एक्सप्लोरर

PM Modi in Telangana: पीएम मोदी ने तेलंगाना के भद्रकाली मंदिर में की पूजा, गाय को खिलाया चारा, 6100 करोड़ की परियोजनाओं की शुरुआत

PM Modi Visit: पीएम मोदी तेलंगाना के वारंगल में 6100 करोड़ की परियोजनाओं की आधारशिला रख दी है. इससे पहले भद्रकाली मंदिर में दर्शन किए.

PM Modi Telangana Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चार राज्यों के दौरे का शनिवार (8 जुलाई, 2023) को दूसरा दिन है. फिलहाल वह तेलंगाना में हैं और इसके बाद राजस्थान जाएंगे. पीएम मोदी तेलंगाना पहुंचते ही सुबह वारंगल के भद्रकाली मंदिर गए और पूजा अर्चना की. उन्होंने यहां गाय को चारा भी खिलाया.

केंद्रीय मंत्री और तेलंगाना में बीजेपी अध्यक्ष जी किशन रेड्डी ने पीएम मोदी का वारंगल पहुंचने पर स्वागत किया और उन्हें उपहार भेंट किए. पीएम मोदी शुक्रवार से चार राज्यों के दौरे पर हैं. दो दिवसीय दौरे के पहले दिन पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश का दौरा किया था. आज (8 जुलाई) तेलंगाना और उत्तर प्रदेश की यात्रा पर हैं.

तेलंगाना को 6,100 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात
पीएम मोदी ने वारंगल में 6,100 करोड़ रुपये से ज्यादा की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. इसके बाद पीएम मोदी ने कहा, आज जब भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बना है, तो उसमें भी तेलंगाना के लोगों की बड़ी भूमिका है. ऐसे में जब पूरी दुनिया भारत में निवेश के लिए आ रही है, तब तेलंगाना के सामने अवसर ही अवसर हैं.

पीएम मोदी ने आगे कहा कि हाल ही में तेलंगाना को बने हुए 9 साल पूरे हो गए हैं, यह भले नया राज्य हो, लेकिन भारत के विकास में तेलंगाना और यहां के लोगों का योगदान हमेशा ही ज्यादा रहा है. तेलंगाना के लोगों के सामर्थ्य ने हमेशा भारत के सामर्थ्य को बढ़ाया है.

इससे पहले, पीएम मोदी जनवरी और अप्रैल में तेलंगाना गए थे. प्रधानमंत्री ने जिन परियोजनाओं की आधारशीला रखी, उनमें लगभग 5,550 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित की जाने वाली 176 किलोमीटर लंबी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं प्रमुख हैं. इन परियोजनाओं में नागपुर-विजयवाड़ा कॉरिडोर का 108 किलोमीटर लंबा मंचेरियल-वारंगल खंड में शामिल है. इस खंड से मंचेरियल और वारंगल के बीच की दूरी में लगभग 34 किलोमीटर की कमी आएगी, जिससे यात्रा अवधि घट जाएगी और एनएच-44 तथा एनएच-65 पर यातायात की आवाजाही और बेहतर होगी.

यह भी पढ़ें:

Rahul Gandhi In Sonipat: सुबह-सुबह अचानक किसानों के बीच पहुंचे राहुल गांधी, खेतों में रोपी धान, ट्रैक्टर भी चलाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
Monsoon Session 2026 Day 11 Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget