एक्सप्लोरर

वर्ल्ड चैंपियन पीवी सिंधू ने पीएम मोदी से की मुलाकात, खेल मंत्री ने सौंपा 10 लाख रुपये का चेक

पीवी सिंधू ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में जापान की नोजोमी ओकुहारा को हराया और गोल्ड पर कब्जा जमाया. पहली बार है जब किसी भारतीय खिलाड़ी ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में गोल्ड जीता है.

नई दिल्ली: विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचने वाली पीवी सिंधू ने स्वदेश लौटने के बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस दौरान पीएम मोदी सिंधू से बातचीत करते दिखे, उन्होंने मेडल हाथ में लिया और खुशी जताई. प्रधानमंत्री ने सिंधू को भारत का गौरव बताया.

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘देश का गौरव, एक चैंपियन जो स्वर्ण (गोल्ड) पदक और ढेर सारा यश स्वदेश लेकर आयी है. पीवी सिंधू से मिलकर खुशी हुई. उन्हें बधाई और भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिये शुभकामनाएं.’’

प्रधानमंत्री की तारीफ पर सिंधू ने भी थैंक्यू कहा. उन्होंने ट्वीट किया, ''आपके आशीर्वाद के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद सर.'' ओलंपिक रजत पदक विजेता सिंधू ने स्विट्जरलैंड के बासेल में रविवार को जापान की नोजोमी ओकुहारा को 21-7, 21-7 से हराकर खिताब जीता. वह इससे पहले विश्व चैंपियनशिप में दो बार रजत और दो बार कांस्य (ब्रॉन्ज) पदक जीत चुकी थी. सिंधू के साथ खेल मंत्री कीरण रीजिजू और राष्ट्रीय कोच पुलेला गोपीचंद मौजूद थे.

प्रधानमंत्री से मुलाकात से पहले रीजिजू ने सिंधू को जीत दर्ज करने के लिए दस लाख रूपये का चेक सौंपा. रीजीजू के साथ सिंधू की मुलाकात के दौरान भारतीय बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष हिमांता बिस्वा सरमा, कोच पुलेला गोपीचंद, किम जी ह्यून और सिंधू के पिता पी वी रमन्ना भी उपस्थित थे.

रमन्ना 1986 एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय वॉलीबाल टीम के सदस्य थे. यह मुलाकात एक घंटे से भी अधिक समय तक चली. खेल मंत्री ने साई प्रणीत को भी बधाई दी और विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने पर उन्हें चार लाख रूपये का चेक दिया.

विश्व चैंपियनशिप जीतने के बाद बोली पीवी सिंधू- मुझ पर सवाल उठाने वालों को यह मेरा जवाब है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल PM बालेन्द्र शाह की भारत यात्रा क्यों होगी महत्वपूर्ण? तुर्किए-सऊदी-पाकिस्तान डील के बीच समझें अहमियत
नेपाल PM बालेन्द्र शाह की भारत यात्रा क्यों होगी महत्वपूर्ण? तुर्किए-सऊदी-पाकिस्तान डील के बीच समझें अहमियत
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
Embed widget