एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने 'इंडिया अर्बन हाउसिंग कॉन्क्लेव 2022' का किया उद्घाटन, बोले- मैंने गरीबों के लिए घर बनाने का काम हाथ में लिया

PM Modi In Rajkot: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में 'इंडिया अर्बन हाउसिंग कॉन्क्लेव 2022' का उद्घाटन किया. इसके साथ ही उन्होंने राजकोट में कई प्रमुख परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया.

PM Modi Gujarat Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने बुधवार (19 अक्टूबर) को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि गुजरात में जल्द ही हवाई जहाजों का निर्माण होगा और राज्य के राजकोट में इनके कलपुर्जे बनेंगे. पीएम मोदी ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए घरों सहित कई परियोजनाओं का शुभारंभ करने के बाद राजकोट शहर के रेसकोर्स इलाके में एक सभा को संबोधित करते हुए यह बात कही.

प्रधानमंत्री इस समय गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं, जहां दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजकोट जिले में कहा, '' गुजरात में जल्द हवाई जहाजों का निर्माण होगा और उनके कलपुर्जे राजकोट में बनेंगे.'' प्रधानमंत्री ने किसी का नाम लिए बिना कहा कि कुछ नेताओं ने राजनीति में आने के बाद अपने लिए बंगले बनाए, लेकिन गरीबों के लिए कुछ नहीं किया. उन्होंने कहा, ''वे राजनीति में आए और अपने बंगले बनाए, लेकिन झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों की स्थिति में सुधार के बारे में कभी नहीं सोचा. मैंने गरीबों के लिए घर बनाने का काम शुरू किया है.''

1100 मकान लाभार्थियों को सौंपे

इस मौके पर उन्होंने 'लाइट हाउस' परियोजना के तहत बने करीब 1100 मकान लाभार्थियों को सौंपे. रैली को संबोधित करने से पहले प्रधानमंत्री ने हवाई अड्डे से रेसकोर्स ग्राउंड तक रोड शो भी किया. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार शाम को एक रैली से पहले गुजरात के राजकोट शहर में रोडशो किया. प्रधानमंत्री गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं. राज्य में अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं.

पीएम मोदी ने किया रोड शो

जूनागढ़ में एक रैली को संबोधित करने के बाद मोदी शाम को राजकोट पहुंचे और हवाई अड्डे से रेस कोर्स मैदान तक रोडशो किया. रेसकोर्स मैदान में 7,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ करने के बाद उन्होंने लोगों को संबोधित किया. प्रधानमंत्री मोदी, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ विशेष रूप से निर्मित एक वाहन पर सवार हुए और उन्होंने 1.5 किलोमीटर लंबे रास्ते पर लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया. अधिकारियों ने बताया कि मोदी की झलक पाने के लिए इस मार्ग पर करीब 20,000 लोग उमड़े.

ये भी पढ़ें- लश्‍कर ए तैयबा के आतंकी शाहिद महमूद को चीन ने चौथी बार बचाया, नहीं घोषित हो सका ग्‍लोबल टेरिरिस्‍ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
LIVE: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
रिजिजू ने विपक्ष को दी ओवैसी से सीखने की नसीहत, बोले- 'कभी-कभी वह...'
रिजिजू ने विपक्ष को दी ओवैसी से सीखने की नसीहत, बोले- 'कभी-कभी वह...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget