एक्सप्लोरर

दिल्ली में नहीं बेंगलुरु में लैंड होगा पीएम मोदी का विमान! इसरो के वैज्ञानिकों से मुलाकात कर देंगे बधाई

Chandrayaan-3 Moon Landing: बुधवार (23 अगस्त) के दिन भारत ने चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग के साथ चांद के साउथ पोल पर कदम रखा था. उस समय प्रधानमंत्री दक्षिण अफ्रीका में थे.

Chandrayaan-3: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो देशों की यात्रा खत्म करने के बाद ग्रीस से पूर्व निर्धारित यात्रा पर सीधे कर्नाटक के बेंगलुरु जाएंगे. वह शनिवार (26 अगस्त) सुबह करीब 5:55 बजे विदेश दौरे से बेंगलूरु पहुंचने के बाद सुबह 7 बजे इसरो मुख्यालय जायेंगे. इसरो में चंद्रयान-3 को भेजने वाली टीम से मुलाकात करेंगे. इस बीच कर्नाटक बीजेपी एक छोटे रोड शो की भी तैयारी कर रही है. पीएम मोदी का बेंगलुरु में दो जगह स्वागत और अभिनंदन होगा, एक एयरपोर्ट के बाहर और दूसरा इसरो सेंटर के पहले जालाहली में. 

बेंगलूरू के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिल्ली एयरपोर्ट पर भी भव्य स्वागत की तैयारी है. दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर सुबह 11:35 बजे पीएम मोदी पहुंचेंगे. ढोल नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया जायेगा. इस दौरान 10,000 से ज्यादा दिल्ली बीजेपी के कार्यकर्ता पीएम मोदी को रिसीव करने पालम एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे.

जिस समय चंद्रयान-3 ने चांद के साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग की थी उस समय पीएम मोदी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में थे. अंतरिक्ष में 40 दिनों की यात्रा के बाद, चंद्रयान -3 लैंडर 'विक्रम', बुधवार शाम को चांद के साउथ पोल पर लैंडिंग करने वाला भारत पहला देश बन गया.

‘धरती पर संकल्प लिया और चांद पर साकार किया’

चंद्रयान की सफल लैंडिंग पर पीएम मोदी ने कहा, "जब हम ऐसे ऐतिहासिक क्षण देखते हैं तो हमें बहुत गर्व होता है. ये नए भारत की सुबह है." उन्होंने आगे कहा, "हमने धरती पर संकल्प किया और चांद पर उसे साकार किया...भारत अब चांद पर है.” अंतरिक्ष यान को 14 जुलाई को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया था. 

‘चांद पर चलना शुरू’

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने गुरुवार (24 अगस्त) को चंद्रयान-3 के कैमरे में कैद हुई लैंडिंग के समय की वीडियो जारी की है. इसरो ने ट्वीट (X) किया कि लैंडर इमेजर कैमरे ने टचडाउन से ठीक पहले चंद्रमा की ये तस्वीरें खींची थी. चंद्रयान-3 के प्रज्ञान रोवर ने मिशन ऑपरेशन कंप्लेक्स (एमओएक्स), इस्ट्रैक को मैसेज भेजा है, "चंद्रमा पर चलना शुरू." इससे पहले इसरो ने बताया था कि मिशन की सभी गतिविधियां निर्धारित समय पर हो रही हैं और सभी प्रणालियां सामान्य हैं. लैंडर मॉड्यूल पेलोड ILSA, RAMBHA और ChaSTE शुरू हो गए हैं. 

ये भी पढ़ें: Chandrayaan 3 Moon Video: चांद पर लैंडिंग के वक्त कुछ ऐसा था नजारा, दिखे गहरे-गहरे गड्ढे, ISRO ने जारी किया वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'हमारे विधायकों को दिया गया 20-30 करोड़ का ऑफर', उमर अब्दुल्ला के दावे पर आया BJP का रिएक्शन
'हमारे विधायकों को दिया गया 20-30 करोड़ का ऑफर', उमर अब्दुल्ला के दावे पर आया BJP का रिएक्शन
'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने
'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने
अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लॉकअप 2' में सुनिता आहूजा ने दी गालियां, गोविंदा बोले- कोई दिक्कत नहीं, झेला है
'लॉकअप 2' में सुनिता आहूजा ने दी गालियां, गोविंदा बोले- कोई दिक्कत नहीं, झेला है
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
Video: फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
9 एयरबैग वाली ये 7-सीटर इतनी कीमत पर हुई लॉन्च, लंबे सफर को बना देगी आसान, जानिए खासियत
9 एयरबैग वाली ये 7-सीटर इतनी कीमत पर हुई लॉन्च, लंबे सफर को बना देगी आसान
Embed widget