एक्सप्लोरर

पीएम मोदी का सुझाव, गांधी जी के मोम के पुतले को हाथ में झाड़ू दिखाई जाए

प्रधानमंत्री ने कहा, 'मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि पहले महात्मा गांधी का पुतला लगाया जाए और उन्हें अपने आसपास की सफाई करते हुए दिखाया जाए.’

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुझाव दिया था कि मैडम तुसाद म्यूजियम में गांधी जी के मोम के पुतले को हाथ में एक झाड़ू पकड़े अपने आसपास की सफाई करते हुए दिखाया जाना चाहिए था. प्रधानमंत्री ने मैडम तुसाद के अधिकारियों को दिए एक इंटरव्यू में उनसे कहा था कि यह समूचे भारत में सफाई के संदेश के साथ सवा सौ करोड़ देशवासियों को प्रेरित करेगा, जो स्वच्छ भारत अभियान में निहित है. साथ ही, यह कुछ ऐसी चीज भी है जिसकी शिक्षा हमें राष्ट्रपिता का जीवन देता है.

इंटरव्यू एक वीडियो के रूप में है और इसे म्यूजियम ने स्वतंत्रता दिवस से पहले साझा किया है. यह इंटरव्यू किस तारीख का है, इसकी जानकारी नहीं दी गयी है. दरअसल, पीएम मोदी को यह बताया गया था कि म्यूजियम में उनका पहला मोम का पुतला लगाया जाएगा. म्यूजियम पिछले साल दिसंबर में लोगों के लिए खोला गया था.

पढ़ें: इन तीन राज्यों में हार सकती है बीजेपी, पूर्ण बहुमत से वापसी करेगी कांग्रेस: सर्वे

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘आपने कहा कि आप म्यूजियम में मेरी पहली पुतला लगाना चाहते हैं. इसके बजाय, मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि पहले महात्मा गांधी का पुतला लगाया जाए और उन्हें अपने आसपास की सफाई करते हुए दिखाया जाए.’ उन्होंने अधिकारियों से कहा, ‘मैं एक तस्वीर भेजूंगा, जिसमें गांधी अपने हाथ में एक झाड़ू लिए दिख रहे हैं.’

गौरतलब है कि म्यूजियम के इतिहास खंड में पीएम मोदी का मोम का पुतला गांधी जी के पुतले के साथ है. वहां भगत सिंह, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, सरदार वल्लभभाई पटेल और एपीजे अब्दुल कलाम सहित दूसरे राष्ट्रीय नेताओं के भी पुतले हैं. प्रधानमंत्री दुनिया भर के प्रख्यात लोगों के बगल में अपना मोम का पुतला लगाए जाने पर शुरूआत में थोड़ा सा हिचकिचाए थे, लेकिन जब उन्हें पता चला कि यह फैसला ‘पब्लिक ओपीनियन’ का नतीजा है तब वह राजी हो गए.

पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 अगस्त को रहेंगे गुजरात दौरे पर, करेंगे कई योजनाओं का उद्घाटन

उन्होंने कहा था कि उनका मोम का पुतला लगाए जाने से उनकी शख्सियत कुछ नरम दिख सकेगी, जो अब तक सख्त दिखाई गई है. प्रधानमंत्री के मुताबिक मोम के पुतलों से सजा म्यूजियम दिल्ली में खोला जाना देश में पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक कदम है और यह युवा कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए प्रेरित करेगा.

उन्होंने कहा, ‘भारत में एक म्यूजियम खोलने के आपके फैसले का स्वागत है.’यह म्यूजियम ऐतिहासिक रीगल बिल्डिंग में है जहां अभिनेता अमिताभ बच्चन, टॉम क्रूज, सलमान खान, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और मुक्केबाज मैरी कॉम जैसी 50 लोगों के मोम के पुतले हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
'प्रदर्शनकारियों के खाने-पीने का हो...' मानवाधिकार आयोग को सौंपी SC के वकील ने रिपोर्ट
'प्रदर्शनकारियों के खाने-पीने का हो...' मानवाधिकार आयोग को सौंपी SC के वकील ने रिपोर्ट

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget