एक्सप्लोरर

PM Modi Roadshow Live: पीएम मोदी का कर्नाटक के बेलगावी में रोड शो, शिवमोगा एयरपोर्ट का किया उद्घाटन

PM Modi Belagavi Roadshow: कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य के दौरे पर हैं और बेलगावी में उन्होंने एक लंबा रोड शो किया.

PM Modi Karnataka Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने बीजेपी के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के जन्मदिन के मौके पर शिवमोगा एयरपोर्ट का उद्घाटन किया और बेलगावी में एक रोड शो भी किया. इससे पहले अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आलोक कुमार ने सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की. पीएम मोदी के रोड शो के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए.

आलोक कुमार ने बताया कि पीएम मोदी की सुरक्षा के लिए 6 एसपी, 11 एएसपी, 28 डीएसपी, 60 इंस्पेक्टर, 22 केएसआरपी दस्ते और कुल 3,000 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया. पीएम मोदी का रोड शो करीब 11 किलोमीटर का रहा. दरअसल, कर्नाटक में अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं और ऐसे में पीएम मोदी का रोड शो बीजेपी के लिए महौल बना सकता है. इस दौरान पीएम मोदी ने बेलगावी में कई विकास पहलों की आधारशिला भी रखी. यहीं उन्होंने पीएम-किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त भी जारी की.

येदियुरप्पा को खास अंदाज में दी बधाई

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब शिवमोगा एयरपोर्ट का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे तो उन्होंने बीएस येदियुरप्पा को खास अंदाज में बधाई दी. पीएम मोदी ने सभा में मौजूद लोगों से मोबाइल की फ्लैश लाइट ऑन करने के लिए कहा. उन्होंने कहा, “आज का दिन एक और कारण से विशेष है. आज कर्नाटक के लोकप्रिय नेता बीएस येदियुरप्पा का जन्मदिन है. मैं उनके लंबे जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं. उन्होंने अपना जीवन गरीबों और किसानों के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया. पिछले सप्ताह कर्नाटक विधानसभा में उनका भाषण लोगों के लिए प्रेरणा था.”

शिवमोगा एयरपोर्ट का किया उद्घाटन

एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने कहा कि आज शिवमोगा को अपना हवाई अड्डा मिल गया है. इस एयरपोर्ट की लंबे समय से मांग चली आ रही थी और अब इसे पूरा कर दिया गया है. हवाई अड्डा भव्य और सुंदर है. यह कर्नाटक की परंपरा और आधुनिक तकनीक के एक अद्वितीय मिश्रण का प्रतिनिधित्व करता है. उन्होंने कहा कि हवाईअड्डा उन्हें अपने सपनों को साकार करने के लिए भी प्रेरित करेगा.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election: 2014 और 2019 में इन वोटर्स ने बीजेपी के पक्ष में किया था खेल, कांग्रेस हो गई थी फेल, सर्वे ने खोला राज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget