एक्सप्लोरर

स्वतंत्रता दिवसः पीएम मोदी ने की देश के मिडिल क्लास की तारीफ, आम भारतीयों को बताया आत्मनिर्भर अभियान का आधार

देश को आत्मनिर्भर बनाने में आम भारतीयों की शक्ति को उन्होंने सबसे बड़ा आधार बताया.पीएम ने मध्यम वर्ग के लिए अपनी सरकार के प्रयासों का भी जिक्र किया.

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि देश के मध्यम वर्ग को अवसरों की जरूरत है और वह सरकारी दखलंदाजी से मुक्ति चाहता है. देश के 74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आज पीएम मोदी ने लाल किला पर झंडा फहराया. यह लगातार सातवीं बार है जब उन्होंने लाल किला में तिरंगा फहराया. इस मौके पर पीएम ने भारतीय आजादी के संघर्ष से लेकर आजादी के बाद के विकास की ओर बढ़ते कदमों के बारे में बात की और इसमें उन्होंने देश के मध्यम वर्ग को भी विशेष रूप से याद किया.

'सरकारी दखलंदाजी से मुक्ति चाहता है मध्यम वर्ग'

अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी ने देश के विकास में मध्यम वर्ग के योगदान को याद किया और उनकी तारीफ की. उन्होंने कहा, “मध्यम वर्ग से निकले प्रोफेशनल्स भारत ही नहीं पूरी दुनिया में अपनी धाक जमाते हैं. मध्यम वर्ग को अवसर चाहिए, मध्यम वर्ग को सरकारी दखलअंदाजी से मुक्ति चाहिए.”

पीएम ने मध्यम वर्ग के लिए अपनी सरकार के प्रयासों का भी जिक्र किया और कहा, “ये भी पहली बार हुआ है जब अपने घर के लिए होम लोन की EMI पर भुगतान अवधि के दौरान 6 लाख रुपए तक की छूट मिल रही है. अभी पिछले वर्ष ही हजारों अधूरे घरों को पूरा करने के लिए 25 हजार करोड़ रुपए के फंड की स्थापना हुई है.”

पीएम ने साथ ही हाल ही में MSME सेक्टर में सरकार की ओर से किए गए बदलावों की भी बात की और कहा कि इनसे मध्यम वर्ग को लाभ पहुंचेगा. साथ ही छोटे शहरों तक पहुंच के लिए चलाई जा रही उड़ान योजना और देश में सस्ते इंटरनेट को भी मिडिल क्लास को ताकत देने वाला कदम बताया.

'आत्मनिर्भर भारत का आधार हैं आम नागरिक'

देश को आत्मनिर्भर बनाने में आम भारतीयों की शक्ति को उन्होंने सबसे बड़ा आधार बताया. पीएम ने कहा, “एक आम भारतीय की शक्ति, उसकी ऊर्जा, आत्मनिर्भर भारत अभियान का बहुत बड़ा आधार है. इस ताकत को बनाए रखने के लिए हर स्तर पर, निरंतर काम हो रहा है.”

ये भी पढ़ें

न्यूयॉर्क में भी दिखेगी स्वतंत्रता दिवस की झलक, मशहूर टाइम्स स्क्वायर पर पहली बार लहराएगा तिरंगा

स्वतंत्रता दिवसः लाल किले में फिर नजर आया पीएम का अलग अंदाज, ऐसा रहा मोदी का परिधान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'कांग्रेस ने देश विरोधी फैसला लिया'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'कांग्रेस ने देश विरोधी फैसला लिया'
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
Xप्लेन: कांग्रेस वंदे मातरम् के दो ही छंद क्यों गाएगी? जानें 1937 का सच और पटेल तक इतिहास
कांग्रेस वंदे मातरम् के दो ही छंद क्यों गाएगी? 1937 का सच और पटेल तक इतिहास

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget