एक्सप्लोरर

'हिमालय जैसा व्यक्तित्व, भारत के लिए भगवान का वरदान', PM मोदी के जन्मदिन पर बाबा रामदेव ने ऐसे दीं शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर योग गुरु बाबा रामदेव ने उन्हें बधाईयां दी. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का व्यक्तित्व हिमालय जैसा विशाल और अडिग है. वह भारत के लिए एक वरदान हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार (17 सितंबर, 2025) को अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं. देश-विदेश से पीएम मोदी को उनके जन्मदिन की बधाईयां मिल रही हैं. योग गुरु बाबा रामदेव ने भी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं.

बाबा रामदेव ने कहा, 'आज हम देश के ऐसे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का 75वां जन्मदिवस मना रहे हैं, जिनका व्यक्तित्व हिमालय जैसा विशाल और अडिग है. वह भारत के लिए एक वरदान हैं, स्वदेशी विचारधारा और सनातन मूल्यों के प्रति समर्पित एक जननायक, जिन्होंने 'एक विचार' से देश को एक नई दिशा दी.'

चाय बेचने वाले के बेटे से पीएम तक का सफर

योग गुरु ने कहा, 'एक चाय बेचने वाले के बेटे से लेकर देश के प्रधानमंत्री बनने की यह यात्रा सिर्फ उनकी नहीं, बल्कि उस विचार की है, जो भारत के हर आम नागरिक को असाधारण बनने का अवसर देता है. यही विचार एक मछुआरे के बेटे को, एक किसान के पुत्र को और हर तबके के व्यक्ति को आगे लाने का सामर्थ्य रखता है. आज जब हम भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की ओर अग्रसर हैं तो हमें यहीं नहीं रुकना है. भारत को वैश्विक मंच पर प्रथम स्थान तक ले जाना है.'

उन्होंने कहा कि हमें अमेरिका से आगे बढ़ते हुए 35 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य निर्धारित करना होगा. इतिहास गवाह है कि पिछले 250 सालों में ईस्ट इंडिया कंपनी से लेकर कई विदेशी आक्रांताओं ने भारत से 100 ट्रिलियन डॉलर से अधिक की संपत्ति लूटी. अब समय आ गया है कि भारत फिर से विश्वगुरु बने और इस आर्थिक व सांस्कृतिक पुनर्जागरण का नेतृत्व हमारे प्रधानमंत्री कर रहे हैं.

बच्चों को देश के विकास में सक्रिय भागीदारी के लिए करें तैयार

रामदेव ने कहा कि पतंजलि ने देश की छिपी हुई प्रतिभाओं को मंच देने और उन्हें सम्मानित करने के लिए 'प्रतिभा पुरस्कार' शुरू किया है. आज जब सोशल मीडिया बच्चों की सोच और दिशा को गुमराह कर रहा है तो हमें उन्हें ऐसी शिक्षा देनी होगी जो सिर्फ उनकी प्रतिभा को निखारे नहीं, बल्कि उन्हें देश के विकास में सक्रिय भागीदारी के लिए भी तैयार करे.

उन्होंने कहा कि हमने 'मैकाले की गुलाम शिक्षा नीति' से भारत के बच्चों को मुक्त कराने का संकल्प लिया है. अगले 25 सालों तक चलने वाले इस राष्ट्रव्यापी अभियान में हम भारत की आत्मा से जुड़ी शिक्षा प्रणाली को दोबारा स्थापित करने का कार्य करेंगे. पंतजलि परिवार की ओर से देश के 750 जिलों में क्रॉनिक लीवर डिजीज, फैटी लीवर और लीवर सिरोसिस जैसी गंभीर बीमारियों के लिए निःशुल्क औषधि वितरण और इलाज की व्यवस्था की गई है, जिससे लोगों को लिवर ट्रांसप्लांट जैसी महंगी प्रक्रिया की आवश्यकता न पड़े.

पीएम के नेतृत्व में भारत बना आत्मनिर्भर  

बाबा रामदेव ने कहा, 'हमें सुप्रीम कोर्ट तक घसीटा गया और हम पर 'भ्रामक विज्ञापन' का आरोप लगाया गया, लेकिन हम आभारी हैं कि सुप्रीम कोर्ट ने इस विदेशी प्रपंच को समाप्त किया और सच्चाई को सामने लाया. आज हम उन सभी लोगों का धन्यवाद करते हैं जो इस राष्ट्रनिर्माण के यज्ञ में आहुति दे रहे हैं.'

उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत न केवल आत्मनिर्भर बन रहा है, बल्कि विश्व का नेतृत्व करने के लिए भी तैयार हो रहा है. हम उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हैं और यह संकल्प लेते हैं कि इस विचार, इस मार्गदर्शन और इस राष्ट्रीय पुनर्निर्माण की यात्रा को निरंतर आगे बढ़ाएंगे.'

ये भी पढ़ें:- 'कुछ को जेल भेजो, ये हमें अन्न देते हैं तो इसका मतलब....', पराली जला रहे किसानों के लिए राज्यों से बोले CJI गवई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कभी ममता के खास रहे ये TMC नेता, अब बंगाल दौरे से पहले अमित शाह की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले- लोगों के लिए
कभी ममता के खास रहे ये TMC नेता, अब बंगाल दौरे से पहले अमित शाह की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले- लोगों के लिए
मुंबई में लगातार बारिश से फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित, 17 से फ्लाइटें रद्द; 300 से ज्यादा की उड़ानों में देरी
मुंबई में लगातार बारिश से फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित, 17 से फ्लाइटें रद्द; इतनी उड़ानों में देरी
जम्मू पहुंचे BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा - 'मोदी सरकार न होती तो...'
जम्मू पहुंचे BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा - 'मोदी सरकार न होती तो...'
नीरव मोदी का भारत प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हारा भगोड़ा हीरा कारोबारी
नीरव मोदी के प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हार गया हीरा कारोबारी

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
Explained: अग्निपथ स्कीम में 75% को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा अग्निवीर, बदलाव कितना मुमकिन?
75% अग्निवीरों को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा सैनिक, क्या असर होगा?
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
नीरव मोदी का भारत प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हारा भगोड़ा हीरा कारोबारी
नीरव मोदी के प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हार गया हीरा कारोबारी
Embed widget