एक्सप्लोरर

Indian Army Day: 'हर भारतीय को गर्व', पीएम मोदी ने 75वें सेना दिवस की दी बधाई, रक्षा मंत्री बोले- वीरता को नमन

पीएम मोदी ने सेना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हर भारतीय को जवानों पर गर्व है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी बधाई संदेश भेजा है.

75th Indian Army Day: आज 15 जनवरी को देश 75वां सेना दिवस मना रहा है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना के सभी जवानों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को अपनी शुभकामनाएं भेजी हैं. पीएम ने कहा हमारे जवानों पर हर भारतवासी को गर्व है.

पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा, "सेना दिवस पर, मैं सभी सैन्य कर्मियों, दिग्गजों और उनके परिवारों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं. हर भारतीय को हमारी सेना पर गर्व है और हमेशा हमारे जवानों का आभारी रहेगा. उन्होंने हमेशा हमारे देश को सुरक्षित रखा है और संकट के समय उनकी सेवा की हर किसी ने प्रशंसा की है."

रक्षा मंत्री और गृह मंत्री ने भी दिया संदेश
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी सेना के जवानों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने ट्वीट में लिखा, "सेना दिवस पर सभी भारतीय सेना के जवानों और उनके परिवारों को बधाई. राष्ट्र उनके अदम्य साहस, वीरता, बलिदान और सेवा को नमन करता है. भारत को सुरक्षित रखने के लिए भारतीय सेना के प्रयासों पर हमें गर्व है."

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, "भारतीय सेना वीरता और साहस का पर्याय है. #ArmyDay पर मैं सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को बधाई देता हूं. देश को सुरक्षित रखने के संकल्प के लिए भारत को हमारी सेना पर गर्व है. हम अपने वीरों को नमन करते हैं और उनके सर्वोच्च बलिदान के सामने नतमस्तक हैं."

सेना प्रमुख बोले- हम तैयार
75वें सेना दिवस से पहले पारंपरिक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान, सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने जोर देकर कहा कि भारतीय सेना वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है. इस दौरान उन्होंने पूर्वी क्षेत्र में लगी सीमा के उस पार पीएलए (चीन सेना) के सैनिकों की संख्या में मामूली वृद्धि की तरफ भी ध्यान आकर्षित किया. 

सेना प्रमुख ने कहा, “हमारी तैयारियों का स्तर बहुत उच्च स्तर का है. किसी भी आकस्मिक स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने में सक्षम होने के लिए हमारे पास हमारे प्रत्येक क्षेत्र में पर्याप्त बल और भंडार हैं.” 

यह भी पढ़ें

पहली बार भारतीय सेना दिवस दिल्ली के बाहर बेंगलुरु में मनाया जाएगा, जानें इसकी अहमियत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा
डीके शिवकुमार सरकार पर भड़के CM विजय, 'अपील करता हूं कि...'
डीके शिवकुमार सरकार पर भड़के CM विजय, 'अपील करता हूं कि...'
कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 4 नेताओं को पार्टी से निकाला
कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 4 नेताओं को पार्टी से निकाला
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget