एक्सप्लोरर

'सच्चे किसान वैज्ञानिक थे प्रो. स्वामीनाथन, कृषि सेक्टर में शुरू किया नया युग', पीएम मोदी ने हरित क्रांति के जनक की याद में लिखा ब्लॉग

PM Modi on MS Swaminathan: प्रोफेसर एम.एस. स्वामीनाथन की याद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ब्लॉग लिखा है. आइए जानते हैं कि उन्होंने इस ब्लॉग में क्या-क्या कहा है.

MS Swaminathan: प्रोफेसर एम.एस. स्वामीनाथन ने 28 सितंबर को दुनिया को अलविदा कह दिया. भारत की हरित क्रांति के जनक के तौर पर जाने जाने वाले स्वामीनाथन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने याद किया है. पीएम मोदी ने एक ब्लॉग लिखा है, जिसमें उन्होंने बताया है कि किस तरह देश उनके योगदान को नहीं भुला सकता है. पीएम ने उन्हें किसानों का वैज्ञानिक बताया और कहा कि उनके योगदान की वजह से भारत कृषि में आत्मनिर्भर बन पाया. 

पीएम मोदी ने लिखा कि देश ने एक ऐसे दूरदर्शी व्यक्ति को खोया है, जिन्होंने भारत के कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन किए. वह 1943 में बंगाल में आए अकाल की वजह से इतना ज्यादा दुखी हुए कि उन्होंने कृषि क्षेत्र में सुधार का कसम खाई. बहुत छोटी उम्र में, वे डॉ. नॉर्मन बोरलॉग के संपर्क में आए और उनके काम को गहराई से समझा. उन्हें अमेरिका से भी ऑफर आए, मगर उन्होंने भारत में रहकर अपने देश के लिए काम करने के बारे में सोचा.

उनकी दूरदर्शिता से कृषि सेक्टर के एक नए युग की शुरुआत हुई

अपने ब्लॉग में प्रधानमंत्री मोदी लिखते हैं कि प्रो. स्वामीनाथन ने कई चुनौतियों का सामना किया. 1960 के दशक की शुरुआत में भारत अकाल से जूझ रहा था. इसी दौरान उनकी दृढ़ प्रतिबद्धता और दूरदर्शिता ने कृषि सेक्टर के एक नए युग की शुरुआत की. उनकी वजह से ही कृषि और गेहूं प्रजनन जैसे विशिष्ट क्षेत्रों में काम हुआ और फिर गेहूं का उत्पादन बढ़ा. उन्हें "भारतीय हरित क्रांति के जनक" की उपाधि मिली, जो बिल्कुल सही भी है. 

पीएम ने स्वामीनाथन से मुलाकात का किया जिक्र

पीएम मोदी ने लिखा कि 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर उनसे मुलाकात हुई. उसी दौर में हमने सॉइल हेल्थ कार्ड की पहल की थी, ताकि मिट्टी के बारे में समझा जा सके. इसी योजना के सिलसिले में मेरी मुलाकात प्रोफेसर स्वामीनाथन से हुई. उन्होंने इस योजना की सराहना की और इसके लिए अपने बहुमूल्य सुझाव भी साझा किए. प्रधानमंत्री बनने के बाद भी मेरी उनसे मुलाकात होती रही. 

पीएम ने बताया कि मैं उनसे 2016 में इंटरनेशनल एग्रो-बायोडाइवर्सिटी कांग्रेस में मिला. फिर अगले साल 2017 में मैंने उनके द्वारा लिखित दो-भाग वाली पुस्तक श्रृंखला लॉन्च की. बहुत से लोग उन्हें "कृषि वैज्ञानिक" कहते हैं, यानी कृषि के एक वैज्ञानिक, लेकिन, मेरा हमेशा से ये मानना रहा है कि उनके व्यक्तित्व का विस्तार इससे कहीं ज्यादा था. वे एक सच्चे "किसान वैज्ञानिक" थे, यानी किसानों के वैज्ञानिक. उनके दिल में एक किसान बसता था. पूरा लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

यह भी पढ़ें: खाने की कमी से जूझते भारत की बदली तस्वीर, कौन थे हरित क्रांति के जनक एमएस स्वामीनाथन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Food Poisoning : स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
Rajeev Ranjan On Indus Water Treaty: पाकिस्तान की सांसें अटकीं, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
पाकिस्तान की अटकीं सांसें, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget