एक्सप्लोरर

Jharkhand: पीएम नरेंद्र मोदी ने झारखंड में देवघर एयरपोर्ट, AIIMS का किया उद्घाटन, कहा- झारखंड विकास की नई ऊंचाइयों को छूएगा

PM Modi Jharkhand Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज झारखंड के दौरे पर हैं. यहां उन्होंने कई परियोजनाओं का शिलान्यास किया.

PM Narendra Modi In Jharkhand: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने आज झारखंड का दौरा किया है. यहां उन्होंने 16 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं का शुभारंभ किया है. पीएम मोदी ने कहा है कि झारखंड (Jharkhand) अब विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा. इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि इन नई योजनाओं से उद्योगों को गति मिलेगी. पीएम मोदी ने कहा कि ये बाबा बैद्यनाथ के आशीर्वाद से संभव हुआ है. इस मौके पर उन्होंने कहा कि नई योजनाओं से झारखंड में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. उन्होंने कहा कि इस एयरपोर्ट से बिहार और पश्चिम बंगाल को भी फायदा होने वाला है.

देवघर में एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने रोडशो (PM Modi Road Show) किया. इस दौरान भारी भीड़ पीएम के स्वागत के लिए उमड़ी. पीएम मोदी बाबा बैद्यनाथ के धाम भी जाएंगे और वहां पर पूजा अर्चना करेंगे. इसके बाद पीएम बिहार विधानसभा (Bihar Assembly) के शताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.

देवघर एयरपोर्ट झारखंड में दूसरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है. यह झारखंड की राजधानी रांची के बाद अब दूसरा एयरपोर्ट बन गया है. एक रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि भारत में 2014 से पहले मात्र 74 एयरपोर्ट ही थे. वहीं बीजेपी की नरेंद्र मोदी सरकार के बाद अप्रैल 2022 तक भारत में एयरपोर्ट की संख्या 140 हो गई है.

पीएम मोदी ने एक ट्वीट कर बताया था कि वह मंगलवार को झारखंड और बिहार का दौरा करने के लिए काफी उत्सुक हैं. आज दोपहर झारखंड के देवघर में पहुंचे जहां पर 16,800 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन और आधारशिला रखी. इस दौरान उन्होंने एम्स, देवघर में इन-पेशेंट डिपार्टमेंट (IPD) और ऑपरेशन थिएटर सेवाओं को राष्ट्र को समर्पित किया. 

देवघर में पीएम मोदी ने कहा कि बाबा वैद्यनाथ के आशीर्वाद से आज 16 हज़ार करोड़ रुपए से अधिक के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है. इनसे झारखंड की आधुनिक कनेक्टिविटी, ऊर्जा, स्वास्थ्य, आस्था और पर्यटन को बहुत अधिक बल मिलेगा. उन्होंने कहा कि सरकार आभावों को अवसरों में बदल रही है. मोदी ने कहा कि राज्यों के विकास से राष्ट्र का विकास, देश पिछले 8 वर्षों से इसी सोच के साथ काम कर रहा है. पिछले 8 वर्षों में राजमार्ग, रेलवे, वायुमार्ग, जलमार्ग हर प्रकार से झारखंड को कनेक्ट करने के प्रयास में भी यही सोच, यही भावना सर्वोपरि रही है.

ये भी पढ़ें: Monsoon Session Agenda: 17 जुलाई को सर्वदलीय बैठक होगी, सत्र के एजेंडे को लेकर होगी चर्चा

ये भी पढ़ें: BJP Parliamentary Board Meet: 16 जुलाई को होगी बीजेपी पार्लियामेंट्री बोर्ड की मीटिंग, उपराष्ट्रपति के उम्मीदवार की हो सकती है घोषणा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
Rahul Gandhi On Paper Leak: 'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rain Today LIVE Updates: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget