एक्सप्लोरर

नीच कांड पर मोदी का नया आरोप, क्या मणिशंकर मेरी सुपारी देने पाकिस्तान गए थे?

साल 2014 में भी आम चुनाव के प्रचार के दौरान मणिशंकर अय्यर ने तत्कालीन बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के लिए आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया था. तब मणिशंकर ने नरेंद्र मोदी का मज़ाक उड़ाते हुए कहा था कि चाय वाला इस देश का पीएम नहीं बन सकता

अहमदाबाद: नीच कांड पर आरोप प्रत्यारोप का नया दौर शुरू हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात की एक चुनावी रैली में मणिशंकर अय्यर पर नया सनसनीखेज आरोप मढ़ा है. मोदी ने कहा कि उनके प्रधानमंत्री बनने के बाद मणिशंकर अय्यर पाकिस्तान गए थे और सवाल उठाया कि क्या वो पाकिस्तान में उनकी सुपारी देने गए थे.

इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पाकिस्तान जाकर मणिशंकर ने उन्हें रास्ते से हटाने की बात कही थी.

दूसरी तरफ मणिशंकर अय्यर के बयान पर राहुल गांधी ने बीजेपी को घेरने की कोशिश की और कहा कि पीएम मोदी जिस भी भाषा का इस्तेमाल करें, वो वैसी भाषा का इस्तेमाल नहीं करेंगे.

आपको बता दें कि बुधवार को कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र को नीच बताया था, जिसके बाद कांग्रेस ने डैमेज केंट्रोल करते हुए मणिशंकर अय्यर पर कार्रवाई की और उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया. लेकिन इसे लेकर बीजेपी लगातार कांग्रेस पर हमला कर रही है और इसे देश का अपमान बता रहा है. मोदी ने गुजरात की जनता से अपील की है कि वो देश के इस अपमान का बदला कमल पर बटन बदाकर दें.

इस पूरे आरोप प्रत्यारोप के बीच पीएम मोदी के लिए किए गए 'नीच' जैसे शब्द के इस्तेमाल से कांग्रेस बचाव के मुद्रा में है.

मणिशंकर अय्यर ने क्या कहा था?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए मणिशंकर अय्यर ने बुधवार को कहा था, ''मुझको लगात है कि ये आदमी बहुत नीच किस्म का है. इसमें कोई सभ्यता नहीं है. ऐसे मौके पर इस किस्म की गंदी राजनीति करने की क्या आवश्यकता है?'

आपको बता दें कि साल 2014 में भी आम चुनाव के प्रचार के दौरान मणिशंकर अय्यर ने तत्कालीन बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के लिए आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया था. तब मणिशंकर ने नरेंद्र मोदी का मज़ाक उड़ाते हुए कहा था कि चाय वाला इस देश का पीएम नहीं बन सकता. तब बीजेपी ने मणिशंकर अय्यर के उस बयान को राजनीतिक रंग दे दिया और मोदी की टीम ने 'चाय पर चर्चा' जैसी मुहिम का आगाज़ कर खूब सियासी फायदा लूटा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget