एक्सप्लोरर

राष्ट्रपति ट्रंप के साथ ताज महल देखने नहीं जाएंगे पीएम मोदी, विदेश मंत्रालय ने किया इनकार- सूत्र

अमेरिका के राष्ट्रपति को दुनिया का सबसे शक्तिशाली शख्स माना जाता है.जब भी अमेरिका का राष्ट्रपति किसी विदेशी दौरे पर जाता है तो उसका कारवां बताता और दिखाता है कि सुपरपावर का पावरफुल प्रेसिडेंट आ रहा है.

नई दिल्ली: विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने इस बात का दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मलेनिया ट्रंप को ताज महल दिखाने नहीं जाएंगे. हालांकि, विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री अहमदाबाद में राष्ट्रपति ट्रंप के साथ कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे. बता दें कि अमेरिकी प्रशासन की ओर से इस तरह की खबरें आई थी कि प्रधानमंत्री मोदी भी राष्ट्रपति ट्रंप और उनक पत्नी के साथ ताज महल जाएंगे.

विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने बताया, ''हमने राष्ट्रपति ट्रंप की यात्रा के संबंध में आगरा में पीएम की उपस्थिति से जुड़ी खबरें देखी हैं. अभी इस विषय में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है. हां, पीएम मोदी जरूर अहमदाबाद में ट्रंप के साथ रहेंगे.''

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ 24 फरवरी को दो दिवसीय भारत यात्रा पर आ रहे हैं. इस दौरान वह अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम का उद्घाटन करेंगे और साबरमती आश्रम भी जाएंगे. अहमदाबाद से ट्रंप आगरा जाएंगे, जहां वह ताजमहल का दीदार करेंगे. फिर 24 फरवरी की शाम वह राजधानी दिल्ली जाएंगे.

25 फरवरी को ट्रंप राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के साथ ही हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. रात आठ बजे राष्ट्रपति भवन में ट्रंप के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन होगा और फिर रात 10 बजे ट्रंप और उनकी पत्नी अमेरिका लौट जाएंगे.

ये भी पढ़ें-

राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी पत्नी को ताज दिखाने ले जाएंगे पीएम मोदी, अहमदाबाद से आगरा साथ जाएंगे

हिंदुस्तान शिखर समागम Live updates: स्मृति ईरानी बोलीं- मैं ऐसे लोगों को समझाऊं जो कहते हैं 15 करोड़ सौ पर भारी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
'राहुल गांधी को प्रयागराज की जगह रांची जाना था', किरेन रिजिजू का तंज
'राहुल गांधी को प्रयागराज की जगह रांची जाना था', किरेन रिजिजू का तंज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget