एक्सप्लोरर

'जैसे भगवान राम की तरह कोई राजा नहीं हुआ, वैसे ही नरेंद्र मोदी की तरह...', आचार्य प्रमोद कृष्णम ने PM मोदी को यूं दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन की बधाई देते हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि आध्यात्मिक, धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक और वैज्ञानिक, किसी भी क्षेत्र में नरेंद्र मोदी जी परिपक्व नजर आते हैं.

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार (17 सितंबर, 2025) को अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर उन्हें कई चर्चित हस्तियों ने बधाई दी. प्रमुख आचार्य प्रमोद कृष्णम ने भी पीएम मोदी को अपने अंदाज में बधाई दी. उन्होंने कहा कि देश में जितने भी प्रधानमंत्री हुए, वे सभी आदर के योग्य हैं, लेकिन नरेंद्र मोदी एक विलक्षण प्रतिभा के स्वामी हैं. नरेंद्र मोदी जी की तुलना किसी से नहीं की जा सकती है.

उन्होंने आगे कहा कि प्राचीन काल में भी बहुत से सम्राट और राजा हुए, लेकिन जैसे किसी राजा की तुलना 'राजा राम' से नहीं की जा सकती और किसी सम्राट की तुलना 'सम्राट विक्रमादित्य' से नहीं की जा सकती, उसी तरह किसी भी प्रधानमंत्री की तुलना 'पीएम मोदी' से नहीं की जा सकती है. आध्यात्मिक, धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक और वैज्ञानिक, किसी भी क्षेत्र में नरेंद्र मोदी जी परिपक्व नजर आते हैं.

लोगों के दिलों पर राज करते हैं पीएम मोदी: आचार्य 

उन्होंने कहा, 'जब पीएम मोदी किसी मंदिर में जाते हैं तो उनका व्यवहार हर किसी को प्रभावित करता है. किसी भी विषय को ले लीजिए, फिर चाहे किसानों की बात आए या जवानों की बात आए, शहीदों को सम्मान देने की बात आए, पीएम मोदी लोगों के दिलों पर राज करते हैं.

'तुमने जीते हैं देश तो क्या, हमने दिलों को जीता है', इस कहावत को दोहराते हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि मुझे लगता है कि वो लोगों के दिलों पर राज करते हैं. प्रधानमंत्री के 'मन की बात' एपिसोड को लेकर उन्होंने कहा कि उनके 'मन की बात' कार्यक्रम ने लोगों को काफी प्रभावित किया है और लोग उन्हें सुनना पसंद करते हैं.

नरेंद्र मोदी पर विशेष दैवीय कृपा

प्रमोद कृष्णम ने कहा कि पीएम मोदी जैसा मित्र किसी का नहीं हो सकता. 1 फरवरी, 2025 को जब मैं पीएम मोदी से मिलने गया तो उन्होंने मुझे अपना बना लिया. मेरा मानना है कि नरेंद्र मोदी अद्भुत हैं, विलक्षण हैं. भले ही मैं भाजपा का सदस्य नहीं हूं, लेकिन मैंने नरेंद्र मोदी जी को ज्वाइन किया है और मैंने ये सारी बातें अपने अनुभव से बताई हैं. नरेंद्र मोदी पर विशेष दैवीय कृपा है, क्योंकि उन्होंने जीतने बड़े-बड़े फैसले पलभर में किए, ये कोई साधारण व्यक्ति नहीं कर सकता. प्रधानमंत्री जी पूजा, पद्धति और कर्म कांड में निपुण हैं. 

ये भी पढ़ें:- कई आदेशों के बाद भी पराली जलाना बंद न होने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- 'किसानों को दंड देने की व्यवस्था बनाने पर हो विचार'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: सरकार और CJP के बीच होगी बात या नहीं? जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच मीटिंग पर सामने आया नया अपडेट
LIVE: सरकार और CJP के बीच होगी बात या नहीं? मीटिंग को लेकर सामने आया नया अपडेट
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
PM के संदेश के बाद अभिजीत दीपके का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज, फोटो शेयर कर लिखा- 'Hi, मेरा नाम कुछ नहीं है'
PM के संदेश के बाद अभिजीत दीपके का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज, फोटो शेयर कर लिखा- 'Hi, मेरा नाम कुछ नहीं है'
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget