एक्सप्लोरर

Dussehra Rath Yatra: कुल्लू की दशहरा रथयात्रा में शामिल हुए पीएम मोदी, बोले- हमारी असली विरासत हमारी संस्कृति

Dussehra Rath Yatra Kullu: पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र और हिमाचल राज्य सरकार ने जो काम किया उसका परिणाम है, बिलासुपर एम्स.

Dussehra Rath Yatra Kullu Latest Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में दशहरा रथ यात्रा में हिस्सा लिया. इस दौरान उनके साथ हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी मौजूद रहे. पीएम मोदी ने रथयात्रा का हिस्सा बनने के बाद कहा, समय के साथ कुल्लू सहित पूरा हिमाचल प्रदेश बदला है, लेकिन मुझे संतोष है कि यहां के लोगों ने अपनी संस्कृति को और अधिक सशक्त किया है. हमारी असली विरासत हमारी संस्कृति और लोकजीवन है, जो हजारों वर्षों से हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करते आ रहे हैं. हम दुनिया में कहीं भी रहें, इसकी पहचान हमें हमारी ये विरासत ही कराती है.

पीएम मोदी बोले राष्ट्रीय एकता हो या फिर नागरिक कर्तव्य बोध, इसमें भी हमारी ये सांस्कृतिक विरासत कड़ी का काम करती है. यही वो मजबूत कड़ी है, जो देश को ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया को भी भारत से जोड़ती है. आज दुनिया में जिस प्रकार से भारत के समाज जीवन को जानने-समझने की ललक दिख रही है, उससे हमारे टूरिज्म को, हैरिटेज टूरिज्म के रूप में बहुत विस्तार मिल सकता है.

कुल्लू दशहरे का बहुत विस्तार हुआ

पीएम मोदी ने कहा, बीते सालों में कुल्लू दशहरे का बहुत विस्तार हुआ है, लेकिन अभी भी इसमें बहुत संभावनाएं हैं. सुविधाओं का कैसे अधिक से अधिक विस्तार हो सके, इस पर निरंतर काम करते रहना है. हिमाचल की देवनीति में हमारी राजनीति के लिए भी बहुत बड़ी सीख है. देवनीति में कैसे सबके प्रयास से, सबको जोड़ते हुए, गांव-समाज की बेहतरी के लिए काम किया जाता है, वो विकसित भारत के निर्माण के लिए भी बड़ी प्रेरणा है.

हम काम बहुत मजबूती से करते हैं

इससे पहले हिमाचल दौरे की एक जनसभा के दौरान उन्होंने कहा कि पिछले 8 वर्षों में डबल इंजन सरकार ने हिमाचल की विकास गाथा को नए आयाम पर पहुंचा दिया है. आज हिमाचल में सेंट्रल यूनिवर्सिटी भी है, IIT, IIIT और IIM जैसे प्रतिष्ठित संस्थान भी हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोरोना की कठिनाइयों के बावजूद भी केंद्र और हिमाचल राज्य सरकार ने जो काम किया उसका परिणाम है, बिलासुपर एम्स. हम काम बहुत मजबूती से करते हैं, आज की पीढ़ी लिए भी और आने वाली पीढ़ी के लिए करते हैं. पीएम मोदी ने कहा कि मेडिकल डिवाइस पार्क के लिए जिन 4 राज्यों को चुना गया है, उनमें से एक हिमाचल है. हिमाचल वीरों की धरती है, मैंने यहां की रोटी खाई है, मुझे कर्ज भी चुकाना है.

पीएम मोदी बोले, हिमाचल का एक पक्ष और है, जिसमें यहां विकास की अनंत संभावनाएं छिपी हुई हैं. ये पक्ष है- मेडिकल टूरिज्म. आज भारत, दुनिया में मेडिकल टूरिज्म का बहुत बड़ा आकर्षण का केंद्र बन रहा है.

ये भी पढ़ें-

मोहन भागवत के बयान पर ओवैसी का पलटवार, कहा- हिंदुओं और मुसलमानों का DNA एक है तो...

Viral Video: अरुणाचली डॉक्टर को तमिल बोलते देख हैरान रह गया मद्रास रेजिमेंट का सिपाही, सीएम खांडू ने शेयर किया वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget