एक्सप्लोरर

दक्षिण कोरिया: पीएम मोदी को मिला सियोल शांति पुरस्कार, गंगा सफाई में खर्च करेंगे सम्मान राशि

सियोल शांति पुरस्कार पाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के पहले व्यक्ति हैं. प्रधानमंत्री मोदी का इस पुरस्कार के लिए चुनाव 1300 लोगों में से हुआ है. सियोल शांति पुरस्कार की शुरुआत 1990 में हुई थी.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज दक्षिण कोरिया में सियोल शांति पुरस्कार से नवाजा गया. वह यह सम्मान पाने वाले भारत के पहले व्यक्ति हैं. इससे पहले यह सम्मान पूर्व यूएन महासचिव कोफी अन्नान और जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल को मिल चुका है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस सम्मान के साथ 2 लाख यूएस डॉलर भी मिलेंगे जो कि लगभग 1.30 करोड़ भारतीय रुपए होगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुरस्कार समारोह में बोलते हुए कहा कि सम्मान के साथ मिलने वाली राशि वह नमामि गंगे अभियान में दे रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह सम्मान उनकी एक्ट ईस्ट पॉलिसी और ऐसे अन्य कदमों के कारण दिया गया है. प्रधानमंत्री मोदी का इस पुरस्कार के लिए चुनाव 1300 उम्मीदवारों में से हुआ है. सियोल शांति पुरस्कार की शुरुआत 1990 में हुई थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इससे पहले संयुक्त राष्ट्र का सर्वोच्च पर्यावरण पुरस्कार 'चैंपियंस ऑफ दी अर्थ' भी मिल चुका है.

सियोस शांति पुरस्कार पाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह भारत के लोगों को समर्पित है. उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार भारतीय वसुधैव कुटुंबकम की सोच की स्वीकृति है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि महात्मा गांधी के 150वीं जयंती वाले साल में यह पुरस्कार मिलना और अधिक सम्मान की बात है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन की दक्षिण कोरिया यात्रा पर गए हुए हैं. अपनी यात्रा के दूसरे दिन उन्हें यह सम्मान दिया गया है. इससे पहले उन्होंने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन से मुलाकात की. दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ने पुलवामा सीआरपीएफ हमले की निंदा की है. दोनों देशों के बीच समझौता हुआ है कि वह आतंकवाद के खिलाफ लड़ेंगे.

यह भी पढ़ें-

भारत द्वारा पानी रोके जाने पर पाकिस्तान बोला- इससे हमें फर्क नहीं पड़ता दिल्ली का अनोखा पार्क: 'कचरे' से बना दिए दुनिया भर में मशहूर 7 अजूबे मेरठ: फाइनेंस कंपनी से पांच करोड़ का सोना लूटा, बाइक नहीं स्टार्ट हुई तो पैदल ही भागा लुटेरा देखें वीडियो-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget