एक्सप्लोरर

Manmohan Singh Birthday: 90 साल के हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पीएम मोदी समेत कई हस्तियों ने दी शुभकामनाएं

Manmohan Singh: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आज जन्मदिन है. पीएम मोदी और दिल्ली के सीएम समेत कांग्रेस के कई नेताओं ने पूर्व पीएम को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं.

Manmohan Singh Birthday Wishes: पूर्व प्रधानमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनमोहन सिंह का आज जन्मदिन (Manmohan Singh Birthday) है. सिंह (Manmohan Singh) आज 90 वर्ष के हो गए. पूर्व प्रधानमंत्री को पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) समेत कई राजनीतिक हस्तियों ने जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं (Birthday Wishes) दी हैं.

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ''पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की बधाई. उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करते हैं.''

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूर्व पीएम को अपने लिए प्रेरणा बताया. उन्होंने ट्वीट में लिखा, ''भारत के बेहतरीन राजनेताओं में से एक डॉ. मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई. भारत के विकास में उनकी विनम्रता, समर्पण और योगदान में कुछ समानताएं हैं. वह मेरे और करोड़ों भारतीयों के लिए एक प्रेरणा हैं. मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और खुशी के लिए प्रार्थना करता हूं.''

प्रियंका गांधी ने यह लिखा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लिखा, ''सुदृढ़ अर्थव्यवस्था की जमीन पर विकास की मजबूत फसल खड़ी कर अपनी दूरदर्शी नीतियों के जरिये उसे देश के वंचित तबकों तक पहुंचाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. आपकी सादगी, विनम्रता और कर्मठता हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है.''

पवन खेड़ा ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए ट्वीट किया

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. पवन खेड़ा ने ट्वीट में लिखा, ''पिछले चौबीस वर्षों में भारत ने तीन प्रधानमंत्री देखे- एक जो बोलने के लिए जाने जाते थे. दूसरे जो अपने काम के लिए जाने जाते हैं और तीसरे जो बड़बोले होने की वजह से जाने जाते हैं. भारत को विश्व में गौरवशाली स्थान दिलाने वाले डॉक्टर मनमोहन सिंह को जन्म दिवस की शुभकामनाएं.''

गहलोत, पायलट और थरूर ने ऐसे दी शुभकामनाएं

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने पूर्व पीएम को बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा, ''पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. उनके लंबे, स्वस्थ और सुखी जीवन की कामना करते हैं. हम उन्हें यूपीए सरकार के दौरान उनके नेतृत्व के लिए, एक मजबूत अर्थव्यवस्था के लिए, लाखों लोगों को गरीबी से बाहर निकालने और राष्ट्रहित में अथक रूप से काम करने के लिए धन्यवाद देते हैं.''

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने लिखा, ''पूर्व प्रधानमंत्री आदरणीय डॉ. मनमोहन सिंह जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. मैं आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं.''

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने ट्विटर पर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के साथ अपनी तस्वीरें साझा करते हुए लिखा,  ''प्रशंसनीय डॉ. मनमोहन सिंह को 90वें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. मुझे कई वर्षों तक उनके आशीर्वाद का आनंद लेने और उनकी दूरदर्शिता, ज्ञान और मानवीय मामलों की गहन समझ से बहुत कुछ सीखने का सौभाग्य मिला है. वह लंबे समय तक हम सबका मार्गदर्शन करते रहें.''

अरविंद केजरीवाल ने यह लिखा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को ट्वीट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. सीएम केजरीवाल ने ट्वीट में लिखा, ''देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को उनके 90वें जन्मदिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. ईश्वर से उनके स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु होने की कामना करता हूं.''

ये भी पढ़ें

Congress President Election: ‘आप समर्थन देखेंगे’, कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस के बीच थरूर का दावा, 30 सितंबर के बाद साफ होगी तस्वीर

PM Modi Japan Visit: आज जापान जाएंगे पीएम मोदी, शिंजो आबे के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में बड़ा हादसा, कुएं के अंदर दम घुटने से पांच लोगों की मौत
मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में बड़ा हादसा, कुएं के अंदर दम घुटने से पांच लोगों की मौत
वियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय नागरिकों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'जिन लोगों ने...'
वियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय नागरिकों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'जिन लोगों ने...'
तारजू आतंकी हमलाः कश्मीर SIA की बड़ी कामयाबी, हिज्बुल के आतंकी इम्तियाज अहमद कंडू के खिलाफ जारी कराया रेड कॉर्नर नोटिस
तारजू आतंकी हमलाः कश्मीर SIA की बड़ी कामयाबी, हिज्बुल के आतंकी इम्तियाज अहमद कंडू के खिलाफ जारी कराया रेड कॉर्नर नोटिस
PFI पर NIA ने कसा शिकंजा! 21 आरोपियों पर कोर्ट ने तय किए गंभीर आरोप, 29 जुलाई से शुरू होगी अहम सुनवाई
PFI पर NIA ने कसा शिकंजा! 21 आरोपियों पर कोर्ट ने तय किए गंभीर आरोप, 29 जुलाई से शुरू होगी अहम सुनवाई

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
Datia By Election: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
दतिया: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
Embed widget