एक्सप्लोरर

ओडिशा से कांग्रेस पर गरजे पीएम मोदी, कहा- पिछली सरकारों ने 'सल्तनत' की तरह शासन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा में 1,550 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्धाटन किया. इसके बाद उन्होंने पिछली सरकारों पर ‘सल्तनत’ की तरह शासन करने और देश की विरासत की उपेक्षा करने का आरोप लगाया.

बलांगीर (ओडिशा): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केंद्र की पिछली सरकारों पर ‘सल्तनत’ की तरह शासन करने और देश की विरासत की उपेक्षा करने का आरोप लगाया. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनके नेतृत्व वाली सरकार देश की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने के लिए ही नहीं, बल्कि प्राचीन पहचान को आधुनिकता के साथ जोड़ने के लिए भी प्रतिबद्ध है.

मोदी ने पश्चिमी ओडिशा में स्थित बलांगीर में बीजेपी की एक रैली में कहा, ‘‘पिछली सरकारों ने सल्तनतों की तरह शासन किया और हमारी समृद्ध विरासत की उपेक्षा की. उन्होंने हमारी गौरवशाली सभ्यता की उपेक्षा की और उसके संरक्षण पर ध्यान नहीं दिया.’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संपत्ति है लेकिन कुछ लोग इसे समझे बिना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का विरोध कर रहे हैं.

उन्होंने दावा किया कि पूर्व में अमूल्य प्राचीन कलाकृतियां एवं प्रतिमाएं चुराई गईं और उन्हें देश से बाहर ले जाया गया. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार कीमती प्रतिमाओं को विदेश से वापस लाने के लिए ठोस कदम उठा रही है. मोदी ने कहा, ‘‘पिछले चार वर्षों में ऐसी कई प्रतिमाएं वापस लाई गई हैं.’’

प्रधानमंत्री मोदी ने रैली को संबोधित करने से पहले ओडिशा में 1,550 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्धाटन किया. उन्होंने 1,085 करोड़ रुपए की लागत से पूरी हुई 813 किलोमीटर की झारसुगुड़ा- विजयनगरम और सम्भलपुर-अंगुल लाइनों का विद्युतीकरण देश को समर्पित किया.

मेादी ने बरपाली-डुंगरीपाली के 14.2 किलोमीटर और 17.354 किलोमीटर की बलांगीर-देवगांव रेलवे लाइनों के दोहरीकरण का उद्घाटन किया. यह 181.54 किलोमीटर की संबलपुर-टिटलागढ़ रेल पटरी के दोहरीकरण की परियोजना का हिस्सा है.

उन्होंने झारसुगुड़ा में ‘मल्टी मॉडल लाजिस्टिक्स पार्क (एमएमएलपी) का लोकार्पण किया. इस एमएमएलपी को 100 करोड़ रुपए की लागत से पूरा किया गया है. प्रधानमंत्री मोदी ने 115 करोड़ रुपए की लागत से तैयार 15 किलोमीटर लंबी बलांगीर-बिछुपाली रेलवे लाइन का भी उद्घाटन किया. यह 289 किलोमीटर लंबी बलांगीर-खुर्दा लाइन का हिस्सा है. यह लाइन खुर्दा रोड पर हावड़ा-चेन्नई मुख्य लाइन और बलांगीर में टिटलागढ़-संबलपुर लाइन को जोड़ती है.

मोदी ने ओड़िशा में बलांगीर-बिछुपाली मार्ग पर नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जो क्षेत्र के यात्रियों की सहूलियत बढ़ाएगी. इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने थेरूवली और सिंगापुर रोड स्टेशन के बीच 27.4 करोड़ रुपए की लागत से बने पुल का भी उद्घाटन किया. यह पुल नागावली नदी के ऊपर संपर्क फिर से स्थापित करता है जो जुलाई 2017 में आई बाढ़ में नष्ट हो गया था.

इसके अलावा उन्होंने बौध जिले में नीलमाधव और सिद्धेश्वर मंदिर, बौध में ही स्थित पश्चिम सोमनाथ मंदिरों और बलांगीर में रानीपुर झरियाल स्मारकों के नवीनीकरण और जीर्णोद्धार संबंधी कार्यों का उद्घाटन किया .

उन्होंने जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, पुरी, फूलबनी, बारगढ़ और बलांगीर में छह पासपोर्ट सेवा केंद्रों का उद्घाटन किया. प्रधानमंत्री मोदी ने सोनपुर में 15.81 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली, केंद्रीय विद्यालय की स्थायी इमारत की भी आधारशिला रखी.

जानिए, कहां-कहां आप देख सकते हैं 'बिहार शिखर सम्मेलन' की लाइव कवरेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

84000 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84000 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
रूस-यूक्रेन वॉर: शवों की पहचान के लिए DNA मिलान का SC ने दिया आदेश
रूस-यूक्रेन वॉर: शवों की पहचान के लिए DNA मिलान का SC ने दिया आदेश
'चुनाव हारकर अब छात्रों की...', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'चुनाव हारकर अब छात्रों की...', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
आंध्र प्रदेश: जगन मोहन रेड्डी के दौरे पर हंगामा! महिला पुलिस अधिकारी को धमकी
आंध्र प्रदेश: जगन मोहन रेड्डी के दौरे पर हंगामा! महिला पुलिस अधिकारी को धमकी

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
What To Watch: ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
UP चुनाव: चंद्रशेखर आजाद की पहली लिस्ट में कितने मुस्लिम कैंडिडेट?
UP चुनाव: चंद्रशेखर आजाद की पहली लिस्ट में कितने मुस्लिम कैंडिडेट?
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
Embed widget