एक्सप्लोरर

NDA Meeting Live: 'एनडीए 1, एनडीए 2 के बाद एनडीए 3 के लिए धन्यवाद', राष्ट्रपति से मिलकर बोले मोदी

NDA Meeting Live Updates: एनडीए को इस बार 293 सीटों के साथ बहुमत मिला है. इस दौरान शाम 6 बजे नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात किया और देश की जनता को धन्यवाद कहा.

Key Events
NDA Meeting Live Updates BJP TDP JDU Nitish Kumar Chandrababu Naidu Narendra Modi Government Formation NDA Meeting Live: 'एनडीए 1, एनडीए 2 के बाद एनडीए 3 के लिए धन्यवाद', राष्ट्रपति से मिलकर बोले मोदी
नरेंद्र मोदी
Source : X/@BJP4India

Background

NDA Meeting Live: बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए की शुक्रवार (7 जून) को बैठक हुई. इस बैठक में एनडीए के सभी नव-निर्वाचित सांसद शामिल हुए. बैठक को संबोधित करते हुए बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने एनडीए के नेता के तौर पर नरेंद्र मोदी के नाम का प्रस्ताव पेश किया. उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में पीएम मोदी के नेतृत्व में जिस तरह का काम हुआ है, उसकी तारीफ देश और दुनिया दोनों ही जगह हुई है. 

एनडीए के सभी सहयोगी दलों ने नरेंद्र मोदी को अपना समर्थन किया. जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार ने कहा कि वह मोदी के साथ ही रहने वाले हैं. उनके नेतृत्व में ही देश और बिहार का विकास होने वाला है. इसी तरह से टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू भी मोदी को समर्थन देते हुए बोले ही वह एक विजन के साथ आगे बढ़ रहे हैं. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हम प्रधानमंत्री को हार्दिक बधाई देते हैं, जिन्होंने हर पल देश की सेवा में बिताया. यही कारण है कि भारत आज इतिहास रच रहा है और एनडीए लगातार तीसरी बार बहुमत के साथ सरकार बना रही है.

नरेंद्र मोदी का शपथ ग्रहण रविवार 9 जून को होने वाला है. लोकसभा चुनाव रिजल्ट सामने आ चुके हैं और इस बार भी एनडीए को बहुमत मिला है. इस बार उसे 293 सीटों पर जीत मिली है. हालांकि, बीजेपी को बहुमत हासिल नहीं हुआ है. समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि नरेंद्र मोदी के एनडीए संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद टीडीपी अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू और जनता दल (यूनाइटेड) के प्रमुख नीतीश कुमार जैसे गठबंधन के वरिष्ठ सदस्य राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करने वाले हैं. इस दौरान राष्ट्रपति को समर्थन देने वाले सांसदों की सूची सौंपी जाएगी. एनडीए के पास 293 सांसद हैं, जो 543 सदस्यीय लोकसभा में बहुमत के 272 के आंकड़े से अधिक है.

हालांकि, इस बार बीजेपी के नेतृत्व में बनने वाली सरकार में उसके दो सहयोगियों टीडीपी और जेडीयू की भूमिका सबसे ज्यादा अहम होने वाली है. एनडीए में दूसरी और तीसरी सबसे बड़ी पार्टी क्रमशः टीडीपी और जेडीयू हैं. टीडीपी के पास 16 और जेडीयू के पास 12 सांसद हैं. एनडीए बैठक से जुड़े सभी अपडेट्स आप नीचे दिए गए कार्ड में पढ़ सकते हैं.

19:50 PM (IST)  •  07 Jun 2024

NDA Meeting Live: एनडीए के नेताओं ने राष्ट्रपति को सौंपा समर्थन पत्र, तस्वीरें आई सामने

एनडीए प्रतिनिधिमंडल ने आज दिन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें एक पत्र सौंपा गया, जिसमें कहा गया कि नरेंद्र मोदी को बीजेपी संसदीय दल का नेता चुना गया है. एनडीए के घटक दलों की ओर से समर्थन पत्र भी राष्ट्रपति को सौंपा गया. 

19:26 PM (IST)  •  07 Jun 2024

NDA Meeting Live: एकनाथ शिंदे और जेपी नड्डा की बैठक शुरू

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से वन-टू-वन मीटिंग शुरू हो गई है. जेपी नड्डा के अवास पर एनडीए दलों की मीटिंग शाम 6 बजे से जारी है.

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बफैलो मीट एक्सपोर्ट में भारत का दबदबा, दुनिया में बढ़ी डिमांड
बफैलो मीट एक्सपोर्ट में भारत का दबदबा, दुनिया में बढ़ी डिमांड
Xप्लेन: दतिया में 16 महीने की बच्ची की मौत, भारत में कौन सा जिला और राज्य सबसे आगे?
भारत में कुपोषण का काला सच, कौन सा जिला और राज्य सबसे आगे?
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
SC बार एसोसिएशन चुनाव में गौरव भाटिया को झटका, किसे मिली जीत?
SC बार एसोसिएशन चुनाव में गौरव भाटिया को झटका, किसे मिली जीत?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget