एक्सप्लोरर

PM मोदी ने की कैरेबियाई नेताओं से मुलाकात, पर्यावरण बचाने के लिए किया ₹1000 करोड़ की मदद का एलान

बहामास में तूफान के बाद भारत ने पुनर्वास और अन्य राहत कार्यो के लिए 10 लाख डॉलर का योगदान किया था. भारत ने एंटीगुआ और बारबूडा में 2017 में आए तूफानों के बाद पुनर्वास आदि के लिए भी 10 लाख डॉलर का दान किया था.

न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74वें सत्र से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैरेबियाई समुदाय के 15 सदस्यों के एक समूह कैरीकॉम से मुलाकात की. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत और कैरीकॉम अपने संबंधों को आगे बढ़ाएंगे. कैरीकॉम देश लगभग 1,77,000 वर्ग मील में फैले हैं और 15 देशों में इनकी जनसंख्या लगभग 1.8 करोड़ है. पीएम मोदी ने पर्यावरण बचाने के लिए ₹1000 करोड़ की मदद का एलान भी किया है.

भारत भी गरीबी-जलवायु से संबंधित मुद्दों से लड़ रहा है- मोदी

भारत-कैरीकॉम नेताओं की बैठक को संबोधित करते हुए मोदी ने भारत का बैठक का आग्रह स्वीकार करने के लिए उन देशों का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि कैरीकॉम देशों की तरह भारत भी गरीबी और जलवायु से संबंधित मुद्दों से लड़ रहा है. उन्होंने कहा कि भारत कैरीकॉम से संबंध बढ़ाना चाहता है, जिसमें दोनों देशों का फोकस उनकी जनता के समग्र विकास पर हो.

भारत ने के.जे. श्रीनिवास को कैरीकॉम में अपना नया राजदूत नियुक्त किया

एंटीगुआ एंड बारबुडा, बहामास, बारबडोस, बेलीज, डोमिनिक, ग्रेनाडा, गुयाना, हैती, जमैका, सैंट किट्स एंड नेविस, सैंट लूसिया, सैंट विंसेंट एंड द ग्रेनाडाइन्स, सूरीनाम, त्रिनिदाद और टोबैगो ने सम्मेलन में भाग लिया. कैरीबियन समुदाय (कैरीकॉम) और भारत ने अपने दशकों पुराने संबंधों को दोबारा मजबूत करते हुए इसी महीने के.जे. श्रीनिवास को कैरीकॉम में अपना नया राजदूत नियुक्त किया.

भारत कैरीबियन समुदाय का महत्वपूर्ण साझेदार- कैरीकॉम के महासचिव

कैरीकॉम के महासचिव के राजदूत इरविन लारोक ने श्रीनिवास से मुलाकात कर 'भारत को कैरीबियन समुदाय का महत्वपूर्ण साझेदार बताया.' बहामास में तूफान के बाद भारत ने पुनर्वास और अन्य राहत कार्यो के लिए 10 लाख डॉलर का योगदान किया था. भारत ने एंटीगुआ और बारबूडा में 2017 में आए तूफानों के बाद पुनर्वास आदि के लिए भी 10 लाख डॉलर का दान किया था. कैरीबियाई समुदाय में भारतीय मूल बड़ी संख्या में रहता है.

यह भी पढें-

पीएम मोदी ने 'फोर डी' फैक्टर से सुनाई ग्रोथ की कहानी, निवेशकों को दिया भारत आने का न्यौता

भगोड़ा मेहुल चोकसी भारत के हवाले होगा, ABP न्यूज़ से बोले एंटीगुआ के पीएम- हम प्रत्यर्पित करने के लिए तैयार

पश्चिम बंगाल में भी लागू होगा NRC, किसी हिंदू को इससे बाहर नहीं रखा जाएगा- कैलाश विजयवर्गीय

मोदी को 'फादर ऑफ इंडिया' बताने पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, बोले- ट्रंप जाहिल आदमी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget