एक्सप्लोरर

बहरीन में आज 200 साल पुराने मंदिर की पुनर्निर्माण परियोजना का शुभारंभ करेंगे मोदी

बहरीन के केंद्र यानी मनामा में स्थित इस मंदिर की अहमियत का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसके आस-पास के इलाके को सरकार ने दिसम्बर 2015 में 'लिटिल इंडिया इन बहरीन' घोषित किया.

मनामा/बियारेत्ज: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो दिवसीय बहरीन यात्रा का आज आखिरी दिन है. वह मनामा में एक विशेष समारोह में 200 साल पुराने भगवान श्री कृष्ण के मंदिर की पुनर्निर्माण परियोजना का आज शुभारंभ करेंगे. इस परियोजना पर 42 लाख डॉलर की लागत आएगी. मोदी बहरीन की यात्रा करने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं.

मंदिर का नवनिर्मित ढांचा 45,000 वर्ग फुट में होगा और इसके 80 फीसदी हिस्से में कहीं अधिक श्रद्धालुओं के लिए जगह होगी. मंदिर से लगा एक ज्ञान केंद्र और एक संग्रहालय भी होगा. इस्लामिक देश बहरीन में बना यह कृष्ण मंदिर खड़ी क्षेत्र का सबसे पुराना हिन्दू मंदिर है.

राजकीय संरक्षण से बने इस हिंदू मंदिर को बहरीन का राज परिवार वर्षों तक संस्कृति संरक्षण की एक मिसाल के तौर पर भी दर्शाता रहा है. बहरीन के किंग शेख हमाद बिन ईसा अल खलीफा भी इस मंदिर के संरक्षण में रुचि दिखाते हैं. बहरीन के श्रीनाथजी मंदिर की स्थापना 1817 में थट्टाई (भाटिया) समाज ने की थी जो सिंध(अब पाकिस्तान) के इलाके से कारोबार के सिलसिले में आया था. बहरीन के केंद्र यानी मनामा में स्थित इस मंदिर की अहमियत का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसके आस-पास के इलाके को सरकार ने दिसम्बर 2015 में 'लिटिल इंडिया इन बहरीन' घोषित किया.

कृष्ण भक्ति के वल्लभ सम्प्रदाय से जुड़े इस मंदिर ने मार्च 2017 में अपनी स्थापना का 200वां वर्ष समारोह आयोजित किया. मंदिर का सम्बंध भारत में राजस्थान के नाथद्वारा स्थित प्रसिद्ध श्रीनाथजी मंदिर से भी है जिसकी स्थापना 1672 में हुई थी. मंदिर का प्रबंधन बहरीन में थट्टाई व्यापारी संघ की 9 सदस्यीय टीम करती है.

थट्टा सिंध(मौजूदा पाकिस्तान) का कारोबारी वर्ग है जो वर्षों से बहरीन से व्यापारिक रिश्ते रखता है. बहरीन की यात्रा पूरी करने के बाद मोदी आज फिर फ्रांस के बियारेत्ज जायेंगे. जहां वह राष्ट्रपति मैक्रों के आमंत्रण पर पर्यावरण, जलवायु, समुद्र और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन पर होने वाले सत्रों में बिआरित्ज सहयोगी के तौर पर जी7 सम्मेलन की बैठकों में हिस्सा लेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget