एक्सप्लोरर

PM Modi: लाल किले से की घोषणाओं को लागू करने में जुटे पीएम मोदी, अफसरों संग की समीक्षा बैठक

PM Modi Review Meeting: अगले साल लोकसभा चुनाव होने से पहले मोदी सरकार अपनी कई बड़ी घोषणाओं और योजनाओं को अमलीजामा पहनाने की कोशिश में जुट गई है, खासकर जिनकी घोषणा पीएम मोदी ने लाल किले से की थी.

PM Modi Announcements: देश में अगले साल लोकसभा चुनाव होना है. इससे पहले मोदी सरकार (Modi Government) अपनी कई बड़ी घोषणाओं और योजनाओं को अमलीजामा पहनाने की कोशिश में जुट गई है. खासकर उन सभी कार्यों को क्रियान्वित करने पर बल दिया जा रहा है ​जिनकी घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने लाल किले की प्राचीर से की थी. 

पीएम मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले (PM Modi Red Fort  Announcements) की प्राचीर से अपने भाषण में जिन घोषणाओं को किया था उनको लेकर शनिवार (7 अक्टूबर) को समीक्षा बैठक हुई. इसमें खासकर गरीबों और मध्यम वर्ग के आवासों के लिए किफायती ऋण सुनिश्चित करने और घरों के लिए सौर ऊर्जा सुनिश्चित करने के क्रियान्वयन को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गई. 

प्रधानमंत्री कार्यालय ने दी ये जानकारी
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से बैठक को लेकर जारी किए गए आधिकारिक बयान में बताया गया कि "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर दिए अपने भाषण में की गई घोषणाओं की समीक्षा करने के लिए शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक की."

बयान में आगे बताया गया है कि "स्वतंत्रता दिवस के अपने भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब और मध्यम वर्ग के आवासों के लिए किफायती ऋण सुनिश्चित करने के बारे में जिक्र किया था. पीएम ने इस योजना को क्रियान्वित करने की तैयारियों की समीक्षा की.'' जानकारी के मुताबिक, बैठक में पीएम मोदी के प्रधान सचिव पीके मिश्रा और कैबिनेट सचिव राजीव गौबा भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे.

पीएम मोदी ने लाल किले से अपने भाषण में क्या कहा था? 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देश के नाम संबोधन में कहा था, ''मैं 2014 में परिवर्तन का वादा लेकर आया था. 140 करोड़ लोगों ने मुझ पर भरोसा किया. 'रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म' का वादा विश्वास में बदल गया. मैंने इस वादे को विश्वास में बदल दिया है, कठोर परिश्रम किया है, देश के लिए किया है, शान से किया है, सिर्फ और सिर्फ राष्ट्र सर्वोपरि के भाव से किया है.'' 

'आने वाले 5 साल अभूतपूर्व विकास के हैं' 
पीएम मोदी ने कहा था, ''साल 2019 में परफॉर्मेंस के आधार पर आप सभी ने मुझे फिर से अवसर दिया. आने वाले 5 साल अभूतपूर्व विकास के हैं. 2047 के सपने को साकार करने का सबसे बड़ा स्वर्णिम पल आने वाले 5 साल हैं. अगली बार 15 अगस्त को इसी लाल किले से मैं आपको देश की उपलब्धियां, आपके सामर्थ्य, उसमें हुई प्रगति और सफलता के गौरवगान को इससे भी अधिक आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत करूंगा.''

यह भी पढ़ें- इजराइल पर आतंकी हमलों को लेकर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- हम निर्दोष पीड़ितों के साथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget