एक्सप्लोरर

मुझसे मुकाबला करने की हिम्मत नहीं इसलिए कांग्रेस के लोग मेरी मां को गाली दे रहे हैं: PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के छतरपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आपने देखा होगा कि मोहल्ले में जब लड़ाई होती है और सत्य उसके पक्ष में नहीं होता है तो लड़ाई के अंदर वो मुद्दे छोड़कर सीधा तेरी मां मेरी मां पर आ जाते हैं.

छतरपुर (MP): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर कांग्रेस पर खूब बरसे. उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस मुझसे मुकाबला नहीं कर सकती है तो वह मेरी मां को गाली दे रही है. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर छतरपुर पहुंचे पीएम मोदी ने कहा कि उसे (कांग्रेस) कुछ समझ नहीं आता है तो मां को गाली देते हैं.

उन्होंने कहा, ''आपकी चार पीढ़ी, चायवाले के चार साल. हम देश को कहां से कहां पहुंचा दिये उसकी चर्चा करने को तैयार नहीं है. आपने देखा होगा मोहल्ले में जब लड़ाई होती है और सत्य उसके पक्ष में नहीं होता है तो लड़ाई के अंदर वो मुद्दे छोड़कर सीधा तेरी मां मेरी मां पर आ जाते हैं.''

उन्होंने आगे कहा, ''जब मुद्दे नहीं होते हैं, कुसंस्कार भरे होते हैं, अहंकार सातवें आसमान पर होता है. तब जाकर किसी की मां को गाली देने की हिम्मत आती है...आजादी के बाद जिसने इतने साल राज किया, उस पार्टी के जिम्मेवार लोग मोदी के साथ भिड़ने की बजाय, मोदी की मां को गाली दे रहे हैं.''

मोदी ने कहा, ''जिस मां को राजनीति का 'आर' मालूम नहीं है, जो मां अपनी पूजा पाठ, घर में भगवान के स्मरण में अपना समय बिता रही है उस मां को राजनीति में घसीट के लाए. कांग्रेस के लोगों में मोदी से मुकाबला करने की ताकत नहीं है.''

कम्प्यूटर बाबा का संकल्पः शिवराज को हटाना है, कांग्रेस को लाना है

दरअसल, उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर ने पिछले दिनों पीएम मोदी की मां की तुलना डॉलर के मुकाबले रुपये से की थी. उन्होंने कहा था, ''चुनाव से पहले मोदी कहते थे कि डॉलर के सामने रुपया इतना गिर गया है कि इसका मूल्य उस वक्त के प्रधानमंत्री (मनमोहन सिंह) की उम्र के करीब जा रहा है. प्रधानमंत्री महोदय, आपने तो तब इज्जत से उनका नाम नहीं लिया था. लेकिन हमारी परंपरा यह नहीं कहती. हम तो यह कहना चाहेंगे कि आज रुपया गिरकर आपकी पूजनीय माताजी की उम्र के करीब पहुंचना शुरू हो गया है."

'क्वात्रोची मामा को याद कर लेते' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बोफोर्स मामले और भोपाल गैस कांड का जिक्र किया. उन्होंने राहुल की ओर इशारा करते हुए कहा कि कांग्रेस को शिवराज मामा को गाली देने से पहले ओत्तावियो क्वात्रोची और एंडरसन मामा को भी याद कर लेना चाहिए. ध्यान रहे कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों राफेल डील में घोटाले का आरोप लगा रहे हैं.

पीएम मोदी ने इशारों-इशारों में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि हाथ में सोने की चम्मच लेकर पैदा हुए लोगों का दिमाग कंफ्यूज है और उनकी पार्टी फ्यूज है. पीएम मोदी ने कहा मध्य प्रदेश की जनता राज्य में आए बदलाव की साक्षी है और ये बदलाव ना तो राजा लाए हैं, ना ही महाराजा लाए हैं ये बदलाव तो शिवराज लाए हैं.

मध्य प्रदेश: गृहमंत्री राजनाथ सिंह बोले- कांग्रेस 'बिना दूल्हे की बारात', जीत का चौका मारेगी बीजेपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जन-महाभियोग' प्रस्ताव रख खरगे ने लगाए 6 आरोप, BJP बोली- पहली वोट चोरी नेहरू जी ने की
'जन-महाभियोग' प्रस्ताव रख खरगे ने लगाए 6 आरोप, BJP बोली- पहली वोट चोरी नेहरू जी ने की
INDIA Bloc Jan Mahabhiyog Live: खरगे ने रखा ‘जन-महाभियोग’ का प्रस्ताव, बोले- खतरे में वोट का अधिकार, CEC से नहीं निजी बैर
Live: खरगे ने रखा ‘जन-महाभियोग’ का प्रस्ताव, बोले- खतरे में वोट का अधिकार, CEC से नहीं निजी बैर
'कांग्रेस शासन में 10 बार हुए SIR', संबित पात्रा बोले- 13 करोड़ वोट कटते तो लोग सड़कों पर होते
'कांग्रेस शासन में 10 बार हुए SIR', संबित पात्रा बोले- 13 करोड़ वोट कटते तो लोग सड़कों पर होते
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
टेस्ट में बिना ट्रिपल सेंचुरी लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज
टेस्ट में बिना ट्रिपल सेंचुरी लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज
Sanjay Gupta Death Live Updates: 'कांटे 2 का सपना जरूर पूरा होगा', संजय गुप्ता के निधन पर संजय दत्त समेत इन सेलेब्स ने भी जताया दुख
लाइव: संजय गुप्ता के निधन पर संजय दत्त समेत इन सेलेब्स ने भी जताया दुख
रामलीला मैदान रैली से पहले रिजिजू के कांग्रेस से 5 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार पर क्या कहा?
रामलीला मैदान रैली से पहले रिजिजू के कांग्रेस से 5 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार पर क्या कहा?
दिल्ली-काशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐहितासिक दिन'
दिल्ली-काशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐहितासिक दिन'
विपक्ष की वो 4 पार्टियां जो रामलीला मैदान रैली से रहेंगी दूर, TVK-BJD का क्या रुख
विपक्ष की वो 4 पार्टियां जो रामलीला मैदान रैली से रहेंगी दूर, TVK-BJD का क्या रुख
CLAT 2027 Admission: लॉ की तैयारी वालों के लिए आज आखिरी मौका, CLAT 2027 के लिए ऐसे करें अप्लाई
लॉ की तैयारी वालों के लिए आज आखिरी मौका, CLAT 2027 के लिए ऐसे करें अप्लाई
Embed widget