एक्सप्लोरर

PM Narendra Modi Kuwait Visit: 'हाला मोदी' या 'हला मोदी', क्या है दुरुस्त और इसके क्या हैं मायने, जानिए

PM Modi in Kuwait: कुवैत के शेख साद अल अब्दुल्ला इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत के PM नरेंद्र मोदी के लिए "हला मोदी" कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इसमें PM मोदी ने भारतीय लोगों को संबोधित किया.

What is 'Hala Modi' Event: “ख़ुश-आमदीद वो आया हमारी चौखट पर, बहार जिस के क़दम का तवाफ़ करती है.” यह शायरी किसी के आने पर उसके स्वागत में लिखी गई है. यहां ख़ुश-आमदीद शब्द का अर्थ है स्वागत, ऐसा स्वागत जो किसी बड़े के आने पर किया जाता है. अरबी शब्दों को टटोलने पर पता चलता है कि स्वागत के लिए हला शब्द का भी इस्तेमाल किया जाता है.

कुछ ऐसा ही स्वागत शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी का कुवैत में किया गया. इसके लिए शेख साद अल अब्दुल्ला इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका नाम रखा गया था “हला मोदी”. हालांकि, इसे लेकर काफी कंफ्यूजन की स्थिति रही. कुछ लोगों ने इसे हला मोदी कहा तो किसी ने हाला मोदी कहा. यहां हम आपको बताएंगे आखिर सही शब्द क्या है, इसके क्या मायने हैं.

पहले हला का अर्थ जान लें

अरबी में हला शब्द का इस्तेमाल स्वागत यानी वेलकम के लिए किया जाता है. अरबी में इसे अहलान कहते हैं, लेकिन स्थानीय लोग, खास तौर पर ओमान, यमन और कुवैत में बस हला कहते हैं. हला की जगह कई लोग ख़ुश-आमदीद शब्द भी इस्तेमाल करते हैं.

अब हाला का अर्थ समझ लें

अरबी में 'हाला' शब्द का अर्थ है, "चंद्रमा के चारों ओर प्रकाश की आभा". यह एक अरबी महिला का नाम है. 'हाला' एक लिंग-तटस्थ नाम भी है, जिसका अर्थ है, "चांद के चारों ओर प्रभामंडल". आसान शब्दों में कहें तो यह चांद या सूरज के इर्द गिर्द पड़ने वाला घेरा या फिर वह घेरा जो मोमबत्ती या किसी और प्रकाश के चारों ओर महसूस होता है, भी हो सकता है. यह नाम मिस्र, सूडान और सऊदी अरब में प्रचलित है.

हला औरहाला में क्या है सही और क्या हैं इसके मायने?

हला और हाला में सही क्या है, इसके लिए आपको हला के मूल शब्द पर जाना होगा. जैसा कि हमने ऊपर बताया कि अरबी में सही शब्द अहलान है, जिसका इस्तेमाल किसी के स्वागत के लिए किया जाता है. कई लोग इसे हैलो के रूप में भी इस्तेमाल करते हैं. इसे समझने के लिए आपको थोड़ा फ्लैशबैक में जाना होगा. इसी साल फरवरी में जब पीएम मोदी ने यूएई का दौरा किया था तब उनके लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसे ‘अहलान मोदी’ का नाम दिया गया था. यह पीएम मोदी के स्वागत के लिए था.

इस तरह साफ है कि सही शब्द अहलान है जिसे कुछ देशों में हला भी बोलते हैं, जबकि हाला का अर्थ कुछ और है... जिसके बारे में हमने ऊपर विस्तार से बताया है.

ये भी पढ़ें

PM Narendra Modi Kuwait Visit: कुवैत दौरे पर PM मोदी ने दोहराया विकसित भारत का संकल्प, मिशन 2047 के लिए प्रवासी भारतीयों से की खास अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? बोले- 'मुझे अनशन तोड़ने को मत कहिए...'
आज कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? बोले- 'मुझे अनशन तोड़ने को मत कहिए...'
पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा
पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत दे रहे संकेत
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत दे रहे संकेत
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की अपील, बोले - 'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...'
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की अपील, बोले - 'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...'

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
IIT online Courses: घर बैठे IIT से कर सकते हैं ये सीक्रेट कोर्स, कोई नहीं बताएगा इनके बारे में, बन जाएगी जिंदगी
घर बैठे IIT से कर सकते हैं ये सीक्रेट कोर्स, कोई नहीं बताएगा इनके बारे में, बन जाएगी जिंदगी
AI Intimacy Survey: AI बन रहा रिलेशनशिप एक्सपर्ट, बेंगलुरु के बाद इन 3 शहरों में रिश्तों पर सवाल पूछ रहे लोग
AI बन रहा रिलेशनशिप एक्सपर्ट, बेंगलुरु के बाद इन 3 शहरों में रिश्तों पर सवाल पूछ रहे लोग
Embed widget