एक्सप्लोरर

कोरोना संकट के बीच सुबह 9 बजे वीडियो संदेश के जरिए देश से संवाद करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल इसके बारे में जानकारी देते हुए एक ट्वीट किया था और कहा था कि सुबह 9 बजे वो वीडियो संदेश जारी करेंगे.

नई दिल्लीः देश में जारी कोरोना संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 9 बजे वीडियो संदेश के जरिए देश से संवाद करेंगे. कल पीएम मोदी ने इसके बारे में ट्वीट करके जानकारी दी थी. सुबह 9 बजे पीएम मोदी के इस वीडियो संदेश को आप एबीपी न्यूज पर लाइव देख सकते हैं.

कोरोना वायरस के चलते जारी लॉकडाउन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की थी और इस बैठक के बाद उन्होंने एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा, 'कल सुबह 9 बजे देशवासियों के साथ मैं एक वीडियो संदेश साझा करूंगा.'

माना जा रहा है कि पीएम मोदी इस वीडियो संदेश में देशवासियों को कुछ महत्वपूर्ण जानकारी दे सकते हैं या मौजूदा स्थिति को देखते हुए कुछ और बड़े एलान कर सकते हैं जिसके जरिए लोगों को कुछ और राहत मिले.

एबीपी न्यूज पर बता सकते हैं पीएम क्या कह सकते हैं एबीपी न्यूज पर लोग #PMOnABP के जरिए ट्विटर पर बता सकते हैं कि आज प्रधानमंत्री मोदी अपने वीडियो संदेश में क्या कह सकते हैं.

24 मार्च को पीएम मोदी ने किया था लॉकडाउन का एलान 24 मार्च को रात 8 बजे पीएम मोदी ने देश में 25 मार्च से 14 अप्रैल तक के लिए संपूर्ण लॉकडाउन का एलान किया था और लोगों से कहा था कि वो घरों से बाहर ना निकलें. इसके अलावा उन्होंने कहा था कि कोरोना वायरस से जीतने के लिए देशवासियों का सहयोग जरूरी है और उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना चाहिए.

19 मार्च को किया था जनता कर्फ्यू का आह्वान 24 मार्च को लॉकडाउन से पहले 19 मार्च को पीएम मोदी ने 22 मार्च को लोगों से जनता कर्फ्यू के लिए आह्वान किया था और इसके बाद पूरे देश में 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का पालन हुआ था.

सोनिया गांधी ने कल पीएम मोदी को घेरा था बता दें कि कल कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लॉकडाउन को लेकर पीएम मोदी को घेरा था और कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन का फैसला बना तैयारियों के ले लिया जिसकी वजह से देश के गरीबों और मजदूरों के वर्ग को भारी दिक्कत हो रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget