एक्सप्लोरर

Narendra Modi Oath Ceremony: मोदी 3.0 की तैयारी शुरू, शपथ ग्रहण समारोह को ग्रैंड बनाने का बना प्लान, 8000 लोग होंगे शामिल

PM Modi Oath Ceremony: नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं. प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के बाद ये मुकाम हासिल करने वाले नरेंद्र मोदी दूसरे नेता हैं.

PM Narendra Modi News: केंद्र सरकार की तरफ से नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह को ग्रैंड बनाने के लिए योजना बनाई गई है. राष्ट्रपति सचिवालय से सरकार ने 7000 से 8000 लोगों के लिए जगह मांगी है. नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह रविवार (9 जून) को शपथ ले सकते हैं. हालांकि, अभी तक इस संबंध में आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है. 

पीएम मोदी के तीसरे शपथ ग्रहण कार्यक्रम में वकील, डॉक्टर, कलाकार, सांस्कृतिक कलाकार, प्रभावशाली व्यक्ति और अलग-अलग पेशे से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख व्यक्तियों को भी कार्यक्रम में बुलाया जाएगा. सभी धर्मों के करीब 50 प्रमुख धार्मिक गुरुओं को कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा. इसके अलावा सेंट्रल विस्टा परियोजना के मजदूर, ट्रांसजेंडर, विकसित भारत के राजदूत, सफाई कर्मचारी और लाभार्थी भी आमंत्रित किए जाएंगे.

आदिवासी महिलाएं, पद्म सम्मान से सम्मानित लोग भी होंगे शामिल

मिली जानकारी के मुताबिक, बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारी, एनईसी के सदस्य और निवर्तमान सांसद, सभी सांसद, विधायक, एमएलसी, जिला अध्यक्ष, क्लस्टर प्रभारी, लोकसभा प्रभारी भी इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं. साथ ही साथ प्रधानमंत्री द्वारा सम्मानित मन की बात के प्रतिभागी, आदिवासी महिलाएं, पद्म भूषण, पद्म विभूषण और पद्म श्री विजेता भी शपथ ग्रहण में आने वाले हैं. इस कार्यक्रम में समाज के हर वर्ग का प्रतिनिधित्व दिखने वाला है. 

आज नरेंद्र मोदी को चुना जाएगा एनडीए का नेता

लोकसभा चुनाव रिजल्ट में इस बार भी एनडीए को बहुमत मिला है. एनडीए को 293 सीटें हासिल हुई हैं, जिसमें से अकेले 240 सीटें बीजेपी के खाते में आए हैं. इस तरह नरेंद्र मोदी का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का रास्ता साफ हो चुका है. चुनाव नतीजों के बाद हुए बैठक में नरेंद्र मोदी को एनडीए का नेता चुन लिया गया है. हालांकि, आज फिर से एनडीए की बैठक हो रही है, जिसमें नरेंद्र मोदी को आधिकारिक तौर पर एनडीए का न्योता चुना जाएगा. इसके बाद सांसदों के समर्थन पत्र को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौपैं जाएगा. 

यह भी पढ़ें: NDA Meeting Live Updates: NDA बैठक से पहले प्रेशर पॉलिटिक्स शुरू, LJP सांसद ने कहा- 'बिहार को मिले स्पेशल स्टेटस'

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget