एक्सप्लोरर

PM मोदी का ऐतिहासिक कुवैत दौरा, 43 साल बाद जा रहा कोई भारतीय प्रधानमंत्री

PM Narendra Modi Kuwait Visit: पीएम मोदी का ये दौरा भारतीय पीएम की ओर से 43 साल बाद हो रही है. कुवैत के क्राउन प्रिंस से सितंबर में पीएम की मुलाकात हुई थी.

PM Modi Kuwait Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21-22 दिसंबर को कुवैत दौरे पर जाएंगे. यहां पीएम मोदी का सेरेमोनियल स्वागत होगा. पीएम मोदी का ये दौरा भारतीय पीएम की ओर से 43 साल बाद हो रही है. कुवैत के क्राउन प्रिंस से सितंबर में पीएम की मुलाकात हुई थी. 

विदेश मंत्रालय में सचिव (सीपीवी और ओआईए) अरुण कुमार चटर्जी ने इस दौरे को लेकर कहा, "प्रधानमंत्री मोदी कुवैत के अमीर, महामहिम शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के निमंत्रण पर 21 और 22 दिसंबर को कुवैत की यात्रा करेंगे. यह 43 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की कुवैत की पहली यात्रा है और इसलिए, यह काफी महत्व रखती है."

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी को बायन पैलेस में औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा और वे कुवैत के नेतृत्व के साथ उच्च स्तरीय चर्चा करेंगे. विदेश सचिव ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी कुवैत के अमीर और कुवैत के क्राउन प्रिंस के साथ अलग-अलग बैठकें करेंगे. कुवैत के प्रधानमंत्री के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी. क्राउन प्रिंस प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में भोज का आयोजन करेंगे."

भारतीय कामगारों के शिविर का दौरा करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री का एक सामुदायिक कार्यक्रम में भारतीय प्रवासियों से बातचीत करने, एक श्रमिक शिविर का दौरा करने और कुवैत के अमीर के विशेष अतिथि के रूप में 26वें अरेबियन गल्फ कप के उद्घाटन समारोह में भाग लेने का भी कार्यक्रम है. चटर्जी ने बताया, "खाड़ी क्षेत्र के साथ भारत के संबंधों में बड़ा बदलाव आया है. माननीय प्रधानमंत्री ने खाड़ी देशों के साथ संबंधों को मजबूत और गहरा करने पर विशेष जोर दिया है."

क्यों अहम है कुवैत दौरा?

कुवैत में भारत के राजदूत आदर्श स्वैका ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, "माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा बहुत महत्वपूर्ण है, खास तौर पर तीन महत्वपूर्ण तथ्यों के संदर्भ में: यह 43 साल बाद कुवैत की पहला दौरा है, इकलौता खाड़ी देश जहां पीएम मोदी अब तक नहीं गए थे और एक दशक में पहला उच्च स्तरीय दौरा. यह यात्रा को बहुत खास बनाता है."

ये भी पढ़ें:

चाचा-भतीजा होंगे एक! अजित पवार ने की रोहित पाटिल से मुलाकात, लगने लगे महाराष्ट्र में 'खेला' होने के कयास

साल 2013 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. संसद भवन, भारतीय राजनीति, विदेश नीति और ग्राउंड रिपोर्ट पर फोकस. उत्तर प्रदेश की सियासत पर पैनी नज़र रखते हैं. इजराइल-ईरान युद्ध, इजराइल-हमास युद्ध, चीन-ताइवान तनाव, तुर्किए भूकंप ग्राउंड ज़ीरो से कवर चुके हैं. इजराइल वॉर डायरी पुस्तक के लेखक भी हैं. यूपी विधानसभा चुनाव 2027 पर यूपी चुनाव का विशाल विश्लेषण नाम से एक विशेष कार्यक्रम भी होस्ट करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: 'तानाशाही नहीं चलेगी...', राज्यसभा में केंद्र के खिलाफ नारेबाजी कर रहा विपक्ष
LIVE: 'तानाशाही नहीं चलेगी...', राज्यसभा में केंद्र के खिलाफ नारेबाजी कर रहा विपक्ष
झारखंड में मार्च पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'हम छात्रों...'
झारखंड में मार्च पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'हम छात्रों...'
कार्यक्रमों की शुरुआत तमिल गीत से, वंदे मातरम की चर्चा के बीच तमिलनाडु में प्रस्ताव पेश
कार्यक्रमों की शुरुआत तमिल गीत से, वंदे मातरम की चर्चा के बीच तमिलनाडु में प्रस्ताव पेश
'सावरकर क्विज में शामिल हुए तो...', केरल के मंत्री का शिक्षकों को अल्टीमेटम
'सावरकर क्विज में शामिल हुए तो...', केरल के मंत्री का शिक्षकों को अल्टीमेटम

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'उनकी काबिलियत पर शक...', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
'उनकी काबिलियत पर शक', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
शरद पवार के सांसदों ने पीएम मोदी से की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
शरद पवार के सांसदों ने पीएम मोदी से की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget