एक्सप्लोरर

पाकिस्तान की नापाक हरकत जारी, BSF ने सीमा पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकी को मार गिराया

पाकिस्तान हर वक्त भारत के खिलाफ साजिश रचने की फिराक में रहता है और वह अब सर्दी के मौसम का फायदा उठाकर भारतीय सीमा में आतंकियों की एंट्री करवाना चाहता है.

जम्मू: पाकिस्तान की कोशिश हर वक्त भारत के खिलाफ साजिश रचने की होती है और इसके लिए वह कुछ न कुछ करता रहता है. अब सर्दी के बढ़ते ही पाकिस्तान ने भारतीय सीमा में आतंकियों की घुसपैठ कराने की चाल चलनी शुरू कर दी है. लेकिन मुस्तैद भारतीय सेना और बीएसएफ के जवानों को आगे पाकिस्तान की एक नहीं चल रही है. ऐसा ही एक मामला शुक्रवार तड़के देखने को मिला.

दरअसल, शुक्रवार तड़के जम्मू के साम्बा सेक्टर में फॉरवर्ड पोस्ट पर तैनात बीएसएफ के जवानो ने सीमा पर हुई तारबंदी के पास कुछ हरकत देखी. सीमा पर तैनात जवानो ने इस हरकत के तुरंत बाद घुसपैठिए को समर्पण के लिए कहा लेकिन जब वो सीमा पर तारबंदी के और करीब आया तो जवानो ने फायरिंग कर दी जिसमें घुसपैठिया मारा गया.

इसके बाद बीएसएफ ने पूरे इलाके को घेर लिया और घटनास्थल और आसपास के इलाको में तलाशी अभियान चलाया. बता दें कि हमने आपको कल ही बताया था कि ठंड के मौसम में पाकिस्तान सीमा पर बदलते मौसम से मिल रहे प्राकृतिक समर्थन का इस्तेमाल कर आतंकियों की घुसपैठ करवाने की फ़िराक में है. दरअसल, इस समय दिन छोटे होते है और अंधेरा जल्दी पड़ जाता है जिसका सीधा लाभ घुसपैठ की कोशिश करने वाले आतंकियों को मिलता है. साथ ही सर्दी और कोहरे का सीधा और प्राकृतिक समर्थन भी घुसपैठ को आसान बनता है.

पुख्ता तैयारी 

हालांकि, ऐसी किसी भी समस्या से निपटने के लिए बीएसएफ ने एक्स्ट्रा तैयारी की है जिससे इन घुसपैठियों को किसी भी सूरत में भारतीय सीमा में घुसने नहीं दिया जाए. बीएसएफ ने इसके लिए सीमा पर अलर्ट के बाद सीमा से सटे इलाकों में एरिया डोमिनेशन भी शुरू कर दी है. यहां बीएसएफ के जवान न केवल पाकिस्तान की हर हरकत पर नज़र रखते है बल्कि सीमा से सटे इलाकों पर भी इन जवानों की पूरी नजर रहती है. इन जवानों की पूरी कोशिश रहती है कि रात के अंधरे, विपरीत मौसम और धुंध की आड़ में कोई पाकिस्तानी घुसपैठिया भारतीय सरहद में ना आ जाए.

पाकिस्तान नहीं आ रहा बाज गौरतलब है कि इस साल पाकिस्तान अब तक 2300 से अधिक बार सीमा पर युद्धविराम का उल्लंघन कर चुका है जबकि यह आंकड़ा पिछले साल 860 था. ऐसे में साफ है कि पाकिस्तान अपनी गलतियों से सीख नहीं ले रहा है और वह अपने नापाक मंसूबों को सफल करना चाहता है, लेकिन किसी भी ऐसी कोशिशों को विफल करने के लिए भारतीय सेना और बीएसएफ वहां मुस्तैद है.

यह भी पढ़ें-

अर्थव्यवस्था, कश्मीर और नार्थ ईस्ट से ध्यान हटाने के लिए राहुल गांधी पर झूठे आरोप लगी रही है बीजेपी- कांग्रेस

जानिए क्यों अमेरिका जैसे देश अपनी सैटेलाइट क्षमताओं को बढ़ाने के लिए भारत की ओर देख रहे हैं?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget