एक्सप्लोरर

रद्द हुआ PM मोदी का केरल और तमिलनाडु का कार्यक्रम, चुनावी आचार संहिता बनी वजह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 27 फरवरी का केरल का कार्यक्रम और 28 फरवरी का तमिलनाडु का कार्यक्रम चुनाव आचार संहिता लागू होने के चलते रद्द हुआ है.

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने आज केरल और तमिलनाडु समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान कर दिया. मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा के चुनावी तारीखों की घोषणा करने के साथ ही चार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी में आचार संहिता लागू हो गई, जिस वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का केरल और तमिलनाडु का आगामी कार्यक्रम रद्द हो गया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 27 फरवरी का केरल का कार्यक्रम और 28 फरवरी का तमिलनाडु का कार्यक्रम चुनाव आचार संहिता लागू होने के चलते रद्द हुआ है. आपको बता दें कि आज चुनाव आयोग ने तमिलनाडु और केरल के अलावा पश्चिम बंगाल, असम और केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी में होने वाली विधानसभा चुनाव की तारीखों का भी एलान कर दिया है. 27 मार्च से शुरू होने वाले चुनाव 29 अप्रैल को संपन्न होंगे. केरल, पुदुचेरी और तमिलनाडु में 6 अप्रैल को एक ही चरण में विधानसभा का चुनाव होगा, जबकि बंगाल में आठ और असम में तीन चरणों में वोटिंग होनी है. तमिलनाडु में 234 सीटों पर चुनाव होने हैं, जबकि केरल में 140 सीटों पर वोटिंग होगी.

तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 24 मई को पूरा हो रहा है. केरल में विधानसभा का कार्यकाल एक जून को पूरा हो रहा है. तमिलनाडु में पिछले 10 सालों से ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (अन्नद्रमुक) का शासन है. राज्य की जनता ने वर्ष 2016 के विधानसभा चुनाव में अन्नाद्रमुक प्रमुख जे जयललिता को दोबारा गद्दी सौंपी थी. इस चुनाव में अन्नाद्रमुक को 135 सीटों पर जीत हासिल हुई थी, जबकि द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) 88 सीटों पर सिमट गई थी. कांग्रेस को आठ सीटें मिली थीं, जबकि बीजेपी का खाता भी नहीं खुल सका था. इस बार के विधानसभा चुनाव में अन्नाद्रमुक (AIADMK) और बीजेपी का गठबंधन हुआ है और उसका मुकाबला द्रमुक (DMK) और कांग्रेस गठबंधन से होगा.

केरल में फिलहाल वाम लोकतांत्रिक मोर्चा की सरकार है. उसका मुकाबला कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चे से है. पिछले विधानसभा चुनाव में माकपा को 58 सीटों पर, जबकि उसकी सहयोगी भाकपा को 19 सीटों पर जीत हासिल हुई थी. कांग्रेस को 22 सीटें और आईयूएमएल को 18 सीटों पर जीत हासिल हुई थी. बीजेपी को सिर्फ एक सीट से संतोष करना पड़ा था.

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, पूछा- एक जिले में तीन चरणों में वोटिंग क्यों?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'12 सालों में पेपर लीक की 90वीं घटना', कांग्रेस ने BJP को घेरा, दिल्ली में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में शामिल होंगे राहुल
'12 सालों में पेपर लीक की 90वीं घटना', कांग्रेस ने BJP को घेरा, दिल्ली में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में शामिल होंगे राहुल
'चाहें तो एक शॉट में सब खत्म कर दें', ट्रंप का ईरान पर भड़काऊ बयान, कांग्रेस ने केंद्र को घेरा, कहा- 'चुप क्यों'
'चाहें तो सब खत्म कर दें', ट्रंप का ईरान पर बयान, कांग्रेस ने केंद्र को घेरा, कहा- 'चुप क्यों'
'ख्वाजा आसिफ मानसिक रूप से दिवालिया', पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने PM मोदी पर किया कमेंट तो भारत ने दिया करारा जवाब
'ख्वाजा आसिफ मानसिक रूप से दिवालिया', पाक रक्षामंत्री ने PM मोदी पर किया कमेंट तो भारत ने दिया करारा जवाब
Karnataka News : SIR ड्यूटी ने ली 26 साल की अफसर की जान? रातभर काम, सुबह हादसा... गुस्से में उतरे कर्मचारी
SIR ड्यूटी ने ली 26 साल की अफसर की जान? रातभर काम, सुबह हादसा... गुस्से में उतरे कर्मचारी

वीडियोज

Bollywood News: आदित्य धर और प्रभास की नई पैन इंडिया फिल्म की चर्चा, 23 अक्टूबर को ऐलान की उम्मीद (05.07.26)
DR. Aarambhi: 😳Raj-Naira की मेहंदी में Aarambhi का डांस, Dhruv पर टिकी Avantika की तिरछी नज़र! #sbs
Rajkumar Hirani की Pritam and Pedro है साइबर क्राइम पर दमदार सीरीज
E20 Petrol पर सरकार की बड़ी सफाई! क्या Supreme Court में E20 को Experiment कहा गया था? #autolive
Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुंबई में बारिश का कहर! तेज हवाओं से गिरे 250 से ज्यादा पेड़, 2 युवकों की मौत
मुंबई में बारिश का कहर! तेज हवाओं से गिरे 250 से ज्यादा पेड़, 2 युवकों की मौत
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, अब शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
Healthy Relationship Tips: विदेशों में क्यों बढ़ रहा अलग सोने का चलन, प्यार बढ़ाने और नींद के लिए यह तरीका कितना कारगर?
विदेशों में क्यों बढ़ रहा अलग सोने का चलन, प्यार बढ़ाने और नींद के लिए यह तरीका कितना कारगर?
जैविक खेती के लिए सरकार दे रही मोटा पैसा, इस योजना में किया आवेदन तो हो जाएगी चांदी
जैविक खेती के लिए सरकार दे रही मोटा पैसा, इस योजना में किया आवेदन तो हो जाएगी चांदी
Embed widget