार्ड आदि) की भर्ती की गई. वैष्णव ने कहा, ‘‘18000 ‘रनिंग स्टाफ’ के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘फर्जी खबरों के माध्यम से रेलवे परिवार का मनोबल गिराने की चेष्टा सफल नहीं होगी. पूरा रेल परिवार अपने देश की सेवा में एकजुट है."

ये भी पढ़ें: NEET पेपर लीक मामले पर केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कल होनी है सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

करूर भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को CM विजय ने सौंपे एप्वाइंटमेंट लेटर, भावुक हुए लोग
करूर भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को CM विजय ने सौंपे एप्वाइंटमेंट लेटर, भावुक हुए लोग
‘केंद्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल ले फैसला’, IPS उर्वशी सेंगर की याचिका पर सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने दिया निर्देश
‘केंद्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल ले फैसला’, IPS उर्वशी सेंगर की याचिका पर सुनवाई में SC ने दिया निर्देश
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट INS महेंद्रगिरि, भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में शामिल होने के लिए तैयार
स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट INS महेंद्रगिरि, भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में शामिल होने के लिए तैयार

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget