एक्सप्लोरर

PM नरेंद्र मोदी ने इन्फैंट्री दिवस पर दी सैनिकों को बधाई, जानें क्या कहा

78th Infantry Day: देश में आज 78वां इन्फैंट्री दिवस मनाया जा रहा है. पीएम मोदी और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सभी सैनिकों को बधाई दी है.

78th Infantry Day: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन्फैंट्री दिवस के अवसर पर भारतीय सैनिकों के साहस और हिम्मत को सलाम किया. उन्होंने भारतीय सेना की सबसे बड़ी लड़ाकू शाखा इन्फैंट्री को ताकत, वीरता और कर्तव्य का प्रतीक बताते हुए इसे हर भारतीय के लिए प्रेरणा बताया.

हर साल 27 अक्टूबर को इन्फैंट्री दिवस मनाया जाता है. इस बार 78वां इन्फैंट्री दिवस मनाया जा रहा है. 

प्रधानमंत्री मोदी ने आर्मी डे पर दी शुभकामनाएं 

इस अवसर पर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, "इन्फैंट्री दिवस पर हम सभी सैनिकों और पूर्व सैनिकों के अदम्य साहस और हिम्मत को सलाम करते हैं, जो हमारी सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं. वे हर चुनौती के सामने डटकर खड़े होते हैं, ताकि हमारे देश की सुरक्षा बनी रहे. इन्फैंट्री हमारे लिए ताकत, वीरता और कर्तव्य का प्रतीक है, जो हर भारतीय को प्रेरित करती है." गौरतलब है कि भारतीय सेना के पैदल जवानों को इन्फैंट्री कहा जाता है. इसके योगदान को मान्यता देने के लिए इन्फैंट्री दिवस मनाया जाता है. 

जम्मू-कश्मीर की रक्षा में निभाई थी अहम भूमिका

साल 1947 में 27 अक्टूबर के ही दिन भारत के पैदल सैनिकों का पहला सैन्य दस्ता श्रीनगर के हवाई अड्डे पर उतरा था. इस इन्फैंट्री ने तब आक्रमणकारियों द्वारा जम्मू और कश्मीर राज्य की रक्षा में अहम भूमिका निभाई थी. सिख रेजिमेंट की इस बटालियन ने जम्मू और कश्मीर के लोगों को पाकिस्तानी कबाइलियों और पाकिस्तानी सेना की बुरी नीयत से बचाया था. इस बहादुरी भरे कदम ने पाकिस्तान के जम्मू और कश्मीर पर कब्जा करने की योजना को नाकाम कर दिया.

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी दी शुभकामनाएं 

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, भारतीय इन्फेंट्री दिवस पर सभी सैनिकों को शुभकामनाएं. इन्फेंट्री हमारे देश की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. उनकी बहादुरी, साहस और बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणा है. भारत को अपने वीर इन्फैंट्री सैनिकों पर गर्व है.ज्ञात हो कि इन्फैंट्री को युद्ध की रानी भी कहा जाता है और इसकी शुरुआत मानव इतिहास के पहले युद्ध से मानी जाती है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन क्या है और दक्षिणी राज्य इससे क्यों चिंतित हैं? 5 सवालों में समझें पूरी कहानी
परिसीमन क्या है और दक्षिणी राज्य इससे क्यों चिंतित हैं? 5 सवालों में समझें पूरी कहानी
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा देने के मामले पर तोड़ी चुप्पी, जेन-जी को लेकर क्या कहा?
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा देने के मामले पर तोड़ी चुप्पी, जेन-जी को लेकर क्या कहा?
PoK में विद्रोह के बीच चुनाव का बहिष्कार, अमान खान ने PAK सेना की तवायफ से की तुलना
PoK में विद्रोह के बीच चुनाव का बहिष्कार, अमान खान ने PAK सेना की तवायफ से की तुलना

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
PM Fasal Bima Yojana : किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
Kalyani M4 Indian Army: इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
Embed widget