एक्सप्लोरर

G-20: दुनिया की आर्थिक सेहत सुधारने और विकास के लिए मोदी का 'पंचारिष्ट फार्मूला'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स देशों की बैठक में तीन ऐसी समस्याओं के बारे में बताया जिससे अभी सारी दुनिया जूझ रही है. उन्होंने कहा कि इन समस्याओं का समाधान आपसी सहमति से ही होगा. उन्होंने यहां समस्याओं के समाधान भी सुझाए.

ओसाका: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने G-20 के मंच पर ब्रिक्स देशों (ब्राजील , रूस, इंडिया, चीन और दक्षिण अफ्रीका) की बैठक में कई महत्वपूर्ण मसलों पर दुनिया का ध्यान दिलाया. उन्होंने कहा कि इस समय दुनिया तीन गंभीर समस्याओं से जूझ रही है. पीएम मोदी ने इन समस्याओं को बीमारी बताया. उन्होंने यहां इन बीमारियों के समाधान के पांच तरीके भी सुझाए जिसे पंचारिष्ट फॉर्मूला बताया गया है. पीएम मोदी ने कहा कि ब्रिक्स समूह के देशों के बीच सहमति से ही इन इन समस्याओं का समाधान निकाला जा सकता है.

पीएम मोदी ने इन तीन बीमारियों का किया जिक्र

  1. विश्व में आर्थिक मंदी व अनिश्चितता का माहौल
  2. तेज़ी से हो रहे जलवायु परिवर्तन से लेकर तकनीकी बदलावों के बीच विकास को समावेशी और सस्टेनेबल बनाने की चुनौती
  3. आतंकवाद से निपटने की चुनौती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन तीन समस्याओं को खत्म करने के लिए पंचारिष्ट का नया फॉर्मूला दिया. हालांकि, उन्होंने कहा कि इन समस्याओं का समाधान आसान नहीं है. पीएम मोदी के दिए ये हैं पांच सूत्रीय पंचारिष्ट फॉर्मूले-

  1. बहुपक्षीय संस्थाओं में सुधार ज़रूरी
  2. निरंतर आर्थिक विकास के लिए आवश्यक ऊर्जा के संसाधन जैसे तेल और गैस कम कीमतों पर लगातार उपलब्ध रहने चाहिए
  3. आपदारोधी निर्माण और प्रबंधन के लिए साथ आएं ब्रिक्स देश, भारत कर रहा पहल
  4. कुशल कारीगरों और पेशेवरों का आवागमन आसान बनाया जाए
  5. आतंकवाद पर हो वैश्विक सम्मेलन, भारत करेगा मेज़बानी
आतंकवाद पर ग्लोबल कॉन्फ्रेंस की जरूरत प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्होंने हाल ही में आतंकवाद पर एक ग्लोबल कॉन्फ्रेंस का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के लिए ज़रूरी सहमति का अभाव हमें निष्क्रिय नहीं रख सकता. आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष को प्रमुख प्राथमिकताओं में जगह देने के लिए मैं ब्राज़ील की सराहना करता हूं. इन सुझाए गए समाधान के साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि न्यू डेवेलपमेंट बैंक द्वारा सदस्य देशों के भौतिक और सामाजिक इंफ्रास्ट्रक्चर और नवीकरणीय ऊर्जा कार्यक्रमों में निवेश को और प्राथमिकता मिलनी चाहिए. उन्होंने कहा कि आपदा से निपटने के लिए 'Coalition for Disaster Resilient Infrastructure' जैसे भारत की पहल अल्प विकसित और विकासशील देशों को प्राकृतिक आपदा का सामना करने के लिए उचित इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण में सहायक होगी. पीएम मोदी ने अन्य देशों से इसमें शामिल होने की अपील की.

ब्रिक्स देशों के बीच तालमेल जरूरी

पीएम मोदी ने कहा कि ब्रिक्स देशों के बीच तालमेल से एकतरफा फैसलों के दुष्परिणामों का निदान कुछ हद तक हो सकता है. हमें बहुपक्षीय व्यवस्था में बेहतरी के लिए अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय और व्यापारिक संस्थाओं और संगठनों में आवश्यक सुधार पर ज़ोर देते रहना होगा. पीएम ने कहा कि विश्व भर में कुशल कारीगरों का आवागमन आसान होना चाहिए. इससे उन देशों को भी लाभ होगा जहां आबादी का एक बड़ा हिस्सा कामकाज की उम्र पार कर चुका है.

जापान: पीएम मोदी के सामने लगे 'जयश्री राम' के नारे, पीएम बोले-टैलेंट और टेक्नोलॉजी से होगा राष्ट्र निर्माण

हरियाणा कांग्रेस की बैठक में बोले राहुल गांधी- अब मैं नहीं नया अध्यक्ष करेगा राज्य पर फैसला- सूत्र

G-20: ब्रिक्स देशों के राष्ट्राध्यक्षों से बोले मोदी- आतंकवाद के सभी रास्ते बंद हो, इसके खिलाफ हो इंटरनेशनल सम्मेलन

बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय की अधिकारी पर जूता ताने सालों पुरानी तस्वीर वायरल, जानें मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
सेना को जल्द मिलने जा रही ‘प्रलय’ की ताकत, ओडिशा तट पर सफल परीक्षण, राजनाथ ने दी बधाई
सेना को जल्द मिलने जा रही ‘प्रलय’ की ताकत, ओडिशा तट पर सफल परीक्षण, राजनाथ ने दी बधाई
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
'राहुल गांधी खुलकर अराजकता पर उतरे', SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे अमित शाह
'राहुल गांधी खुलकर अराजकता पर उतरे', SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे अमित शाह

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
कांग्रेस पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह, 'पूरे देश में आपने BJP की...'
AAP सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस को दी नसीहत, 'अपने अंदर झांक कर देखिए'
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
Explained: ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Embed widget