एक्सप्लोरर

राजस्थान का पत्थर, इटली का संगमरमर... घंटियों की आवाज से गूंजेगा अबू धाबी का हिंदू मंदिर, जानें पीएम मोदी कब करेंगे उद्घाटन

Abu Dhabi Hindu Temple: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में हिंदू मंदिर बनकर तैयार हो गया है. अब इसका उद्घाटन होना है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे.

Abu Dhabi Mandir: 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन किया था. इसके बाद वो 18 फरवरी को यूएई के अबु धाबी में बने भव्य हिंदू मंदिर का उद्घाटन करने वाले हैं. स्वामी नारायण मंदिर का निर्माण भारत और यूएई के बीच सद्भाव के प्रतीक के तौर पर किया गया है. उद्घाटन होने के बाद इस मंदिर को आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा.

ऐसा पहली बार है कि किसी मुस्लिम देश में हिंदू मंदिर बना हो. ये मंदिर अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की तरह भव्य है. अब अबु धाबी में घंटों और शंखों की आवाज सुनाई देगी. इस मंदिर की भव्यता बस देखते ही बनती है. आइए नजर डालते हैं इसकी खासियतों पर.

700 करोड़ रुपये की लागत

इस मंदिर का निर्माण 700 करोड़ रुपये में हुआ है. इस मंदिर का नाम बीएपीएस मंदिर है क्योंकि इसे बीएपीएस संस्था के नेतृतव में बनाया गया है. मंदिर को 27 एकड़ की जमीन पर बनाया गया है और ये जगह यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने दान में दी है.

भारतीय कारीगरों ने तैयार किया मंदिर

स्वामी नारायण मंदिर को भारत कारीगरों ने बनाया है. जिसे अरबी और हिंदू संस्कृति का प्रतीक माना गया है. मंदिर में 7 शिखरों का निर्माण किया गया है और हर शिखर में देवी देवताओं की उपस्थिति होगी.

राजस्थान के गुलाबी पथ्तरों से बना मंदिर

इस मंदिर के निर्माण में राजस्थान के गुलाबी पत्थरों और इटली की संगमरमर का इस्तेमाल किया गया है. इसकी शिलाएं भरतपुर से ले जाई गईं हैं. यूएई की भीषण गर्मी में भी इन पत्थरों पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

एशिया का सबसे बड़ा मंदिर

अबु धाबी में बना ये हिंदू मंदिर एशिया का सबसे बड़ा मंदिर है. इसकी ऊंचाई 108 फीट, लंबाई 79.86 मीटिर और चौड़ाई 54.86 मीटर है. इस मंदिर को बनाने में 18 लाख ईंटों का भी इस्तेमाल किया गया है.

मंदिर परिसर में लगाई गईं 96 घंटियां

मंदिर के बाहरी हिस्से में 96 घंटियां लगाई गई हैं. साथ ही मंदिर के अंदर पत्थरों पर जो नक्काशी की गई है उसमें रामायण और महाभारत के साथ-साथ हिंदू धर्मग्रंथों और पौराणिक कथाओं का भी वर्णन किया गया है.

ये भी पढ़ें: BAPS Hindu Mandir Abu Dhabi: अबू धाबी में हिंदू मंदिर का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, आ गई तारीख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget