एक्सप्लोरर

West Bengal: 'कब सरेंडर करना है, बंगाल में ये पुलिस नहीं अपराधी तय करते हैं', संदेशखाली पर पीएम मोदी ने ममता सरकार को घेरा

PM Modi West Bengal Visit: तीन राज्यों के दो दिनों के दौरे के दौरान पश्चिम बंगाल पहुंचे पीएम मोदी ने राज्य में कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया.

PM Modi In Bengal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में 15 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं को लॉन्च किया. इस दौरान उन्होंने कृष्णानगर में एक रोड शो भी किया. साथ ही एक जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेतृत्व वाली ममता बनर्जी सरकार पर हमला भी किया.

पीएम मोदी ने ममता सरकार पर हमला करते हुए कहा, "टीएमसी ने मां माटी और मानुष का नारा लगाकर इसका अपमान किया. संदेशखाली की बहनें इंसाफ की गुहार लगाती रहीं लेकिन टीएमसी सरकार ने उनकी एक नहीं सुनी. बंगाल में पुलिस नहीं बल्कि अपराधी तय करते हैं कि उन्हें कब गिरफ्तार होना है और कब सरेंडर करना है. बंगाल की नारी शक्ति जब दुर्गा का रूप लेकर खड़ी हो गईं तब सरकार को उनको सामने झुकना पड़ा."

'पहले कमीशन, फिर परमीशन'

उन्होंने कहा, "टीएमसी को बार-बार जनादेश दिया गया लेकिन वो अत्याचार का पर्याय बन गई. वो विकास को नहीं परिवारवाद और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देती है. टीएमसी बंगाल के लोगों को गरीब बनाए रखना चाहती है ताकि उनकी राजनीति और खेल चलता रहे. मोदी ने पश्चिम बंगाल को पहला एम्स देने की गांरटी देती थी और मोदी की गारंटी का मतलब गारंटी की भी गारंटी. नादिया जिले में कुछ दिनों पहले ही एम्स का लोकार्पण किया. पश्चिम बंगाल सरकार को एम्स बनने से परेशानी है. टीएमसी सरकार तो केंद्र की योजनाओं को लागू नहीं होने देती है. बंगाल में सुधार के लिए केंद्र सरकार निरंतर काम कर रही है."

'बदलाव की शुरुआत इसी लोकसभा चुनाव से'

ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'टीएमसी ने बंगाल को इस तरह से बदनाम किया है कि वो हर स्कीम को स्कैम में बदल देती है. ये लग केंद्र सरकार की योजनाओं पर अपना स्टीकर लगाते हैं. ये लोग गरीबों की योजनाओं को भी नहीं छोड़ते. पश्चिम बंगाल में बदलाव की शुरुआत आप लोगों को इसी लोकसभा चुनाव से करनी होगी.'

15 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को किया लॉन्च

इससे पहले उन्होंने बंगाल के कृष्णानगर में कई परियोजनाओं को लॉन्च किया. पीएम मोदी ने कहा कि आज के समय में केंद्र सरकार पहले से दोगुने से ज्यादा का बजट खर्च कर रही है. बिजली, सड़क, रेल की बेहतर सुविधाएं पश्चिम बंगाल के लोगों के जीवन को आसान बनाएगी. इन विकास कार्यों से पश्चिम बंगाल के आर्थिक विकास को गति मिलेगी. पीएम मोदी ने कहा, “आज पश्चिम बंगाल को विकसित राज्य बनाने के लिए हम एक और कदम उठा रहे हैं. आज मुझे 15,000 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास का सौभाग्य मिला है."

पीएम मोदी ने गिनाए केंद्र सरकार के काम

उन्होंने आगे कहा, "पश्चिम बंगाल देश के अन्य राज्यों के लिए पूर्वी द्वार का काम करता है. पूर्व में इस द्वार से प्रगति की अपार संभावनाओं का प्रवेश हो सकता है इसलिए हमारी सरकार पश्चिम बंगाल में सड़क मार्ग, रेल मार्ग, वायु मार्ग और जल मार्ग की आधुनिक कनेक्टिविटी के लिए काम कर रही है."

पीएम मोदी ने कहा, "इंफ्रास्ट्रक्चर के दृष्टिकोण से रेल पश्चिम बंगाल के गौरवशाली इतिहास का हिस्सा रहा है लेकिन इतिहास की जो बढ़त बंगाल को हासिल थी, आजादी के बाद उसे सही ढंग से आगे नहीं बढ़ाया गया. यही कारण है कि तमाम संभावनाओं के बावजूद बंगाल पीछे छूटता गया. पिछले 10 वर्षों में हमने उस खाई को पाटने के लिए यहां के रेल इंफ्रास्ट्रक्चर पर बहुत जोर दिया है."

ये भी पढ़ें: Mamata Banerjee Meets PM Modi: संदेशखाली विवाद के बीच PM मोदी और CM ममता बनर्जी की मुलाकात, मीटिंग से निकलकर बंगाल CM ने बताया क्या हुई बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, कल सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, कल सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
'विरोध प्रदर्शन के जरिए एकजुट किया जाता है, लेकिन...', मोहन भागवत बोले- जब यही लोग
'विरोध प्रदर्शन के जरिए एकजुट किया जाता है, लेकिन...', मोहन भागवत बोले- जब यही लोग
'हमारा रास्ता अहिंसा का', दीपके ने कहा- फ्रांस या बांग्लादेश से नहीं कोई संबंध
'हमारा रास्ता अहिंसा का', दीपके ने कहा- फ्रांस या बांग्लादेश से नहीं कोई संबंध
BJP राष्ट्रीय युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा, UP के निखिल मणि तिवारी समेत ये बने उपाध्यक्ष
BJP राष्ट्रीय युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा, UP के निखिल मणि तिवारी समेत ये बने उपाध्यक्ष

वीडियोज

Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget