एक्सप्लोरर

कोरोना संकट के बीच लाल किले से पीएम मोदी ने स्वास्थ्य पर दिया जोर, बड़ा एलान भी किया

पीएम ने देश में एक नई स्वास्थ्य योजना का भी एलान किया. भारत के हेल्थ सेक्टर में क्रांतिकारी कदम बताते हुए पीएम ने नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन के शुरुआत की घोषणा की.

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 74वें स्वाधीनता दिवस पर देश को संबोधित किया. लाल किला पर झंडा फहराने के बाद पीएम ने इस ऐतिहासिक धरोहर की प्राचीर से अपने संबोधन में देश के इतिहास और विकास को लेकर देश के प्रयास एवं आकांक्षाओं पर बात की. इस दौरान पीएम ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में देश में हो रहे बदलाव और नई योजनाओं का भी जिक्र किया. कोरोना वायरस के महामारी के दौर में स्वास्थ्य ढ़ांचे में आए बदलाव पर भी पीएम ने खास जोर दिया.

देश में बढ़ी कोरोना लैब और टेस्टिंग

पीएम मोदी ने लगभग डेढ़ घंटे के अपने भाषण में स्वास्थ्य के मुद्दे को विशेष स्थान दिया. इसमें भी कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में देश की वर्तमान स्थिति के बारे में भी उन्होंने बताया.

इस साल की शुरुआत के साथ ही दुनिया में कोरोना वायरस महामारी का असर दिखने लगा था. भारत में भी फरवरी के महीनों में इसके मामले आने लगे थे. हालांकि, इस दौरान देश में सीमित टेस्टिंग थी, जिसे आने वाले महीनों में तेजी से बढ़ाया गया.

कोरोना की टेस्टिंग बढ़ाने को देश के स्वास्थ्य ढ़ांचे में सुधार का प्रतीक बताते हुए पीएम ने कहा, “जब कोरोना शुरू हुआ था तब हमारे देश में कोरोना टेस्टिंग के लिए सिर्फ एक लैब थी. आज देश में 1,400 से ज्यादा लैब हैं. वहीं शुरुआती दिनों में एक दिन में 300 टेस्ट होते थे और आज प्रतिदिन सात लाख टेस्ट हो रहे हैं.”

देशवासियों को मिलेगी हेल्थ आईडी

इतना ही नहीं, पीएम ने देश में एक नई स्वास्थ्य योजना का भी एलान किया. भारत के हेल्थ सेक्टर में क्रांतिकारी कदम बताते हुए पीएम ने नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन के शुरुआत की घोषणा की.

इसके बारे में बताते हुए पीएम ने कहा, “इसमें आपके हर टेस्ट, हर बीमारी, आपको किस डॉक्टर ने कौन सी दवा दी, कब दी, आपकी रिपोर्ट्स क्या थीं, ये सारी जानकारी इसी एक हेल्थ आईडी में समाहित होगी.”

स्वतंत्रता दिवस : 7वीं बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन LIVE #JaiHoOnABP : स्वतंत्रता दिवस की 74वीं वर्षगांठ पर 7वीं बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन LIVE #IndiaIndependenceDay #NationalWarMemorial #SaluteTheSoldier #IDay2020 #स्वतंत्रतादिवस Posted by ABP News on Friday, 14 August 2020

देश में कोरोना की 3 वैक्सीन पर काम

अपने भाषण के दौरान पीएम ने इस महामारी का डटकर सामना कर रहे कोरोना योद्धाओं को भी याद किया और कहा कि बिना अपनी जान की परवाह किए ये लोग 24 घंटे देश की सेवा में जुटे हैं.

साथ ही पीएम ने एलान किया कि देश में इस वक्त कोरोना की 3 वैक्सीनों पर काम चल रहा है और ट्रायल के अलग-अलग चरणों में हैं. उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों की ओर से इसे मंजूरी मिलने पर देश में भारी मात्रा में इसका निर्माण होगा, जिससे देश के साथ ही दुनिया की जरूरतों को भी पूरा किया जाएगा.

ये भी पढ़ें

कोरोना वैक्सीन से लेकर देश के इंफ्रास्ट्रक्चर तक, पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें

स्वतंत्रता दिवसः पीएम मोदी ने की देश के मिडिल क्लास की तारीफ, आम भारतीयों को बताया आत्मनिर्भर अभियान का आधार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ख्वाजा आसिफ मानसिक रूप से दिवालिया', पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने PM मोदी पर किया कमेंट तो भारत ने दिया करारा जवाब
'ख्वाजा आसिफ मानसिक रूप से दिवालिया', पाक रक्षामंत्री ने PM मोदी पर किया कमेंट तो भारत ने दिया करारा जवाब
Karnataka News : SIR ड्यूटी ने ली 26 साल की अफसर की जान? रातभर काम, सुबह हादसा... गुस्से में उतरे कर्मचारी
SIR ड्यूटी ने ली 26 साल की अफसर की जान? रातभर काम, सुबह हादसा... गुस्से में उतरे कर्मचारी
TMC crisis: TMC हेडक्वार्टर पर किसका दावा? कब्जे को लेकर ममता-रिताब्रता गुट आए आमने-सामने
TMC हेडक्वार्टर पर किसका दावा? कब्जे को लेकर ममता-रिताब्रता गुट आए आमने-सामने
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में RSS प्रमुख मोहन भागवत की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'दत्तात्रेय होसबाले ने जो...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में RSS चीफ मोहन भागवत की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'दत्तात्रेय ने जो कहा...'

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😳Raj-Naira की मेहंदी में Aarambhi का डांस, Dhruv पर टिकी Avantika की तिरछी नज़र! #sbs
Rajkumar Hirani की Pritam and Pedro है साइबर क्राइम पर दमदार सीरीज
E20 Petrol पर सरकार की बड़ी सफाई! क्या Supreme Court में E20 को Experiment कहा गया था? #autolive
Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
बांकीपुर उपचुनाव से पहले महागठबंधन में घमासान, प्रशांत किशोर पर कांग्रेस-RJD आमने-सामने
बिहार: बांकीपुर उपचुनाव से पहले महागठबंधन में घमासान, प्रशांत किशोर पर कांग्रेस-RJD आमने-सामने
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, अब शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
Healthy Relationship Tips: विदेशों में क्यों बढ़ रहा अलग सोने का चलन, प्यार बढ़ाने और नींद के लिए यह तरीका कितना कारगर?
विदेशों में क्यों बढ़ रहा अलग सोने का चलन, प्यार बढ़ाने और नींद के लिए यह तरीका कितना कारगर?
जैविक खेती के लिए सरकार दे रही मोटा पैसा, इस योजना में किया आवेदन तो हो जाएगी चांदी
जैविक खेती के लिए सरकार दे रही मोटा पैसा, इस योजना में किया आवेदन तो हो जाएगी चांदी
Embed widget