एक्सप्लोरर

सिंगापुर: पीएम मोदी ने की ऑस्ट्रेलिया-थाइलैंड के प्रधानमंत्रियों के साथ बैठक, रक्षा-व्यापार जैसे अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया और थाइलैंड के प्रधानमंत्रियों के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय बैठकें कीं जिनमें व्यापार, रक्षा तथा सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में आपसी संबंधों को और मजबूत बनाने के बारे में विचार विमर्श किया गया.

सिंगापुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया और थाइलैंड के प्रधानमंत्रियों के साथ अलग अलग द्विपक्षीय बैठकें कीं जिनमें व्यापार, रक्षा तथा सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में आपसी संबंधों को और मजबूत बनाने के बारे में विचार विमर्श किया गया. प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी दो दिवसीय सिंगापुर यात्रा की शुरुआत बुधवार को प्रतिष्ठित फिनटेक समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में अपने संबोधन से की.

पीएम मोदी वित्तीय प्रौद्योगिकी पर विश्व के सबसे बड़े कार्यक्रम को संबोधित करने वाले किसी भी देश के पहले शासनाध्यक्ष हैं. पीएम मोदी ने सबसे पहले सिंगापुर में अपने समकक्ष ली सेन लूंग से मुलाकात की. लूंग आसियान सम्मेलन के मेजबान भी हैं. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया कि मोदी ने पूर्वी एशिया सम्मेलन से इतर सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सेन लूंग से मुलाकात की. दोनों नेताओं ने वित्तीय प्रौद्योगिकी, कनेक्टिविटी और क्षेत्रीय आर्थिक एकीकरण में सहयोग पर चर्चा की.

मोदी ने उसके बाद आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरीसन और थाइलैंड के प्रधानमंत्री जनरल प्रयुत चान ओ चा के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं. ये बैठकें आसियान और पूर्वी एशिया सम्मेलन से इतर हुयीं. कुमार ने कहा कि मोदी और चान ओ चा के बीच सिंगापुर में पूर्वी एशिया सम्मेलन से इतर बैठक हुई. दोनों नेताओं के बीच व्यापार और निवेश, रक्षा और सुरक्षा तथा द्विपक्षीय सहयोग के अन्य क्षेत्रों में संबंधों को आगे बढ़ाने के बारे में अच्छी बातचीत हुई.

रवीश कुमार ने कहा कि मोदी ने थाइलैंड के प्रधानमंत्री के साथ व्यापार और निवेश में सहयोग, रक्षा, सुरक्षा तथा कनेक्टिविटी के मुद्दों पर बातचीत की. प्रधानमंत्री ने अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस के साथ भी द्विपक्षीय बैठक की. सिंगापुर रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने नयी दिल्ली में कहा था कि आसियान-भारत तथा पूर्व एशिया शिखर सम्‍मेलन में उनकी भागीदारी आसियान के सदस्‍य देशों तथा व्‍यापक भारत-प्रशांत क्षेत्र के देशों के साथ संबंधों को मजबूत बनाने के भारत के निरंतर संकल्‍प का प्रतीक है.

उन्होंने कहा था कि उन्हें विश्‍वास है कि सिंगापुर की उनकी यात्रा आसियान तथा पूर्व एशिया शिखर देशों के साथ साझेदारी विकसित करने में गति प्रदान करेगी. आसियान के सदस्यों में इंडोनेशिया, थाइलैंड, सिंगापुर, मलेशिया, फिलीपीन, वियतनाम, म्यामां, कंबोडिया, ब्रुनेई और लाओस शामिल हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Crime: हैदराबाद में क्राइम का खौफनाक चेहरा! हत्या के बाद आरोपी का खुला चैलेंज, पुलिस को दी चुनौती
हैदराबाद में क्राइम का खौफनाक चेहरा! हत्या के बाद आरोपी का खुला चैलेंज, पुलिस को दी चुनौती
कैलिफोर्निया में हैदराबाद के एक परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक घटना में मौत, पिता-बेटी अस्पताल में भर्ती
कैलिफोर्निया में हैदराबाद के एक परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक घटना में मौत, पिता-बेटी अस्पताल में भर्ती
राहुल गांधी के प्रदर्शन और इस्तीफे की मांग पर धर्मेंद्र प्रधान का आया रिएक्शन, बोले - 'सरकार NEET पर...'
राहुल गांधी के प्रदर्शन और इस्तीफे की मांग पर धर्मेंद्र प्रधान का आया रिएक्शन, बोले - 'सरकार NEET पर...'
सोनम वांगचुक आगे भी जारी रखेंगे आमरण अनशन, सरकार के सामने फिर से रखी दो शर्तें
सोनम वांगचुक आगे भी जारी रखेंगे आमरण अनशन, सरकार के सामने फिर से रखी दो शर्तें

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget