एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने केरल की पहली वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, तिरुवनंतपुरम में किया रोड शो

PM Modi In Kerala: यह वंदे भारत ट्रेन केरल के तिरुवनंतपुरम से कासरगोड तक चलेगी. इससे पहले पीएम ने तिरुवनंतपुरम में रोड शो कर लोगों का अभिवादन किया.

PM Modi Flag Off Vande Bharat Train: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) दो दिवसीय दौरे पर केरल आए हुए हैं. उन्होंने इस दौरान मंगलवार (25 अप्रैल) को सुबह 11:10 बजे तिरुवनंतपुरम सेंट्रल स्टेशन से तिरुवनंतपुरम और कासरगोड के बीच राज्य की पहली वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) को हरी झंडी दिखाई. 

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के अनुसार, ये ट्रेन 11 जिलों में चलेगी. इनमें तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, कोट्टायम, एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, पठानमथिट्टा, मलप्पुरम, कोझिकोड, कन्नूर और कासरगोड शामिल हैं.

तिरुवनंतपुरम में किया रोड शो

आज सुबह ही पीएम मोदी तिरुवनंतपुरम पहुंचे थे. यहां प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया गया. उन्होंने यहां पहुंचने पर रोड शो करके लोगों का अभिवादन भी किया. इसके बाद वह सेंट्रल रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हो गए.

वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने तिरुवनंतपुरम में डिजिटल साइंस पार्क की आधारशिला रखी. उन्होंने तिरुवनंतपुरम में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया.

पीएम मोदी ने की बच्चों से बातचीत 

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 1 से वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने से पहले पीएम मोदी ने ट्रेन के एक डिब्बे के अंदर स्कूली बच्चों के एक ग्रुप के साथ बातचीत भी की. केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और कांग्रेस सांसद शशि थरूर भी पीएम के साथ मौजूद थे. इस दौरान बच्चों ने मोदी को खुद से बनाई हुई पेंटिंग और वंदे भारत ट्रेन के स्केच दिखाए.

पीएम को ट्रेन को हरी झंडी दिखाते देख सैकड़ों लोग दूसरी तरफ के प्लेटफॉर्म पर भी जमा हो गए. वंदे भारत एक्सप्रेस राज्य की राजधानी को केरल के सबसे उत्तरी कासरगोड जिले से जोड़ेगी. पीएम मोदी के दौरे को लेकर राज्य में कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे. 

ये भी पढ़ें: 

चाकू, दुपट्टा और चूड़ी... खुलेगी अतीक के कत्लगाह की खूनी पहेली!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
केंद्र का बड़ा फैसला, लद्दाख में कारगिल हिल काउंसिल भंग, 21 नवंबर को पंचायत चुनाव
केंद्र का बड़ा फैसला, लद्दाख में कारगिल हिल काउंसिल भंग, 21 नवंबर को पंचायत चुनाव
Explained: ग्लोबल मोबिलिटी का गणित, पासपोर्ट रैंकिंग, 'शेंगेन' और वीज़ा फ्री ट्रैवल में भारत कहां खड़ा है?
Explained: ग्लोबल मोबिलिटी का गणित, पासपोर्ट रैंकिंग, 'शेंगेन' और वीज़ा फ्री ट्रैवल में भारत कहां खड़ा है?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget