एक्सप्लोरर

Mumbai News: पीएम मोदी शुक्रवार को करेंगे मुंबई का दौरा, दो वंदे भारत ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी

PM Modi Mumbai Visit: प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को महाराष्ट्र का दौरा करेंगे और मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे.

Mumbai Vande Bharat Train: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार (10 फरवरी) को मुंबई (Mumbai) के दौरे पर जा रहे हैं. इस दौरान प्रधानमंत्री महाराष्ट्र (Maharashtra) और खासकर मुंबई के लोगों को दो नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात देंगे. ये दोनों नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सीएसएमटी (CSMT) से सोलापुर और सीएसएमटी से साईंनगर-शिरडी के बीच में चलाई जाएंगी. इन ट्रेनों के शुरू होने के साथ ही महाराष्ट्र देश में पहला ऐसा राज्य बन जाएगा जहां एक ही राज्य के दो अलग-अलग शहरों के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएंगी. 

पीएम मोदी की ओर से हरी झंडी दिखाए जाने के बाद मुंबई से कुल 3 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलेंगी और महाराष्ट्र में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की कुल संख्या 4 हो जाएगी. मुंबई-सोलापुर वंदे भारत ट्रेन देश की नौवीं वंदे भारत ट्रेन होगी. नई वर्ल्ड क्लास वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मुंबई और सोलापुर के बीच संपर्क को बेहतर करेगी और सोलापुर में सिद्धेश्वर, अक्कलकोट, तुलजापुर, सोलापुर के पास पंढरपुर और पुणे के पास आलंदी जैसे महत्वपूर्ण तीर्थस्थलों को जोड़ेगी.  

मुंबई को मिलेंगी दो नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 

मुंबई-साईंनगर शिरडी वंदे भारत ट्रेन दसवीं वंदे भारत ट्रेन होगी. ये महाराष्ट्र के महत्वपूर्ण तीर्थस्थलों जैसे नासिक, त्र्यंबकेश्वर, साईंनगर शिरडी, शनि सिंगणापुर के लिए और बेहतर संपर्क मुहैया करेगा. इन दोनों वंदे भारत ट्रेनों की खास बात ये होगी कि दोनों ट्रेनों में पार्किंग ब्रेक लगाए गए हैं जो ट्रेन को ग्रेडिएंट पर लुढ़कने से रोकेंगे. 

ये दोनों ट्रेनें शिरडी और सोलापुर के बीच दो दुर्गम घाटों से बिना बैंकर लोकोमोटिव के सहायता गुजरेंगी. लगभग 25 किमी लंबा भोर घाट कर्जत और खंडाला स्टेशनों के बीच (सोलापुर के रास्ते में) फैला हुआ है जबकि 14 किमी लंबा थल घाट कसारा और इगतपुरी खंडों के बीच (सीएसटी से शिरडी के बीच में) फैला हुआ है. 

सीएसएमटी से साईंनगर शिरडी 5.30 घंटे में 

वंदे भारत एक्सप्रेस से सीएसएमटी से साईंनगर शिरडी की 340 किलोमीटर की दूरी लगभग 5.30 घंटे में पूरी की जाएगी. इस दौरान ट्रेन दादर, ठाणे, कसारा, नाशिकरोड और साईंनगर के बीच रुकेंगी. वहीं सीएसएमटी से सोलापुर की दूरी 6.30 घंटे में पूरी की जाएगी. इस दौरान ट्रेन दादर, कल्याण, कर्जत, लोनावला, और पुणे के बीच में रुकेगी.

सीएसएमटी-शिरडी वंदे भारत सीएसएमटी (CSMT) से सुबह 6.15 बजे रवाना होकर दोपहर 12.10 बजे साईंनगर शिरडी पहुंचेगी जबकि शिरडी से वापसी के दौरान वंदे भारत (Vande Bharat Train) साईंनगर शिरडी से शाम 5.25 बजे रवाना होकर रात 11.28 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी. 

ये भी पढ़ें- 

PM Modi Speech: 'एक अकेला कितनों पर भारी पड़ रहा है', भारी नारेबाजी के बीच जब राज्यसभा में सीना ठोककर बोले पीएम मोदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget