एक्सप्लोरर

मोदी ने बीजेपी के नए हाईटेक हेडक्वार्टर का किया उद्घाटन, आडवाणी-जोशी रहे मौजूद

हाईकोर्ट द्वारा कई दलों को अपना कार्यालय लुटियन जोन से दूसरी जगह ले जाने के निर्देश के बाद बीजेपी ऐसा कदम उठाने वाली पहली बड़ी राष्ट्रीय पार्टी बन जाएगी.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के साथ मिलकर बीजेपी के नए हाईटेक दफ्तर का उद्घाटन किया. इस मौके पर मोदी ने कहा कि ये दफ्तर सिर्फ इमारत नहीं, बल्कि हर पार्टी कार्यकर्ता का परिश्रम है. उद्घाटन के मौके पर मोदी ने पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की जमकर तारीफ की और कहा कि तय समय में इस मुख्यालत को तैयार करके अमित भाई ने बखूबी काम किया है.

इस मौके पर पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद थे. पार्टी का नया कार्यालय दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थित है. हाईकोर्ट द्वारा कई दलों को अपना कार्यालय लुटियन जोन से दूसरी जगह ले जाने के निर्देश के बाद बीजेपी ऐसा कदम उठाने वाली पहली बड़ी राष्ट्रीय पार्टी बन गई है.

बीजेपी का अपना मुख्यालय दूसरी जगह ले जाने से दूसरे दलों पर भी ऐसा ही करने का दबाव पड़ सकता है क्योंकि उनमें से करीब-करीब सभी दल दशकों से लुटियन जोन के बंगलों में अपना कार्यालय चला रहे हैं. बीजेपी का कार्यालय अशोका रोड पर था, जबकि कांग्रेस का मुख्यालय अकबर रोड पर है. ये दोनों परिसर सरकारी निवासों के पूल का हिस्सा हैं.

मोदी और शाह ने पिछले साल अगस्त में नए मुख्यालय की आधारशिला रखी थी और मुंबई की एक प्रमुख आर्किटैक्ट कंपनी ने उसका डिजायन तैयार किया है.

पार्टी का नया मुख्यालय आधुनिक संचार सुविधाओं से लैस हैं ताकि पार्टी पदाधिकारी समय पर ही राज्यों और स्थानीय स्तरों पर अपने समकक्षों के साथ पार्टी कामकाज पर समन्वय कायम कर सकें. अमित शाह ने कहा कि ये नया मुख्यालय अत्याधुनिक हाईइ टेक से से लैस है. आधुनिक आईटी सेल का इंफ्रास्ट्रक्चर है. एक अलग सोशल मीडिया और मीडिया का सेक्शन बनाया है.

अमित शाह ने 2014 में पार्टी अध्यक्ष का पदभार संभाला था तब से वह सभी राज्यों और जिलों में पार्टी के अपने स्वामित्व वाले कार्यालयों के लिए जुटे हुए हैं और इस दिशा में तेजी से काम चल रहा है. उद्घाटन समारोह में लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी जैसे पूर्व पार्टी अध्यक्ष भी मौजूद रह सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: ग्लोबल मोबिलिटी का गणित, पासपोर्ट रैंकिंग, 'शेंगेन' और वीज़ा फ्री ट्रैवल में भारत कहां खड़ा है?
Explained: ग्लोबल मोबिलिटी का गणित, पासपोर्ट रैंकिंग, 'शेंगेन' और वीज़ा फ्री ट्रैवल में भारत कहां खड़ा है?
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद भी सौरव दास के नहीं बदले तेवर, देर रात पहला पोस्ट- 'ज्ञानू...'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद भी सौरव दास के नहीं बदले तेवर, देर रात पहला पोस्ट- 'ज्ञानू...'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
Embed widget