एक्सप्लोरर

चाय बनाई, पकौड़े छाने और जूते पॉलिश किए... युवा कांग्रेस ने PM मोदी के जन्मदिन पर ऐसे किया प्रदर्शन 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बुधवार को भारतीय युवा कांग्रेस ने राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया और उनपर निशाना साधते हुए कहा कि 50 सालों में सबसे ज्यादा बेरोजगारी आज है.

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में बुधवार (17 सितंबर, 2025) को पीएम मोदी के जन्मदिन को राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया और 'नौकरी चोर, गद्दी छोड़' नारे के तहत एक अनोखा विरोध प्रदर्शन किया.

इस मौके पर भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर सांकेतिक प्रदर्शन करते हुए चाय की, पकौड़े की और जूते पॉलिश जैसी चीजों की दुकान लगाई, उन्हें काले गुब्बारों से सजाया और प्रदर्शन किया. इसके पीछे का मकसद ये दिखाना था कि आज देश के युवा डिग्री होने के बावजूद चाय और पकौड़े की दुकान लगाने पर मजबूर हैं.

'50 सालों में सबसे ज्यादा बेरोजगारी आज'

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि 50 सालों में सबसे ज्यादा बेरोजगारी आज है. नौकरी नहीं, सिर्फ अडानी को फायदा मिल रहा है, क्योंकि मोदी जी को वोट चोरी करके ही पीएम बनाना है. राहुल गांधी जी ने साबित कर दिया है और हम आज फिर से दोहराते हैं कि मोदी वोट चोर हैं, नौकरी चोर हैं. 'नौकरी चोर, गद्दी छोड़', ये देश के नौजवान युवाओं की आवाज है और जब तक उन्हें रोजगार नहीं मिलेगा, हम चुप नहीं बैठेंगे. 

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने ये भी कहा कि जो वोट चोर है, वही नौकरी चोर है. अब समय आ गया है कि मोदी जी अब चौराहे पर आए, क्योंकि अब जनता उन्हें गद्दी से धकेलने का इंतजार कर रही है. मोदी सरकार के राज में देश आज आर्थिक मंदी से जूझ रहा है और देश में आज बेरोजगारी दर बढ़ती जा रही है. 

पीएम मोदी ने युवाओं से किया था वादा

उन्होंने कहा कि मोदी जी ने देश के युवाओं से हर साल 2 करोड़ रोजगार देने का वादा किया था, उस हिसाब से आज देश में 16 करोड़ युवाओं को रोजगार मिल जाना चाहिए था, लेकिन असलियत यह है 16 करोड़ युवाओं को रोजगार तो नही मिला, 22 करोड़ लोगों के आवेदन जरूर आए. 

उन्होंने यह भी कहा की मोदी जी को देश के युवाओं के रोजगार की चिंता तो नहीं, लेकिन अमित शाह के बेटे जय शाह के रोजगार की अवश्य है. देश के युवाओं को रोजगार नहीं दे पा रहे हैं, लेकिन 1 रुपए में अडानी को 1,050 एकड़ जमीन बिहार में जरूर दे पा रहे हैं, क्या यही है मोदी जी का 'नया भारत'? 

बेरोजगार युवाओं पर भी ध्यान दें PM

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने पीएम मोदी से अपील करते हुए कहा कि वो देश के बेरोजगार युवाओं पर भी थोड़ा ध्यान दें और उनके रोजगार के लिए भी जल्द से जल्द कोई ठोस कदम उठाए.

ये भी पढ़ें:- 'अगर महिला है तो आप जमानत दे सकते हैं', BMW हादसे की आरोपी महिला ने कोर्ट से ये क्या कर दी मांग?

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिवान में पुलिस ने छात्रों पर क्यों चलाई थी AK-47? सरकार ने SC में बताया
सिवान में पुलिस ने छात्रों पर क्यों चलाई थी AK-47? सरकार ने SC में बताया
स्वास्थ मंत्री जेपी नड्डा की हुई एंजियोप्लास्टी, जानिए हेल्थ अपडेट
स्वास्थ मंत्री जेपी नड्डा की हुई एंजियोप्लास्टी, जानिए हेल्थ अपडेट
पीयूष गोयल: टीम BJP में इकलौते मंत्री को जिम्मेदारी, क्या हैं संकेत?
पीयूष गोयल: टीम BJP में इकलौते मंत्री को जिम्मेदारी, क्या हैं संकेत?
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget